Site icon Housing News

भू नक्शा राजस्थान 2026: ऑनलाइन कैसे चेक सकते हैं? जानें हर जानकारी

Rajasthan bhu naksha

भू नक्शा एक भारतीय कैडस्ट्रल मैपिंग समाधान है, जो गांवों के नक्शे देखने और प्रिंट करने दोनों रूपों में तैयार करता है। राजस्थान में भू नक्शा पोर्टल के माध्यम से कैडस्ट्रल नक्शों की उपलब्धता ने राज्य में भूमि रिकॉर्ड की पहुंच और सत्यापन को बहुत आसान बना दिया है। भूमि रिकॉर्ड को जीआईएस आधारित मैपिंग के साथ एकीकृत करके, राजस्थान राजस्व विभाग राजस्थान भू नक्शा में सर्वे नंबर प्रदान करता है। भूमि मालिक, खरीदार, बैंक, एनबीएफसी, प्रॉपर्टी कंसल्टेंट आदि भू नक्शा राजस्थान ऑनलाइन एक्सेस कर सकते हैं और भूमि नक्शों, प्लॉट की जानकारी, स्वामित्व विवरण आदि के बारे में कहीं भी और कभी भी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस गाइड में हम विस्तार से बताते हैं कि कैसे आप भू नक्शा राजस्थान पोर्टल का उपयोग कर अपनी संपत्ति खरीदने से पहले पूरी जांच-पड़ताल कर सकते हैं।

Table of Contents

Toggle

राजस्थान भू नक्शा 2026 क्या है?

यदि आपके पास राजस्थान में कोई कृषि भूखंड या किसी भी प्रकार की जमीन है और आप उसका आधिकारिक भू-रिपोर्ट (प्लॉट रिपोर्ट) प्राप्त करना चाहते हैं, तो अब आप इसे अपने घर बैठे ही भू-नक्शा राजस्थान वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। भूनक्शा राजस्थान द्वारा प्रदान की गई विस्तृत जानकारी से आप जमीन से जुड़ी कानूनी स्थिति और अधिकारों के बारे में पूरी तरह आश्वस्त रह सकते हैं।

राजस्थान भू नक्शा: त्वरित तथ्य

भू नक्शा राजस्थान वेबसाइट – www.bhunaksha.raj.nic.in
किसके द्वारा विकसित – राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी)
उद्देश्य – प्लॉट की जानकारी देखने के लिए
लाभार्थी कौन हैं – राजस्थान के नागरिक

 

रियल-टाइम में भू नक्शा राजस्थान 2026 जमीन रिकॉर्ड्स द्वारा प्रदान की जाने वाली जानकारी:

भूमि का वर्गीकरण: राजस्थान में उपलब्ध जमीन का प्रकार और उसका उपयोग जैसे – कृषि, वाणिज्यिक या आवासीय।

राजस्थान का भूमि नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें?

भू-नक्शा राजस्थान (BhuNaksha Rajasthan) 2025 को ऑनलाइन देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें –

स्टेप-1: यदि आप ऑनलाइन प्लॉट रिपोर्ट के बारे में अधिक जानना चाहते हैं तो भू-नक्शा राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट bhunaksha.raj.nic.in पर जाएं। आप बगैर लॉगिन किए भी राजस्थान भू-नक्शा देख सकते हैं, लेकिन यदि आप लॉगिन करते हैं तो इसका एक फायदा ये होता है कि प्लॉट रिपोर्ट राजस्थान जैसी सभी जानकारियां डेटाबेस में रिकॉर्ड हो जाती हैं।

भू-नक्शा राजस्थान पेज के ऊपर दाईं ओर दिए गए ‘Login’ बटन पर क्लिक करें।

भू-नक्शा राजस्थान पेज पर अपनी डिजिटल पहचान (SSOID/यूज़रनेम) और पासवर्ड कैप्चा दर्ज करें और लॉग-इन पर क्लिक करें।

वैकल्पिक रूप से, आप ePramaan, नेशनल सिंगल साइन-ऑन के माध्यम से भी लॉगइन कर सकते हैं।

स्टेप-2: ड्रॉप डाउन ऑप्शन से आवश्यक जानकारी जैसे जिला, तहसील, आरआई, हलका, गांव और शीट नंबर का सिलेक्शन करें।

स्टेप-3: राजस्थान भू-मानचित्र पर मौजूद भूखंड का सिलेक्शन करने पर आपको भूमि या भूखंड रिपोर्ट के बारे में सभी जानकारी दिखाई जाएगी।

स्टेप-4: भू नक्शा राजस्थान पेज पर आप इसकी नकल रिपोर्ट भी देख सकते हैं। जब आप इसे देखने का ऑप्शन चुनेंगे तो आपको दूसरी विंडो पर स्विच किया जाएगा।

 

स्टेप-5: शो रिपोर्ट पीडीएफ ऑप्शन पर क्लिक करें और आपके कंप्यूटर पर भू नक्शा राजस्थान प्लॉट मैप ऑप्शन खुल जाएगा, जिसे आप अपने कंप्यूटर पर डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी देखें: अन्य राज्यों में भू नक्शा

राजस्थान भू नक्शा ऑनलाइन जिलों की सूची

अजमेर जालोर
अलवर झालावाड़
बांसवाड़ा झुंझुनू
बरन जोधपुर
बाड़मेर करौली
भरतपुर कोटा
भीलवाड़ा नागौर
बीकानेर पाली
बूंदी प्रतापगढ़
चित्तौड़गढ़ राजसमंद
चुरू सवाई माधोपुर
दौसा सीकर
धौलपुर सिरोही
डूंगरपुर श्री गंगानगर
हनुमानगढ़ टोंक
जयपुर उदयपुर
जैसलमेर

राजस्थान के उन सभी जिलों की सूची नीचे दी गई है, जिनका भू-मानचित्र ऑनलाइन उपलब्ध है।

भू नक्शा राजस्थान जिलेवार

आप ड्रॉप डाउन बॉक्स में देखकर विभिन्न भू नक्शा राजस्थान जिलेवार ऑप्शन की जांच कर सकते हैं।

भू-नक्शा राजस्थान पोर्टल पर जियो रेफरेंस्ड भू-अभिलेख कैसे डाउनलोड करें?

भू-नक्शा राजस्थान कैसे डाउनलोड करें?

भू-नक्शा राजस्थान रिपोर्ट को डाउनलोड करने के लिए ‘रिपोर्ट पीडीएफ दिखाएं’ ऑप्शन को चुनें और आप इसे सेव कर सकते हैं या प्रिंट निकाल सकते हैं।

भूमि नक्शा राजस्थान: लाभ

राजस्थान के भूमि नक्शा का उपयोग करने के कई लाभ हैं।

यह भी देखें: राजस्थान डीएलसी रेट की पूरी जानकारी

 

सीमाएं

राजस्थान में भूमि अभिलेखों को डिजिटाइज करने और उन्हें आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भू-नक्शा ऑनलाइन सुविधा शुरू की गई है, लेकिन इसकी कुछ सीमाएं भी हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पहली सीमा अधूरा डिजिटाइजेशन है। कई गांव या जमीनें अभी तक भू-नक्शा राजस्थान के दायरे में नहीं आई हैं। इसका मतलब ये है कि यदि किसी विशेष प्लॉट का भू-नक्शा उपलब्ध नहीं है, तो संभव है कि वह पोर्टल पर अब तक अपडेट ही नहीं हुआ हो। ऐसे मामलों में व्यक्ति को ऑफलाइन तरीके से राजस्व विभाग (Revenue Department) से संपर्क कर भू-नक्शा के लिए आवेदन करना पड़ सकता है।

दूसरी सीमा यह है कि राजस्थान भू-नक्शा देखने के लिए कोई आधिकारिक मोबाइल ऐप उपलब्ध नहीं है। हालांकि, तीसरे पक्ष के कुछ ऐप मौजूद हैं जिनके जरिए भूमि अभिलेख देखे जा सकते हैं, लेकिन इनमें जोखिम भी होते हैं, इसलिए उपयोगकर्ताओं को सावधानी बरतनी चाहिए।

 

मोबाइल ऐप से भू नक्शा राजस्थान कैसे प्राप्त करें?

हालांकि कोई आधिकारिक ‘भू नक्शा राजस्थान’ मोबाइल ऐप उपलब्ध नहीं है, लेकिन गूगल प्लेस्टोर पर कई थर्ड पार्टी भू नक्शा राजस्थान ऐप्स मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप राजस्थान का भू नक्शा देख सकते हैं। लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखें कि ये ऐप्स सरकारी वेबसाइट से बिल्कुल भी संबंधित नहीं हैं, इसलिए इनमें अपनी जानकारी दर्ज करते समय बहुत सावधानी बरतें।

इन ऐप्स का उपयोग करने के लिए आपको पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आप भू नक्शा राजस्थान मोबाइल ऐप में जाकर रियल टाइम अपडेट्स देख सकते हैं और सम्पूर्ण भूमि नक्शा विवरण डाउनलोड कर सकते हैं।

मोबाइल ऐप से भू नक्शा राजस्थान प्राप्त करने के लिए, पहले ऐप डाउनलोड करें, फिर जिला, तहसील, गांव आदि जैसी जरूरी जानकारी भरें। इसके बाद अपनी संपत्ति का खसरा नंबर या सर्वे नंबर दर्ज करें। आप भू नक्शा राजस्थान से जुड़ी जानकारी देख सकेंगे और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

 

यदि भू नक्शा राजस्थान पर आपका भूमि रिकॉर्ड डिजिटल नहीं हुआ है तो क्या करें?

यदि भू नक्शा राजस्थान पर आपका भूमि रिकॉर्ड डिजिटलीकृत नहीं है, तो आपको राज्य समन्वयक से संपर्क करना होगा, सहायक संपत्ति दस्तावेज प्रदान करना होगा और अपने भूमि पार्सल को डिजिटलीकृत करवाना होगा।

 

भू नक्शा राजस्थान: स्टेट कोऑर्डिनेटर

किसी भी पूछताछ या सुझाव के लिए आप भू नक्शा राजस्थान के स्टेट कोऑर्डिनेटर दिनेश खंडेलवाल, NIC-VDN, जयपुर से dinesh.khandelwal@nic.in पर संपर्क कर सकते हैं।

यहां देखें – भारत के राज्यों में भू नक्शा कैसे देखें

 

Housing.com का पक्ष

काडस्ट्रल मैप या भू नक्शा राजस्थान के डाक्युमेंट बेहद महत्वपूर्ण जानकारी हैं, जिन्हें सभी नए खरीदारों को किसी भी संपत्ति के सौदे पर हस्ताक्षर करने से पहले जांचना चाहिए। यह आपका बहुत समय भी बचाता है, क्योंकि आपको बार-बार सरकारी ऑफिस का दौरा करने की जरूरत नहीं होती ताकि आप इन भूमि नक्शों को प्राप्त कर सकें। इस बात का भी ध्यान रखें कि भू नक्शा राजस्थान के लिए कोई आधिकारिक मोबाइल ऐप उपलब्ध नहीं है, इसलिए केवल आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें ताकि सटीक जानकारी मिल सके।

भीलवाड़ा पिन कोड के बारे में जानें

 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या मैं टोंक, राजस्थान में अपनी जमीन के लिए भूनक्शा राजस्थान या लैंड मैप राजस्थान प्राप्त कर सकता हूं?

हां, टोंक जिले के लिए भूनक्शा राजस्थान या लैंड मैप राजस्थान डिजिटाइज़्ड है और आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

क्या मैं केवल अपने नाम से अपनी संपत्ति का भूनक्शा राजस्थान देख सकता हूं?

नहीं, भूनक्शा राजस्थान पर नाम से जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं है। राजस्थान भूनक्शा विवरण देखने के लिए आपको खसरा नंबर दर्ज करना होगा। अगर मैं आधिकारिक राजस्थान भूनक्शा वेबसाइट पर

अपनी जमीन का भूनक्शा नहीं देख पा रहा हूं तो मुझे क्या करना चाहिए?

अगर आप अपनी संपत्ति या प्लॉट का लैंड मैप राजस्थान भूनक्शा वेबसाइट पर नहीं देख पा रहे हैं तो इसका मतलब हो सकता है कि वह रिकॉर्ड डिजिटाइज़्ड नहीं हुआ है। आपको राजस्थान बोर्ड ऑफ रिवेन्यू से संपर्क करना होगा।

हमारे लेख से संबंधित कोई सवाल या प्रतिक्रिया है? हम आपकी बात सुनना चाहेंगे। हमारे प्रधान संपादक झूमर घोष को jhumur.ghosh1@housing.com पर लिखें
Was this article useful?
  • ? (2)
  • ? (1)
  • ? (0)
Exit mobile version