Site icon Housing News

कैपिटल गेन्स टैक्स के प्रावधानों में हुए बदलाव: करदातों पर क्या होगा असर?

केन्‍द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने संसद में ‘केन्‍द्रीय बजट 2024-25’ पेश करते हुए कहा कि कैपिटल गेन टैक्‍स का सरलीकरण और युक्तिसंगत बनाया जाना केन्‍द्रीय बजट 2024-25 के प्रमुख फोकस क्षेत्रों में से एक था। सीतारमण ने कहा कि अब से कुछ वित्तीय परिसंपत्तियों पर लघु अवधि के लाभों पर 20 प्रतिशत की दर से कर लगेगा जबकि अन्य सभी वित्तीय परिसंपत्तियों और सभी गैर-वित्तीय परिसंपत्तियों पर लागू कर दर जारी रहेगी।

वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि सभी वित्तीय और गैर-वित्तीय परिसंपत्तियों पर दीर्घ अवधि के लाभों पर 12.5 प्रतिशत का कर दर लगेगा। निम्न और मध्यम आय वाले वर्गों के लाभ के लिए उन्‍होंने कुछ परिसंपत्तियों पर कैपि‍टल गेन के छूट की सीमा को 1 लाख रुपये प्रति वर्ष से बढ़ाकर 1.25 लाख रुपये प्रति वर्ष करने का प्रस्ताव रखा।

इन बदलावों का मुख्य उद्देश्य टैक्स प्रणाली को आसान बनाना और कम्प्लायंस को बढ़ाना है। नए नियमों पर क्लैरिटी देने के उद्देश्य से और पूंजीगत लाभ कर प्रस्तावों की बेहतर समझ के लिए, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने निवेशकों के लिए अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों की एक सूची जारी की है। आइये जानते हैं ऐसे कुछ सवालों के जवाब!

 15 से बढ़ाकर 20% कर दी गई है। इसी तरह लंबी अवधि (धारा 112ए) के लिए इन परिसंपत्तियों की दर को 10 से बढ़ाकर 12.5% कर दिया गया है।

 

FAQs

वित्त (सं. 2) विधेयक 2024 द्वारा पूंजीगत लाभ के कराधान में कौन-से प्रमुख परिवर्तन किए गए हैं?

पूंजीगत लाभ के कराधान को युक्तिसंगत और सरल बनाया गया है। इस युक्तिसंगत और सरलीकरण के लिए 5 व्यापक मानक हैं, अर्थात्: 1. धारण अवधि को सरल बनाया गया है। अब केवल दो धारण अवधि हैं, अर्थात 1 वर्ष और 2 वर्ष। 2. अधिकांश परिसंपत्तियों के लिए दरों को युक्तिसंगत और एकसमान बनाया गया है। 3. गणना की आसानी के लिए सूचीकरण को समाप्त कर दिया गया है और साथ ही दर को 20% से घटाकर 12.5% कर दिया गया है। 4. निवासी और अनिवासी के बीच समानता। 5. आगे बढ़ाये जाने वाले (रोल ओवर) लाभों में कोई बदलाव नहीं।

नए कराधान प्रावधान कब लागू होंगे?

पूंजीगत लाभ के कराधान के लिए नए प्रावधान 23.7.2024 से लागू होंगे और 23.7.2024 या उसके बाद किए गए किसी भी हस्तांतरण पर लागू होंगे।

धारण अवधि को कैसे सरल बनाया गया है?

पहले किसी परिसंपत्ति को दीर्घकालिक पूंजीगत परिसंपत्ति मानने के लिए तीन धारण अवधि होती थी। अब धारण अवधि को सरल बनाया गया है। केवल दो धारण अवधि हैं, - सूचीबद्ध प्रतिभूतियों के लिए यह एक वर्ष है, अन्य सभी परिसंपत्तियों के लिए यह दो वर्ष है।

धारण अवधि में बदलाव से किसे लाभ होगा?

सभी सूचीबद्ध परिसंपत्तियों की धारण अवधि अब एक वर्ष होगी। इसलिए, व्यावसायिक ट्रस्टों की सूचीबद्ध इकाइयों (आरईएलआईटी, इनवीआईटी) के लिए धारण अवधि को 36 महीने से घटाकर 12 महीने कर दिया गया है। सोना, गैर-सूचीबद्ध प्रतिभूतियों (गैर-सूचीबद्ध शेयरों के अलावा) की धारण अवधि भी 36 महीने से घटाकर 24 महीने कर दी गई है।

अचल संपत्ति और गैर-सूचीबद्ध शेयरों की धारण अवधि क्या है?

अचल संपत्ति और गैर-सूचीबद्ध शेयरों की धारण अवधि (holding period) पहले की तरह ही यानि 24 महीने ही रहेगी।

कृपया एसटीटी भुगतान वाली पूंजीगत संपत्तियों के लिए दर संरचना में बदलाव के बारे में विस्तार से बताएं?

अल्पकालिक एसटीटी भुगतान वाली सूचीबद्ध इक्विटी, इक्विटी उन्मुख म्यूचुअल फंड और बिजनेस ट्रस्ट की इकाइयों (धारा 111ए) के लिए दर 15 से बढ़ाकर 20% कर दी गई है। इसी तरह लंबी अवधि (धारा 112ए) के लिए इन परिसंपत्तियों की दर को 10 से बढ़ाकर 12.5% कर दिया गया है।

क्या धारा 112ए के तहत दीर्घावधि पूंजीगत लाभ के लिए छूट सीमा में कोई बदलाव किया गया है, जो पहले एक लाख रुपये थी?

हां। इन परिसंपत्तियों पर एलटीसीजी के लिए 1 लाख की छूट सीमा भी बढ़कर 1.25 लाख रुपये हो गई है। यह बढ़ी हुई छूट सीमा वित्त वर्ष 2024-25 और उसके बाद के वर्षों के लिए लागू होगी।

कृपया अन्य दीर्घावधि पूंजीगत लाभ के लिए दर संरचना में बदलाव के बारे में विस्तार से बताएं?

सभी परिसंपत्तियों पर अन्य दीर्घावधि पूंजीगत लाभ की दर को बिना सूचीकरण (इन्डेक्सैशन) के 12.5% कर दिया गया है (धारा 112)। यह दर पहले सूचीकरण के साथ 20% थी। इससे पूंजीगत लाभ के कराधान को सरल बनाने और उनकी गणना आसान करने में मदद मिलेगी।

दर में 20% (सूचीकरण, (इन्डेक्सैशन) के साथ) से 12.5% (सूचीकरण के बिना) के बदलाव से किसे लाभ होगा?

दर में कमी से सभी श्रेणी की परिसंपत्तियों को लाभ होगा। अधिकांश मामलों में, करदाताओं को काफी लाभ होगा। लेकिन जहां मुद्रास्फीति के मुकाबले लाभ सीमित है, वहां कुछ मामलों में लाभ सीमित या नहीं होगा।

क्या करदाता पूंजीगत लाभ पर आगे बढ़ाने वाले (रोल ओवर) लाभ प्राप्त करना जारी रख सकता है?

हां। आगे बढ़ाने वाले लाभ (रोल ओवर) पहले की तरह ही रहेंगे। आयकर अधिनियम के तहत पहले से उपलब्ध आगे बढ़ाने वाले लाभों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसलिए, जो करदाता कम दरों के साथ भी एलटीसीजी कर पर बचत करना चाहते हैं, वे लागू शर्तों को पूरा करने पर आगे बढ़ाने वाले लाभ प्राप्त करना जारी रख सकते हैं।

आगे बढ़ाने वाले (रोल ओवर) लाभ के लिए दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ को किन परिसंपत्तियों में निवेश किया जा सकता है?

आगे बढ़ाने वाले (रोल ओवर) लाभ के लिए, करदाता धारा 54 या धारा 54एफ के तहत आवास में या धारा 54ईसी के तहत कुछ बॉन्ड में अपने लाभ का निवेश कर सकते हैं। सभी आगे बढ़ाने वाले लाभों के पूर्ण विवरण के लिए, कृपया आयकर अधिनियम की धारा 54, 54बी, 54डी, 54ईसी, 54एफ, 54जी देखें।

आगे बढ़ाने वाले (रोल ओवर) लाभ कितनी राशि तक उपलब्ध है?

54ईसी बॉन्ड (50 लाख रुपये तक) में पूंजीगत लाभ का निवेश और अन्य मामलों में, पूंजीगत लाभ, कुछ निर्दिष्ट शर्तों के अधीन, कर-मुक्त है।

बदलाव के लिए कुल मिलाकर कारण क्या है?

किसी भी कर संरचना के सरलीकरण से अनुपालन में आसानी जैसे गणना, दाखिल करना, रिकॉर्ड का रखरखाव आदि के लाभ होते हैं। इससे विभिन्न प्रकार की परिसंपत्तियों के लिए अलग-अलग दरों को भी समाप्त किया जाता है।

 

हमारे लेख से संबंधित कोई सवाल या प्रतिक्रिया है? हम आपकी बात सुनना चाहेंगे। हमारे प्रधान संपादक झूमर घोष को jhumur.ghosh1@housing.com पर लिखें

Was this article useful?
  • ? (1)
  • ? (0)
  • ? (0)
Exit mobile version