Site icon Housing News

जाने क्या है राजस्थान सरकार की पहल शाला दर्पण

All about Rajasthan Shala Darpan

आपको अगर  स्कूल से अपने बच्चे के बारे में किसी भी तरह की जानकारी चाहिए है तो आपको उसके स्कूल जाना पड़ता है या फिर आप उसकी क्लास टीचर से फोन पर उसकी जानकारी लेते हैं. इसके अलावा समय-समय पर स्कूल में पेरेंट्स टीचर मीटिंग का आयोजन भी किया जाता है.

लेकिन बहुत बार ऐसा होता है कि किसी ना किसी चीज के चलते आप यह मीटिंग अटेंड नहीं कर पाते हैं या फिर आप बार-बार अपने बच्चे के बारे में ऐसी जानकारी टीचर से नहीं पूछ पाते हैं जो आप जानना चाहते हैं. ऐसी ही एक समस्या का हल निकालने के लिए राजस्थान सरकार ने एक बहुत ही उम्दा पहल की है. राजस्थान सरकार ने शाला दर्पण नाम से एक वेबसाइट पोर्टल तैयार किया है जिस पर आप घर बैठे ही अपने बच्चे से जुड़ी हुई सभी तरह की जानकारियां अपने स्मार्टफोन पर ही पा सकते हैं. आज स्मार्ट फोन और इंटरनेट का जमाना है ऐसे में आप चाहते हैं कि अपने बच्चे के स्कूल से जुड़ी हुई सभी जानकारी भी आप अपने समय के अनुसार घर बैठे ही प्राप्त कर पाए. आपकी इसी समस्या का समाधान करने के लिए राजस्थान सरकार ने इस पोर्टल का निर्माण किया है.

 

क्या है शाला दर्पण?

साल 2015 की शुरुआत में राजस्थान सरकार ने शाला दर्शन और शाला दर्पण नाम से दो पोर्टल जारी किए थे. एक प्राइमरी स्कूल के बारे में जानकारी के लिए था तो दूसरा पोर्टल माध्यमिक विद्यालय के लिए बनाया गया था. लेकिन दो पोर्टल इस्तेमाल करने में माता-पिता और टीचर दोनों को ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. ऐसे में इस साल 27 जून से  सरकार ने इन दोनों को केवल शाला दर्पण में ही मिला दिया ताकि अभिभावक और शिक्षक दोनों को ही किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े.

अगर सरल शब्दों में समझाया जाए तो राजस्थान सरकार द्वारा बनाया गया शाला दर्पण एक ऐसा पोर्टल है जिसके माध्यम से शिक्षण संस्थान यानी कि स्कूल और बच्चे के अभिभावक दोनों ही एक दूसरे से जुड़े रहते हैं. इसमें बच्चे के बारे में पूरी जानकारी और उसकी पढ़ाई लिखाई का ब्यौरा तो रहता ही है साथ ही माता-पिता बच्चों के टीचर के साथ ऑनलाइन कनेक्ट भी कर सकते हैं.

राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा कार्यान्वित, राजस्थान शाला दर्पण सरकारी स्कूलों और शिक्षा संस्थानों, प्राथमिक और माध्यमिक छात्रों, शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों, आदि सभी के बारे में अपने डेटाबेस में जानकारी रखता है और डेटाबेस को नियमित तौर पर अपडेट किया जाता है.

 

शाला दर्पण का उद्देश्य?

भारत में पिछले कुछ समय से डिजिटलाइजेशन को लेकर लोगों का रुख है. लोग घर बैठे ही हर तरह की जानकारी और काम कर लेना चाहते हैं. डिजिटल इंडिया की तरफ ही शाला दर्पण राजस्थान सरकार का एक कदम है. साथ ही इस पोर्टल के जरिए शिक्षण संस्थान और अभिभावकों के बीच  पारदर्शिता बढ़ जाती है. यहां पर स्कूलों को सभी तरह का डाटा सही समय पर और सही आंकड़ों के साथ जारी करना रहता है इसलिए इसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी होने की संभावना नहीं है.

साथ ही पारंपरिक तरीके से बच्चों के बारे में माता-पिता को जानकारी देने में शिक्षक और माता-पिता दोनों को ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. कभी-कभी व्यस्तता के चलते माता-पिता बच्चे के बारे में शिक्षक से जानकारी नहीं ले पाते हैं जिसका गलत परिणाम बच्चे और अभिभावक दोनों को ही भुगतना पड़ता है. ऐसे में इस पोर्टल के माध्यम से माता-पिता जब चाहे अपनी सुविधा के अनुसार बच्चे और शिक्षण संस्थान से जुड़ी हुई सभी तरह की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्र इस पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं. इसके अलावा शिक्षा विभाग द्वारा एक ऑनलाइन वार्षिक कार्य मूल्यांकन रिपोर्ट मॉड्यूल भी जारी किया गया है. इस बात की जानकारी राजस्थान शिक्षा विभाग के टि्वटर हैंडल के माध्यम से प्रदान की गई है.इसमें छात्रों को अपना प्रमाण पत्र डाउनलोड करने की सुविधा भी दी गई है साथ ही अब इसमें यह प्रावधान भी दिया गया है कि आप अपने प्रमाण पत्र को प्रिंट भी कर सकते हैं.

 

शाला दर्पण के तहत दी गई सुविधाएं

शाला दर्पण में अनेक तरह की सुविधाएं दी गई हैं. इसके तहत दी गई सुविधाएं कुछ इस तरह से हैं;

 

शाला दर्पण के कार्य?

शाला दर्पण विद्यार्थियों की प्रोफाइल बनाने से लेकर उनकी सभी तरह की जानकारी अपलोड करने जैसे बहुत से काम करता है. कुछ कार्य जो शाला दर्पण के तहत किए जाते हैं वह हैं;

 

शिक्षकों को भी दी गई है इसके तहत खास सुविधाएं

शाला दर्पण पर शिक्षकों के लिए भी काफी कार्य किए जाते हैं जो कुछ इस तरह से;

 

शाला दर्पण पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

शाला दर्पण पर लॉगइन करने के लिए आपको  नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने की जरूरत है;

https://rajshaladarpan.nic.in/

 

 

 

 

शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपको ‘ज्ञान संकल्प पोर्टल  का लिंक देखने को मिलता है. यह पोर्टल स्कूल के लिए फंड इकट्ठा करने के लिए बनाया गया है. कॉरपोरेट या फिर व्यक्ति विशेष इस लिंक पर जाकर स्कूल आदि में अपना फंड दे सकते हैं ताकि उन्हें और अधिक सुख सुविधाओं से लैस किया जा सके.शाला दर्पण की तरह ही यह भी एक बहुत अच्छी तरह से व्यवस्थित ऑनलाइन पोर्टल है जिस पर एक बार रजिस्टर करने के बाद आप किसी भी स्कूल में  फंड दान कर सकते हैं.

 

शाला दर्पण पर जानकारी कैसे प्राप्त करें?

शाला दर्पण पर किसी भी तरह की जानकारी लेने के लिए आपको नीचे दिए गए कुछ टिप्स फॉलो करने पड़ेंगे;

 

 

 

 

शाला दर्पण पर फीडबैक देने की प्रक्रिया

शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट पर आप इसके बारे में फीडबैक भी दे सकते हैं.  इसके लिए आपको नीचे दिए गए कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे;

 

 

 

 

 

शाला दर्पण में दिए गए फॉर्म्स की जानकारी

शाला दर्पण अलग अलग तरह के फॉर्म देख सकते हैं और उन्हें डाउनलोड भी कर सकते हैं. इसके तहत निम्नलिखित फॉर्म दिए गए हैं;

इस तरह से आप घर बैठे ही सभी तरह की जानकारी इस पोर्टल से ले सकते हैं और डिजिटल इंडिया की तरफ की गई सरकार की इस पहल में साथ दे सकते हैं.

 

अक्सर  पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

शाला दर्पण कि सरकार द्वारा बनाया गया है

शाला दर्पण राजस्थान सरकार की एक उम्दा पहल है.

क्या शाला दर्पण और शाला दर्शन अभी भी अलग-अलग काम कर रहे हैं?

नहीं, हाल ही में शाला दर्पण और शाला दर्शन को मिलाकर केवल शाला दर्पण बना दिया गया है.

Was this article useful?
  • ? (0)
  • ? (0)
  • ? (0)
Exit mobile version