Site icon Housing News

दिवारों पर लगी तस्वीरें बदल देंगी आपकी किस्मत की तस्वीर

vastu-tips-for-wall-pictures

घर को खूबसूरत बनाने की ख्वाहिश हर किसी की होती है इसलिए छोटी-छोटी चीजों को साज-सज्जा के लिए इस्तेमाल करते हैं। कई लोग इसके लिए तस्वीरों का प्रयोग करते हैं, जिससे घर की दिवारों को सजाया जा सके। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सजावट के लिए लगाई गई तस्वीरों से घर के सदस्यों का जनजीवन प्रभावित हो सकता है, ऐसा वास्तु शास्त्र का कहना है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की सजावट में अगर आप इन तस्वीरों का चयन करते हैं तो इससे ना सिर्फ आपका भाग्य चमकता है बल्कि धनवृद्धि की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

पारंपरिक भारतीय वास्तु विज्ञान, वास्तु शास्त्र मे घर में लगे चित्रों से संबंधित कई मानदंडों के बारे में बात की गई है। बहुत से लोग नई पेंटिंग खरीदते हैं और वास्तु दिशा पर विचार किए बिना उन्हें लटका देते हैं। पारिवारिक चित्रों और चित्रों के लिए भी यही सच है। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कौन सी तस्वीरों को कौन सी दिशा मे लगाना चाहिए

 

फोर पॉजिटिव एनर्जी

 

घर में हमेशा खिलखिलाते हुए और हंसते हुए चेहरों की तस्वीर लगाना चाहिए। ऐसा तस्वीर लगाने से घर में सकारात्मकता रहती है और घर के सदस्यों के बीच प्रेमभाव बना रहता है। जिससे घर के सदस्य भी प्रसन्न और खुशहाल रहते हैं।

 

फोर सेल्फ कॉन्फिडेंस

 

घर में आप सूर्योदय, बड़े पहाड़ और पानी की तस्वीरें लगाना शुभ माना जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, ऐसी तस्वीरों को घर में लगाने से जीवन में नई आशा आती है। आप जब इन तस्वीरों को देखेंगे तो आपके अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा आएगी, इससे आप आशावान बनेंगे और कार्य करेंगे। ये तस्वीरें आत्मबल और आत्मविश्वास प्राप्त करने में मददगार साबित होती हैं।

 

फोर मनी बेनिफिट्स

 

उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा कहा गया है, अतः धन वृद्धि के लिए इस दिशा में धन की देवी महालक्ष्मी और बुद्धि प्रदाता श्री गणेश जी एवं रत्नो या आभूषणों, जैसे संपन्नता को दर्शाने वाले चित्र लगाने चाहिए।

 

फोर लोंग लाइफ

 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तैरती हुई मछलियों की तस्वीर लगानी चाहिए। तैरती हुई मछलियों की तस्वीरें जीवतंता का सूचक मानी जाती हैं। इनको घर पर लगाने से घर के सदस्यों की आयु लंबी होती है।

 

गुड़ लक पिक्चर

 

घर में बहते हुए पानी की तस्वीर होना सौभाग्यदायी होता है। माना जाता है कि बहते पानी के झरने, नदी, तालाब या फि समुद्र की तस्वीर लगाने से घर के सदस्यों का भाग्य प्रबल होता है। इससे आपके सभी बिगड़ कार्य बनने लगते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, शांत तरीके से बहता हुआ पानी सौभाग्य का प्रतीक होता है।

 

फोर गुड़ कैरियर

 

उत्तर दिशा में जम्पिंग डॉल्फिन या मछलियों के जोड़े की फोटो लगाने से करियर में सफलता प्राप्त करने में मदद मिलती है ।

 

फोर प्रोग्रेस इन वर्क

 

अगर कार्यक्षेत्र या घर में बहुत ज्यादा नकारात्मकता है तो मेमना यानी भेड़ के बच्चे की तस्वीर लगाएं। वास्तु के अनुसार, ऐसे तस्वीर लगाने से भाग्य और धन वृद्धि होती है, साथ ही सोई हुई किस्मत को जगा सकती हैं।

 

हैप्पि फैमली फोटोग्राफ

 

परिवार के सदस्यों की प्रसन्न मुद्रा में फैमिली फोटो घर की उत्तर दिशा, पूर्व दिशा और उत्तर-पूर्व दिशा में लगानी चाहिए। ऐसा करने से घर के सदस्यों में मनमुटाव ख़त्म होकर उनके बीच प्रेम बना रहता है।

 

घर में भूलकर भी न लगाएं ये तस्वीरें

 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कभी भी खतरनाक जंगल और जंगली या माँसाहारी जानवर, लाल रंग की तस्वीर, ऐतिहासिक या फिर लड़ाई-झगड़े वाली एवं डार्क या ड़रावनी तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से घर के सदस्यों के बीच तनाव बढ़ता है और इनका विपरित प्रभाव पड़ता है। साथ ही इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा और अशांति आती है।।

Was this article useful?
  • ? (1)
  • ? (0)
  • ? (0)
Exit mobile version