Site icon Housing News

अयोध्या राम मंदिर के बारे में 20 तथ्य

facts-about-ayodhya-ram-mandir

अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारी ज़ोरों पर है और शहर भर में पहले से ही एक उत्सव का माहौल बना हुआ है।  जनवरी २२ को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में इस भव्य मंदिर में भगवन राम के बाल रूप की प्राण प्रतिष्ठा होगी जिसका इंतज़ार सारा देश कर रहा है।  वास्तुशिल्प का एक अनोखा नमूना, अयोध्या का राम मंदिर कई अनूठी विविधताओं से लैस है।  अपनी इस गाइड में हम अयोध्या राम मंदिर के बारे में कुछ खास तथ्यों के बारे में जानेंगे। 

Table of Contents

Toggle

 

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठाआयोजन कार्यक्रम और समय

10:55 AM:  PM राम जन्मभूमि स्थल पर पहुंचेंगे
12:05-12:55 PM:  प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू
12:55 PM:  मोदी अभिषेक समारोह स्थल से निकलेंगे
1 से 2 बजे:  मोदी अयोध्या में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे
2:10 PM:  कुबेर टीला का दौरा

 

अयोध्या में निर्माणाधीन श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की विशेषताएं

 

अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर Fact No 1: निर्माण शैली  

मंदिर नागर शैली में बना हुआ है. मंदिर वास्तुकला की नागर शैली उत्तर भारत में लोकप्रिय है। भारतीय हिन्दू स्थापत्य कला की तीन (नागर, बेसर, द्रविङ) शैलियों में से एक शैली है। नागर शैली की मंदिर वास्तुकला के उदाहरण हैं, मध्य प्रदेश में कंदरिया महादेव मंदिर, सूर्य मंदिर, कोणार्क, मोढेरा, गुजरात का सूर्य मंदिर और ओसियां मंदिर, गुजरात।

 

स्रोत: Twitter/@DDUttarPradesh 

 

अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर Fact No 2: मंदिर की लंबाई

मंदिर की लंबाई (पूर्व से पश्चिम) 380 फीट, चौड़ाई 250 फीट तथा ऊंचाई 161 फीट रहेगी।

 

  

अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर Fact No 3: 3 मंज़िला होगा मंदिर

मंदिर तीन मंजिला रहेगा। प्रत्येक मंजिल की ऊंचाई 20 फीट रहेगी। मंदिर में कुल 392 खंभे व 44 द्वार होंगे। 

  

अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर Fact No 4: प्रथम तल पर होगा राम दरबार

मुख्य गर्भगृह में प्रभु श्रीराम का बालरूप (श्रीरामलला सरकार का विग्रह) तथा प्रथम तल पर श्रीराम दरबार होगा। 

 

अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर Fact No 5: होंगे 5 मंडप

मंदिर में 5 मंडप होंगे: नृत्य मंडप, रंग मंडप, सभा मंडप, प्रार्थना मंडप व कीर्तन मंडप

  

अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर Fact No 6: कलात्मक खंभों व दीवारें 

खंभों व दीवारों में देवी-देवता तथा देवांगनाओं की मूर्तियां उकेरी जा रही हैं।

  

अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर Fact No 7: मंदिर में प्रवेश

मंदिर में प्रवेश पूर्व दिशा से, 32 सीढ़ियां चढ़कर सिंहद्वार से होगा।

 

 

अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर Fact No 8: रैम्प व लिफ्ट

दिव्यांगजन एवं वृद्धों के लिए मंदिर में रैम्प व लिफ्ट की व्यवस्था रहेगी।

  

अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर Fact No 9: आयताकार परकोटा

मंदिर के चारों ओर चारों ओर आयताकार परकोटा रहेगा। चारों दिशाओं में इसकी कुल लंबाई 732 मीटर तथा चौड़ाई 14 फीट होगी।

 

  

अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर Fact No 10: कोनों चार मंदिरों का होगा निर्माण

परकोटा के चारों कोनों पर सूर्यदेव, मां भगवती, गणपति व भगवान शिव को समर्पित चार मंदिरों का निर्माण होगा। उत्तरी भुजा में मां अन्नपूर्णा, व दक्षिणी भुजा में हनुमान जी का मंदिर रहेगा।

 

अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर Fact No 11: सीताकूप

मंदिर के समीप पौराणिक काल का सीताकूप विद्यमान रहेगा।

 

अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर Fact No 12: प्रस्तावित अन्य मंदिर

मंदिर परिसर में प्रस्तावित अन्य मंदिर- महर्षि वाल्मीकि, महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, निषादराज, माता शबरी व ऋषिपत्नी देवी अहिल्या को समर्पित होंगे।

 

 

अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर Fact No 13: प्राचीन शिव मंदिर

दक्षिण पश्चिमी भाग में नवरत्न कुबेर टीला पर भगवान शिव के प्राचीन मंदिर का जीर्णो‌द्धार किया गया है एवं तथा वहां जटायु प्रतिमा की स्थापना की गई है।

 

अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर Fact No 14: लोहे का प्रयोग नहीं

मंदिर में लोहे का प्रयोग नहीं होगा। धरती के ऊपर बिलकुल भी कंक्रीट नहीं है।

 

अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर Fact No 15: कृत्रिम चट्टान

मंदिर के नीचे 14 मीटर मोटी रोलर कॉम्पेक्टेड कंक्रीट (RCC) बिछाई गई है। इसे कृत्रिम चट्टान का रूप दिया गया है।

 

 

अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर Fact No 16: प्लिंथ

मंदिर को धरती की नमी से बचाने के लिए 21 फीट ऊंची प्लिंथ ग्रेनाइट से बनाई गई है।

 

अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर Fact No 17: संसाधन

मंदिर परिसर में स्वतंत्र रूप से सीवर ट्रीटमेंट प्लांट, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, अग्निशमन के लिए जल व्यवस्था तथा स्वतंत्र पॉवर स्टेशन का निर्माण किया गया है, ताकि बाहरी संसाधनों पर न्यूनतम निर्भरता रहे।

 

अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर Fact No 18: दर्शनार्थी सुविधा केंद्र

25 हजार क्षमता वाले एक दर्शनार्थी सुविधा केंद्र (Pilgrims Facility Centre) का निर्माण किया जा रहा है, जहां दर्शनार्थियों का सामान रखने के लिए लॉकर व चिकित्सा की सुविधा रहेगी।

 

अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर Fact No 19: सुविधाएं

मंदिर परिसर में स्नानागार, शौचालय, वॉश बेसिन, ओपन टैप्स आदि की सुविधा भी रहेगी।

 

 

अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर Fact No 20: क्षेत्र हरित

मंदिर का निर्माण पूर्णतया भारतीय परम्परानुसार व स्वदेशी तकनीक से किया जा रहा है। पर्यावरण-जल संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कुल 70 एकड़ क्षेत्र में 70% क्षेत्र सदा हरित रहेगा।

 

(सभी तस्वीरों का स्रोत: श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट)

Was this article useful?
  • ? (2)
  • ? (0)
  • ? (0)
Exit mobile version