Site icon Housing News

2025 में इंडेन गैस के नए कनेक्शन का चार्ज, एलपीजी की कीमत और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानें

How to get a new gas connection for your house?

घर खरीदने वाले या किराएदार को कई महत्वपूर्ण काम करने होते हैं, उनमें से एक सबसे महत्वपूर्ण काम नए घर के लिए नया रसोई गैस कनेक्शन के लिए आवेदन करना है। चाहे आप किसी नए शहर में जा रहे हों या उसी शहर में अपना घर किसी नई जगह पर शिफ्ट  कर रहे हों, ऐसी स्थिति में नया गैस कनेक्शन लेने या मौजूदा कनेक्शन को एक गैस एजेंसी से दूसरी में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को समझना बेहद जरूरी है। इंडेन गैस का नया कनेक्शन लेना आपके लिए उपलब्ध ऑप्शन में से एक है। गौरतलब है कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा संचालित इंडेन दुनिया की सबसे बड़ी एलपीजी गैस कंपनियों में से एक है।

Table of Contents

Toggle

भारत सरकार, एलपीजी वेबसाइट के जरिए से नागरिकों को नए गैस कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अनुमति देती है। इसके अलावा नए गैस कनेक्शन में खर्च कितना आएगा या घर के सबसे नजदीक गैस डीलर का पता लगाना भी अब ऑनलाइन किया जा सकता है। इंडेन गैस कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के कई लाभ हैं। इंडेन गैस यूजर्स अब अपने ऑर्डर या शिकायतों को ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं और ईमेल या एसएमएस के जरिए सूचनाएं भी प्राप्त कर सकते हैं। ई-एसवी प्रक्रिया के माध्यम से नए एलपीजी गैस कनेक्शन की पूरी प्रोसेस को ट्रैक कर सकते हैं और डिजिटल पेमेंट भी कर सकते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की खुदरा कीमतों में 16.5 रुपये की बढ़ोतरी की है। घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

 

इंडेन गैस नए कनेक्शन की कीमत 2025

इंडेन नया कनेक्शन शुल्क सुरक्षा जमा (जीएसटी सहित रुपए में)
पूर्वोत्तर राज्यों को छोड़कर भारत में 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर 2,200 रुपए
सात पूर्वोत्तर राज्यों में 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर 2,000 रुपए
5 किलो एलपीजी सिलेंडर 1150 रुपए
5 किलो मिश्रित सिलेंडर 2200 रुपए
10 किलो मिश्रित सिलेंडर 3000 रुपए
19 किलो का एलपीजी सिलेंडर 2400 रुपए
LOT वाल्व के साथ 19 किलोग्राम सिलेंडर 3900 रुपए
47.5 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर 4900 रुपए
LOT वाल्व के साथ 47.5 किलोग्राम सिलेंडर 6400 रुपए
लॉट वाल्व 1500 रुपए
पूर्वोत्तर राज्यों को छोड़कर भारत में दाब नियामक 250 रुपए
पूर्वोत्तर राज्यों में दबाव नियामक 200 रुपए
सुरक्षा एलपीजी नली 1.2 मीटर 100 रुपए
सुरक्षा एलपीजी नली 1.5 मीटर 190 रुपए

इंडेन गैस प्रशासनिक/मैकेनिक शुल्क

प्रशासनिक/मैकेनिक शुल्क   प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) गैर-पीएमयूवाई
नए एलपीजी कनेक्शन जारी करने के लिए उपकरणों को लगाने और डेमोस्ट्रेशन का चार्ज  75 रुपए 118 रुपए
घरेलू गैस ग्राहक कार्ड (डीजीसीसी) जारी करने के लिए प्रशासनिक शुल्क, जिसमें डीजीसीसी लागत भी शामिल है 25 रुपए 59 रुपए
डबल सिलेंडर कनेक्शन में अतिरिक्त सिलेंडर जारी करने के लिए लगाने का शुल्क     118 रुपए 118 रुपए
ग्राहक के अनुरोध पर समाप्ति वाउचर तैयार करने के लिए ग्राहक परिसर से उपकरण एकत्रित करना   118 रुपए 118 रुपए
ग्राहक के घर पर नया कनेक्शन जारी करने और एस.वी. तैयार करने के लिए विजिट एवं प्रशासनिक शुल्क (ऑनलाइन कनेक्शन के लिए लागू नहीं) ना 118 रुपए
नए कनेक्शन के जारी होने के दौरान हॉटप्लेट के निरीक्षण के लिए मैकेनिक विजिट शुल्क (रिसाव के अलावा) हॉटप्लेट की सफाई के बाद किया जाएगा (यदि हॉटप्लेट एलपीजी वितरक से नहीं खरीदा गया है) ना 236 रुपए
घरेलू उपकरणों का निरीक्षण अनिवार्य है, साथ ही हॉटप्लेट की सफाई भी की जानी चाहिए। (पांच साल में एक बार और स्टोव में बर्नर की संख्या पर ध्यान दिए बिना शुल्क समान होगा) 59 रुपए 236 रुपए
हॉटप्लेट की सर्विसिंग (कुकिंग रेंज, कुकिंग हॉब्स और ऑटो-इग्निशन हॉटप्लेट्स)     

59 रुपए

236 रुपए

स्रोत: इंडियन ऑयल

शीर्ष शहरों में गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडरों की कीमतें

शहर 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत रुपए में
दिल्ली 853 रुपए
मुंबई 852.50 रुपए
कोलकाता 879 रुपए
चेन्नई 868 रुपए
बेंगलुरू 855 रुपए
हैदराबाद 905 रुपए

अप्रैल 2025 से लागू

शहर 19 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत रुपए में
दिल्ली 1580 रुपए
मुंबई 1531.50 रुपए
कोलकाता 1684 रुपए
चेन्नई 1738 रुपए
बेंगलुरू  1675.50 रुपए
हैदराबाद 1824 रुपए

स्रोत: Iocl

सितंबर 2025 से लागू 

अन्य शहरों में इंडेन गैस के गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडरों की कीमतें

शहर 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत रुपए में 19 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत रुपए में
गुडगांव 861.50 रुपए 1648 रुपए
अहमदाबाद 860 रुपए 1649 रुपए
जयपुर 856.50 रुपए 1659.50 रुपए
चंडीगढ़ 862.50 रुपए 1659.50 रुपए
सूरत 858.50 रुपए 1582.50 रुपए
पुणे 856 रुपए 1643 रुपए
नागपुर 904.50 रुपए 1806.50 रुपए

नए एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग का खर्च स्थान के अनुसार बदल सकता है। महानगरों में इंडेन गैस की बिना सब्सिडी वाली कीमतें ऊपर दी गई हैं। जो लोग नया गैस कनेक्शन ले रहे हैं या नया एलपीजी सिलेंडर बुक कर रहे हैं, उन्हें अपने नजदीकी डिस्ट्रीब्यूटर से नवीनतम कीमतों की जानकारी जरूर लेनी चाहिए।

भारत सरकार घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की बिक्री पर सब्सिडी प्रदान करती है, जिसकी राशि में समय-समय पर बदलाव हो सकता है। 

 

इंडेन गैस:  नए कनेक्शन के प्राइस

इंडेन नए कनेक्शन प्राइस राशि (जीएसटी सहित, रुपये में)
प्रत्येक 14.2 किलोग्राम सिलेंडर के लिए सुरक्षा जमा (पूर्ण भारत – पूर्वोत्तर राज्यों को छोड़कर) Rs. 2,200
प्रत्येक 14.2 किलोग्राम सिलेंडर के लिए सुरक्षा जमा – पूर्वोत्तर राज्यों में Rs. 2,000
5 किलोग्राम सिलेंडर के लिए सुरक्षा जमा Rs. 1150
19 किलोग्राम सिलेंडर के लिए सुरक्षा जमा Rs. 2400
एलओटी वाल्व के लिए सुरक्षा जमा Rs. 1500
19 किलोग्राम सिलेंडर (एलओटी वाल्व) के लिए सुरक्षा जमा Rs. 3900
47.5 किलोग्राम सिलेंडर के लिए सुरक्षा जमा Rs. 4900
47.5 किलोग्राम सिलेंडर (एलओटी वाल्व) के लिए सुरक्षा जमा Rs. 6400
सिलेंडर के लिए सुरक्षा जमा (10 kg कंपोजिट सिलेंडर) Rs. 3350
सिलेंडर के लिए सुरक्षा जमा (5 kg कंपोजिट सिलेंडर) Rs. 2150
भारत में प्रेशर रेगुलेटर के लिए सुरक्षा जमा – पूर्वोत्तर राज्यों को छोड़कर Rs. 250
प्रेशर रेगुलेटर के लिए सुरक्षा जमा – पूर्वोत्तर राज्यों में Rs. 200
मैकेनिक विजिट शुल्क, घरेलू स्थापना का निरीक्षण, सर्विसिंग शुल्क Rs. 236
सुरक्षा एलपीजी नली (LPG hose)1.2 मीटर Rs. 170
सुरक्षा एलपीजी नली (LPG hose)1.5 मीटर Rs. 190
नए कनेक्शन के लिए इंस्टॉलेशन/प्रदर्शन शुल्क (एसबीसी या डीबीसी के साथ)/डीबीसी के लिए इंस्टॉलेशन शुल्क Rs. 118
Collection of equipment from customer premises for preparing termination voucher upon request Rs. 118
अनुरोध पर टर्मिनेशन वाउचर तैयार करने के लिए ग्राहक के परिसर से उपकरण एकत्र करना Rs. 59
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत लाभ उठाने वाले ग्राहकों के लिए
बीपीएल ग्राहकों को नए एलपीजी कनेक्शन जारी करने के लिए, उपकरण की स्थापना और प्रदर्शन शुल्क, जिसमें एलपीजी उपकरण के हॉटप्लेट का निरीक्षण भी शामिल है Rs. 75
घरेलू गैस ग्राहक कार्ड (डीजीसीसी) जारी करने के लिए प्रशासनिक शुल्क, जिसमें डीजीसीसी लागत भी शामिल है Rs. 25
हॉटप्लेट की सफाई के साथ घरेलू इंस्टॉलेशन का अनिवार्य निरीक्षण किया जाना चाहिए। (पांच साल में एक बार और स्टोव में बर्नर की संख्या के बावजूद शुल्क समान हैं) Rs. 59

स्रोत: इंडियन ऑयल

* सभी शुल्क जीएसटी सहित हैं

*ग्राहक आधिकारिक इंडेन गैस वेबसाइट पर जा सकते हैं, शहर का चयन कर सकते हैं और अपने स्थान पर सही कीमत के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

टॉप शहरों में गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडरों की कीमतें

शहर 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत रुपए में
दिल्ली 853 रुपए
मुंबई 852.50 रुपए
कोलकाता 879 रुपए
चेन्नई 868 रुपए
बैंगलोर 855 रुपए
हैदराबाद 905 रुपए

अप्रैल 2025 से लागू

शहर 19 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत रुपए में
दिल्ली 1762 रुपए
मुंबई 1713.50 रुपए
कोलकाता 1868.50 रुपए
चेन्नई 1921.50 रुपए
बेंगलुरू 1836.50 रुपए
हैदराबाद 1985.50 रुपए

स्रोत: Iocl

अप्रैल 2025 से लागू

 

अन्य शहरों में इंडेन गैस के गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतें

शहर 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत रुपए में 19 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत रुपए में
गुडगाँव 861.50 रुपए 1779.50 रुपए
अहमदाबाद 860 रुपए 1780 रुपए
जयपुर 856.50 रुपए 1790 रुपए
चंडीगढ़ 862.50 रुपए 1781.50 रुपए
सूरत 858.50 रुपए 1,713.50 रुपए
पुणे 856 रुपए 1774 रुपए
नागपुर 904.50 रुपए 1937.50 रुपए

नए एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग की लागत स्थान के आधार पर अलग-अलग होगी। मेट्रो शहरों में इंडेन गैस की गैर-सब्सिडी वाली कीमत ऊपर दी गई है।

भारत सरकार घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की बिक्री पर सब्सिडी प्रदान करती है और इसकी राशि अलग-अलग हो सकती है।

 

उज्ज्वला योजना में नई एलपीजी गैस कनेक्शन की कीमत

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत गैस कनेक्शन के लिए सरकार द्वारा दी जाने वाली नकद सहायता में 14.2 किलो सिलेंडर के लिए 1600 रुपए और 5 किलो सिलेंडर के लिए 1150  रुपए शामिल हैं। इसमें निम्नलिखित खर्चे कवर होते हैं –

इंडेन नए गैस कनेक्शन का उपयोग

 

ऑटो एलपीजी के लिए इंडेन गैस की कीमत

शहर ऑटो गैस की कीमत
दिल्ली 62.34 रुपए
कोलकाता 54.79 रुपए
मुंबई 63.34 रुपए
चेन्नई 56.32 रुपए

जुलाई 2025 से लागू। सभी शुल्कों में GST शामिल है

 

ऑटो एलपीजी के लिए इंडेन गैस की कीमत

शहर ऑटो गैस की कीमत
दिल्ली 64.80 रुपए
कोलकाता 57.26 रुपए
मुंबई 65.38 रुपए
चेन्नई 58.78 रुपए

अप्रैल 2025 से लागू। सभी शुल्कों में जीएसटी शामिल है

 

इंडेन गैस कंपोजिट सिलेंडर की रिफिल कीमत क्या है?

आपको बता दें कि कंपोजिट गैस सिलेंडर तीन परत वाला गैस सिलेंडर होता है, जिसमें ब्लो-मोल्डेड HDPE इनर लाइनर होता है, जो पॉलिमर-रैप्ड फाइबर ग्लास की कंपोजिट लेयर से ढका होता है और HDPE आउटर जैकेट से पैक होता है। देश के प्रमुख शहरों में इंडेन गैस कंपोजिट सिलेंडर 5 किलो और 10 किलो के साइज में उपलब्ध है। इंडेन गैस ने साल 2021 में एलपीजी का कंपोजिट सिलेंडर लॉन्च किया था। हर शहर के हिसाब के 14 किलो के कंपोजिट सिलेंडर की रिफिल कीमत अलग होती है। हालांकि, 10 किलो और 5 किलो के गैस सिलेंडर के लिए सुरक्षा जमा निधि क्रमशः 3,000 रुपए और 2,200 रुपए है।

 

इंडेन गैस का रिफिल के लिए प्राथमिक समय शुल्क

उपभोक्ता इंडेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर LPG सिलेंडर की रिफिल के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ग्राहकों को अपने राज्य, जिला, वितरक के साथ-साथ दिन और समय स्लॉट जैसा विवरण देना होगा।

पसंदीदा समय स्लॉट के लिए लागू शुल्क इस प्रकार है-

 

जीएसटी नियम और घरेलू रसोई गैस पर प्रभाव

देश में अप्रत्यक्ष कराधान प्रणाली वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था 1 जुलाई, 2017 को लागू की गई थी। इस कारण से घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में काफी बढ़ोतरी हुई है। सभी घरेलू गैस सिलेंडर जीएसटी शुल्क के दायरे में आ गए हैं। अब गैस सिलेंडर पर पहले लगाए जाने वाले सभी टैक्स जैसे उत्पाद शुल्क, अधिभार और सर्विस टैक्स को खत्म कर दिया गया है।

नए जीएसटी नियम के अनुसार, अब जीरो प्रतिशत, 5 फीसदी, 12 फीसदी, 18 फीसदी और 28 फीसदी के दायरे में GST Tax लगाया जाता है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर 5 फीसदी की दर से जीएसटी शुल्क लिया जाता है। ऐसे में जीएसटी के कारण देश में रसोई गैस की कीमत पर इसका सीधा असर होता है।

 

इंडेन गैस सिलेंडर की कीमत कैसे चेक करें?

अन्य ऑप्शन जैसे Tariff & Penal Charges, Product Price और Preferred Time Charges देखने के लिए ‘Back to Tariffs’ पर क्लिक करें।

 

ऑनलाइन नया गैस कनेक्शन कैसे प्राप्त करें?

1 मई 2015 को, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने डिजिटल इंडिया इनिशिएटिव के तहत ऑनलाइन भुगतान और सहज (ई-एसवी) जारी करने के साथ एलपीजी कनेक्शन जारी करने की सुविधा शुरू की। सहज एक ई-सब्सक्रिप्शन वाउचर है जिसमें ग्राहक के पास दबाव नियामकों और सिलेंडरों का विवरण होता है।

तमिलनाडु में नए बिजली कनेक्शन के लिए TNEB ऑनलाइन आवेदन के बारे में भी पढ़ें

 

मेरी पंजीकरण की वैधता अवधि क्या है?

नए इंडेन गैस कनेक्शन का पंजीकरण एक बार ही किया जाता है। हालांकि, ग्राहक 6 माह बाद दिन और समय बदल सकते हैं। सिस्टम में बदलाव या पंजीकरण की स्वीकृति में अधिकतम 48 घंटे का समय लग सकता है।

 

इंडेन गैस एलपीजी आईडी क्या है और इसे ऑनलाइन कैसे खोजें?

LPG आईडी उपभोक्ताओं को दिया गया 17 अंकों का एक विशेष कोड होता है, जो ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और एलपीजी सब्सक्रिप्शन को प्रबंधित करने के लिए आवश्यक होता है। एलपीजी आईडी आपके गैस कनेक्शन की एक अनूठी पहचान संख्या होती है और इसे विभिन्न उद्देश्यों के लिए उपयोग किया जा सकता है, जैसे –

इंडेन गैस एलपीजी आईडी कैसे ढूंढें?

स्क्रीन पर 17 अंकों की एलपीजी आईडी दिखाई देगी।

 

 

निकटतम इंडेन गैस वितरक का पता कैसे करें?

ग्राहक इंडेन गैस के कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते हैं और अपने इलाके में निकटतम गैस वितरक के बारे में जानकारी मांग सकते हैं।

वे इंडेन के ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:

स्टेप 1: इंडेन के आधिकारिक पोर्टल के होम पेज पर जाएं और ‘हमें खोजें’ पर क्लिक करें।

स्टेप 2: यह आपको दूसरे पेज पर ले जाएगा। ‘हमारे नेटवर्क’ के अंतर्गत ‘इंडेन वितरक’ चुनें। दिए गए फील्ड में क्षेत्र/पिन कोड/स्थान दर्ज करें। ‘शो’ पर क्लिक करें।

आपके इलाके के निकटतम वितरक का पता और संपर्क विवरण स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

 

इंडियन ऑयल मोबाइल एप्लिकेशन

इंडियन ऑयल अपने ग्राहकों को एक मोबाइल एप्लिकेशन, IndianOil One App, प्रदान करता है, जिससे यूजर्स कई सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस एप्लिकेशन की प्रमुख विशेषताओं में शामिल हैं – 

एलपीजी गैस बुकिंग के लिए अन्य मोबाइल एप्लिकेशन

भारतीय नागरिक एलपीजी गैस से जुड़ी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए कई थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन का उपयोग कर सकते हैं। इन मोबाइल एप्लिकेशन में शामिल हैं – 

इन एप्लिकेशन का उपयोग गैस सिलेंडर बुक करने और गैस बिल भरने के लिए किया जा सकता है।

पीएमयूवाई पहल पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें?

चरण 1: आधिकारिक LPG वेबसाइट या प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) पोर्टल https://pmuy.gov.in/ पर जाएं और “पहल” विकल्प पर क्लिक करें।

चरण 2:  “LPG ID जानें” के विकल्प पर क्लिक करें। कंपनी का नाम चुनें और https://cx.indianoil.in/webcenter/portal/LPG/pages_findyourlpgid पेज पर जाएं।

Riddhi Chatterji | Housing News

चरण 3: “नया कनेक्शन रजिस्टर करें” ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद आप https://cx.indianoil.in/webcenter/portal/LPG/pages_lpgservicenewconnection पेज पर पहुंचेंगे। यहां “ऑनलाइन नया कनेक्शन रजिस्टर करें” पर क्लिक करें।

चरण 4:  “अभी रजिस्टर करें” ऑप्शन पर क्लिक करें।

चरण 5:  अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी जानकारी भरें। “आगे बढ़ें” पर क्लिक करें।

चरण 6:  आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा गया OTP दर्ज करें। “सत्यापित करें” पर क्लिक करें। इसके बाद, आपको नया पासवर्ड सेट करने के लिए कहा जाएगा।

चरण 7:  अब आप अपना यूजर नेम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।

चरण 8: अब मेन पेज पर “KYC सबमिट करें” ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां आवेदन फॉर्म भरें। नाम, लिंग, वैवाहिक स्थिति, जन्म तिथि, राष्ट्रीयता, परिजनों का विवरण, पता और संपर्क जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण दर्ज करें। उपलब्ध सूची से डिस्ट्रीब्यूटर का सिलेक्शन करें।

“उत्पाद चयन” के ऑप्शन के  तहत आप योजना का विवरण (सामान्य या गैर-सब्सिडी योजना) और सिलेंडर क्षमता चुनें। “सबमिट” पर क्लिक करें और “सेव और आगे बढ़ें” ऑप्शन पर क्लिक करें।

चरण 9: पहचान प्रमाण और पता प्रमाण जैसे आवश्यक दस्तावेज जमा करें। सभी विवरण भरें, घोषणा पत्र स्वीकार करें और फॉर्म सबमिट करें।

आवेदन डिस्ट्रीब्यूटर को भेजा जाएगा। आप लॉगिन करके इंडेन गैस नए कनेक्शन के आवेदन की स्थिति देख सकते हैं। आवेदन स्वीकृत होने के बाद डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाएं और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे पहचान पत्र और फोटो लेकर जाएं। निर्धारित शुल्क का भुगतान करें। इंडेन गैस के नए कनेक्शन की ताजा कीमत जानना भी आपके लिए जरूरी है।

सामान/जमानत राशि

पंजीकरण के बाद वितरक आवेदक को पंजीकृत डाक के माध्यम से सूचना पत्र भेजेगा। आवेदक को यह पत्र और लिफाफा लेकर वितरक के पास जाना होगा ताकि कनेक्शन प्राप्त किया जा सके। इंडेन कनेक्शन तुरंत जारी कर दिया जाएगा। हालांकि नया कनेक्शन जारी करने से पहले आवेदक के पास ISI मार्क वाला गैस चूल्हा होना चाहिए।

इसके अलावा आवेदक को निम्नलिखित दरों पर सुरक्षा जमा राशि का भुगतान करना होगा –

स्थान सिलेंडर दाब नियंत्रक
भारत के पूर्वोत्तर राज्य 14.2 किलोग्राम सिलेंडर के लिए 2000 रुपए

5 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1150 रुपए

200/- रुपए
शेष भारत 14.2 किलोग्राम सिलेंडर के लिए 2000 रुपए

5 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1150 रुपए

250/- रुपए

 

नया गैस कनेक्शन ऑफलाइन कैसे प्राप्त करें?

गैस स्टोव का निरीक्षण करने के लिए वितरक आपके घर आ सकता है। सत्यापन के बाद गैस कनेक्शन जारी किया जाएगा।

 

इंडेन गैस नया कनेक्शन: आवश्यक दस्तावेज

नोट: कर्नाटक और तमिलनाडु में राज्य सरकार की आवश्यकतानुसार घरेलू एलपीजी कनेक्शन के लिए राशन कार्ड अनिवार्य है।

 

इंडेन गैस कनेक्शन की स्थिति कैसे जांचें?

“स्थिति जांचें” पर क्लिक करें और आवेदन की वर्तमान स्थिति देखें।

 

नए गैस कनेक्शन के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

 

इंडेन गैस कनेक्शन रिफिल बुकिंग प्रक्रिया

तरीका सम्पर्क प्रक्रिया
WhatsApp 7588888824 ●      अपने पंजीकृत नंबर से ‘REFILL’ टाइप करें।

●      इस नंबर पर मैसेज भेजें।

कॉलिंग 7718955555 ●      इस नंबर पर कॉल करें।

●      एसटीडी कोड और उपभोक्ता संख्या के साथ इंडेन वितरक का फोन नंबर प्रदान करें।

●      ग्राहक को एसएमएस के माध्यम से एलपीजी सिलेंडर बुकिंग की पुष्टि मिलेगी।

एसएमएस 7588888824 ●      REFILL एसएमएस करें और इसे इस नंबर पर भेजें।
आधिकारिक मोबाइल ऐप इंडियन ऑयल वन ऐप ●      अपने फोन पर प्ले स्टोर या आधिकारिक वेबसाइट से इंडियन ऑयल वन ऐप डाउनलोड करें।

●      यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।

●      ‘ऑर्डर सिलेंडर’ पर क्लिक करें।

●      विवरण की पुष्टि करें

●      ‘अभी ऑर्डर करें’ पर क्लिक करें।

●      बुकिंग नंबर और पुष्टिकरण एसएमएस भेजा जाएगा।

थर्ड पार्टी ऐप से बुकिंग Paytm ●      PayTM पर गैस बुकिंग सेक्शन पर जाएं।

●      ग्राहक आईडी प्रदान करें।

●      विक्रेता चुनें और बुकिंग के लिए आगे बढ़ें।

 

नई दिल्ली में एलपीजी गैस रिफिल कैसे बुक करें?

वेंडर का मोबाइल ऐप: अपने एलपीजी गैस वेंडर का मोबाइल ऐप अपने स्मार्टफोन पर डाउनलोड करें। रजिस्टर करें और फोन नंबर, उपभोक्ता नंबर आदि जैसी जानकारी भरें। अकाउंट में साइन इन करें और बुकिंग मेन्यू में जाकर सिलेंडर बुक करें।

SMS: एलपीजी गैस रिफिल बुक करने के लिए आप वेंडर को ‘बुक’ SMS भेज सकते हैं।

उमंग मोबाइल ऐप: अपने फोन पर ‘उमंग ऐप’ डाउनलोड करें। ‘रिफिल’ ऑप्शन चुनकर एलपीजी सिलेंडर के लिए आवेदन करें।

PayTM: पेटीएम ऐप के जरिए भी आप एलपीजी गैस सिलेंडर रिफिल बुक कर सकते हैं। PayTM पर गैस बुकिंग सेक्शन में जाएं, ग्राहक आईडी दर्ज करें और वेंडर चुनें।

WhatsApp: वेंडर द्वारा दिए गए नंबर पर ‘Book’ लिखकर भेज दें। इससे भी आप एलपीजी सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

मिस्ड कॉल: रजिस्टर मोबाइल नंबर से अपने वेंडर को मिस्ड कॉल दें। वेंडर का संपर्क नंबर सबमिट करें और अपने एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग की पुष्टि करें।

 

इंडेन गैस का नया कनेक्शन आवेदन कैसे रद्द करें?

ऑनलाइन

ऑफलाइन

अतिरिक्त दस्तावेज जमा करें।

 

इंडेन गैस का नया कनेक्शन कैसे ट्रांसफर करें?

इंडेन गैस के नए कनेक्शन के हस्तांतरण की प्रक्रिया सभी तीन सार्वजनिक क्षेत्र के एलपीजी प्रदाताओं के लिए समान है।

शहर के भीतर कनेक्शन के हस्तांतरण के लिए कदम

दूसरे शहर में कनेक्शन के हस्तांतरण के लिए कदम

गैस कनेक्शन को एक एजेंसी से दूसरी एजेंसी में ट्रांसफर करें:

  1. गैस कंपनी की वेबसाइट पर वितरकों के विस्तृत जानकारी देखें और नए क्षेत्र में गैस एजेंसी का विवरण पता करें।
  2. मौजूदा गैस वितरक को ट्रांसफर के लिए आवेदन पत्र भेजें। गैस रेगुलेटर और गैस कनेक्शन वाउचर और ट्रांसफर लेटर जमा करें। अगर आप दूसरे शहर में जा रहे हैं तो अपना मौजूदा सिलेंडर और सेफ्टी रेगुलेटर वापस जमा कर दें।
  3. आपको सब्सक्रिप्शन वाउचर (एसवी) में निर्दिष्ट जमा राशि का रिफंड मिलेगा।
  4. मौजूदा गैस वितरक गैस ट्रांसफर वाउचर प्रदान करेगा।
  5. नई गैस एजेंसी को पहचान प्रमाण और गैस ट्रांसफर वाउचर के साथ एक वैध पता प्रमाण जमा करें।
  6. इंडेन गैस नया कनेक्शन प्राप्त करें। आवश्यक हस्तांतरण शुल्क का भुगतान करें, जो एक एजेंसी से दूसरी एजेंसी में भिन्न हो सकता है।
  7. दस्तावेज जमा करने के बाद, नई गैस एजेंसी स्थानांतरण की पुष्टि करेगी। यह वर्तमान पते का उल्लेख करते हुए नया गैस कनेक्शन वाउचर जारी करेगा।
  8. आप एक सिलेंडर बुक कर सकते हैं और कुछ दिनों में इसे अपने घर पहुंचा सकते हैं।

 

क्या LPG कनेक्शन के लिए eKYC अनिवार्य है?

सरकार ने यह घोषणा की थी कि LPG उपभोक्ताओं के लिए आधार आधारित e-KYC सत्यापन अनिवार्य होगा। इस कदम का उद्देश्य घरेलू LPG सब्सिडी का गलत फायदा उठाने वाले धोखाधड़ी करने वाले ग्राहकों की पहचान करना है। हालांकि, LPG सिलेंडर के लिए e-KYC प्रक्रिया को पूरा करने की कोई निश्चित समय सीमा नहीं दी गई है।

 

क्या आप भारत गैस या एचपी गैस से इंडेन गैस में एलपीजी कनेक्शन बदल सकते हैं?

जी हां, भारत गैस या एचपी गैस के मौजूदा उपभोक्ता अपना एलपीजी कनेक्शन इंडेन गैस में ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ता को एक आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे, लेकिन इससे पहले उपभोक्ता को अपना मौजूदा गैस कनेक्शन सरेंडर करना होगा और डिस्ट्रीब्यूटर से टर्मिनेशन वाउचर (टीवी) प्राप्त करना जरूरी है।

 

एलपीजी सब्सिडी की स्टेटस कैसे देखें?

भारत सरकार एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी देती है। इससे इंडेन गैस के सस्ते कनेक्शन वाले नागरिकों को फायदा मिलता है। नागरिक नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करके आधिकारिक एलपीजी वेबसाइट पर एलपीजी सब्सिडी की स्टेटस देखने के लिए ऑनलाइन सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं:

 

एलपीजी सब्सिडी कौन ले सकता है?

सरकार ने 2016 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) की शुरुआत की थी। इस योजना का उद्देश्य कम आय वाले वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचाना और गरीब घरों की वयस्क महिलाओं को डिपॉजिट-फ्री एलपीजी कनेक्शन प्रदान करना है। एलपीजी सब्सिडी पाने के लिए पात्रता की आय सीमा सरकार तय करती है। सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, जिन परिवारों की वार्षिक आय 10 लाख रुपए या उससे अधिक है, वे एलपीजी सब्सिडी का लाभ नहीं ले सकते।

सरकार ने 2025-26 तक पीएमयूवाई उपभोक्ताओं के लिए 12,000 करोड़ रुपए की लक्षित सब्सिडी जारी रखने को मंजूरी दी है। 

केंद्रीय सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को प्रति 14.2 किग्रा सिलेंडर 300 रुपए तक की लक्षित सब्सिडी (एक वर्ष में अधिकतम 9 रीफिल तक और 5 किग्रा सिलेंडर के लिए अनुपातिक) देने को मंजूरी दी है। इसके लिए अनुमानित खर्च 12,000 करोड़ रुपए तय किया गया है। 

 

क्या आप दो अलग-अलग गैस कंपनियों से नया गैस कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं? 

नागरिक दो अलग-अलग ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) से नया LPG गैस कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए कि केवल एक ही कनेक्शन जारी किया जाएगा। सभी गैस कंपनियां एकीकृत सॉफ्टवेयर का उपयोग करती हैं, जो नए एलपीजी गैस कनेक्शन के लिए किए किए गए कई आवेदनों को पहचानने में सक्षम हैं।

 

इंडेन गैस के उपलब्ध उत्पाद

5 किलो बिना सब्सिडी वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर (डीबीटीएल नकद ट्रांसफर के तहत, सब्सिडी पर वैट नहीं)

 

इंडेन गैस कस्टमर केयर नंबर 

इंडेन गैस कस्टमर केयर टोल-फ्री नंबर – 18002333555 

आप इस नंबर पर सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक IVR मोड के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

 

इंडेन गैस कनेक्शन: शिकायत कैसे दर्ज करें? 

उपभोक्ता इंडेन गैस के नए एलपीजी कनेक्शन से संबंधित अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं।

 

कौन सा गैस कनेक्शन सस्ता है?

भारत में नए गैस कनेक्शन और एलपीजी की कीमतें मुख्य रूप से सरकार और तेल विपणन कंपनियों द्वारा मानकीकृत की जाती हैं। इसके अलावा ये दरें समय-समय पर संशोधित भी होती रहती हैं। इसलिए, यह जरूरी है कि नागरिक अपने-अपने शहरों में एलपीजी गैस कनेक्शन की ताजा दरों से खुद को अपडेट रखते रहें। 

Housing.com का पक्ष

जब किसी दूसरे शहर में शिफ्ट होना हो या उसी शहर में नए घर में जाना हो, तो गैस कनेक्शन के लिए आवेदन करना चाहिए। ‘पहल’ पोर्टल एक केंद्रीकृत ऑनलाइन सुविधा है, जो यूजर्स को गैस कनेक्शन ऑनलाइन आवेदन करने में मदद करता है। इंडेन एक प्रमुख LPG गैस कंपनी है। इंडेन के नए गैस कनेक्शन की कीमत शहर दर शहर बदलती है, इसलिए अपने शहर में नए गैस कनेक्शन की ताजा कीमत जरूर चेक करें।

‘पहल’ पोर्टल https://pmuy.gov.in/mylpg.html यूजर्स को अन्य कंपनियों जैसे भारत गैस और HP गैस से LPG सेवाएं लेने की सुविधा भी देता है। इंडेन गैस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद यूजर्स नए सिलेंडर की बुकिंग, नए गैस कनेक्शन के लिए पंजीकरण जैसी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

क्या हमें दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं?

एक घर को केवल एक एलपीजी (LPG) कनेक्शन लेने का हक होता है, इसलिए नया इंडेन गैस कनेक्शन लेने से पहले मौजूदा कनेक्शन को रद्द कराना जरूरी है।

इंडेन गैस का नया कनेक्शन मिलने में कितना समय लगता है?

इंडेन गैस का नया कनेक्शन लेने की पूरी प्रक्रिया लगभग एक सप्ताह तक चल सकती है। नए कनेक्शन के लिए आवेदन करने के बाद एजेंसी अगले तीन से चार दिनों में सिलेंडर, रेगुलेटर और रबर पाइप आपके घर पर पहुंचा देती है।

क्या मैं एक महीने में दो गैस सिलेंडर बुक कर सकता हूं?

हां, एक उपभोक्ता एक महीने में दो तरल पेट्रोलियम गैस (LPG) सिलेंडर बुक कर सकता है।

एलपीजी सब्सिडी कौन ले सकता है?

सरकार ने निर्धन लोगों को सब्सिडी पर एलपीजी उपलब्ध कराने के लिए आय सीमा निर्धारित की है। सरकार के निर्देशानुसार, जिनकी वार्षिक आय 10 लाख रुपए या उससे अधिक है, वे एलपीजी सब्सिडी का लाभ नहीं ले सकते।

क्या इंडेन गैस की डिलीवरी मुफ्त होती है?

इंडेन गैस की डिलीवरी पर एक नाममात्र शुल्क लिया जाता है, जो दिन और समय के आधार पर 25 से 50 रुपए के बीच होता है।

इंडेन गैस का टोल-फ्री नंबर क्या है?

इंडेन गैस के ग्राहक अपनी शिकायतें दर्ज कराने या सवाल पूछने के लिए सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक टोल-फ्री नंबर 1800 233 3555 पर कॉल कर सकते हैं।

मैं अपने आवेदन की स्थिति कैसे चेक कर सकता हूं?

आवेदक इंडेन गैस की वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं।

अगर दस्तावेजों में दी गई जानकारी सत्यापन के दौरान मेल नहीं खाती तो क्या होगा?

अगर इंडेन गैस एजेंट द्वारा किए गए फिजिकल वेरिफिकेशन में दस्तावेजों में कोई अंतर पाया जाता है, तो आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही उपभोक्ता द्वारा भरी गई राशि वापस कर दी जाएगी और कोई रद्द करने का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

अगर मुझे ईमेल आता है कि मेरे पास कई गैस कनेक्शन हैं तो मुझे क्या करना चाहिए?

निकटतम इंडेन गैस एलपीजी प्रदाता के पास जाएं और अपने केवाईटी (KYC) दस्तावेज पहचान पत्र व पते का प्रमाण जमा करें, यदि आपके पास वास्तव में एक ही कनेक्शन है। वितरक आपके निवास स्थान का भौतिक सत्यापन करने के बाद इस समस्या का समाधान करेगा।

क्या मैं नए गैस कनेक्शन के आवेदन को ऑनलाइन रद्द कर सकता हूं?

उपभोक्ता अपना गैस कनेक्शन आवेदन ऑनलाइन रद्द कर सकते हैं, लेकिन यदि भुगतान पहले ही हो चुका हो तो आवेदन ऑनलाइन रद्द करने के बाद रिफंड के लिए निकटतम इंडेन गैस वितरक केंद्र पर जाना आवश्यक होगा।

क्या गैस कनेक्शन की जांच करवाना अनिवार्य है?

गैस एजेंसियों को हर दो साल में तकनीशियन या सिलेंडर डिलीवरी कर्मी के माध्यम से एलपीजी इंस्टॉलेशन की अनिवार्य सुरक्षा जांच करनी होती है। यह उपभोक्ताओं को दी गई निर्देशावली में स्पष्ट रूप से बताया गया है। साथ ही नए एलपीजी कनेक्शन इंस्टॉल करने से पहले भी जांच की जाती है। आमतौर पर होज में लीकेज की जांच की जाती है और गैस स्टोव सही ढंग से काम कर रहे हैं या नहीं, इसकी जांच होती है।

क्या एलपीजी वितरक से ही नया हॉटप्लेट खरीदना अनिवार्य है?

नया हॉटप्लेट केवल एलपीजी वितरक से ही खरीदना जरूरी नहीं है। उपभोक्ता इसे अन्य स्रोत से भी खरीद सकते हैं।

एलपीजी सुरक्षा होज की आयु कितनी होती है?

‘सुरक्षा एलपीजी होज’ लंबी अवधि तक चलता है, लेकिन इसे हर पांच वर्षों में बदलना आवश्यक होता है।

क्या ऑनलाइन पेमेंट करके गैस स्टोव जैसे अन्य उत्पाद भी खरीदे जा सकते हैं?

जी हां, उपभोक्ता ऑनलाइन पेमेंट करके गैस कनेक्शन के साथ-साथ अन्य गैस संबंधी एक्सेसरीज भी खरीद सकते हैं।

डबल गैस कनेक्शन क्या होता है?

इंडेन के कॉम्बो डबल बोतल कनेक्शन के अंतर्गत ग्राहक 5 किलो की इंडेन सिलेंडर के साथ-साथ 14.2 किलो की इंडेन सिलेंडर भी प्राप्त कर सकते हैं।

इंडेन गैस में दूसरा सिलेंडर कैसे अप्लाई करें?

ग्राहक दूसरा इंडेन गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए आवेदन फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे कि किरायानामा, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर निकटतम एलपीजी वितरक केंद्र पर जा सकते हैं। इसके अलावा, ग्राहक सहज पोर्टल पर जाकर पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन भी पूरी कर सकते हैं।

क्या पति-पत्नी के पास अलग-अलग गैस कनेक्शन हो सकते हैं?

अगर उनके पारिवारिक आवास का पता समान है, तो केवल एक ही गैस कनेक्शन मिल सकता है।

 

(हमारे लेख से संबंधित कोई सवाल या प्रतिक्रिया है? हम आपकी बात सुनना चाहेंगे। हमारे प्रधान संपादक झूमर घोष को jhumur.ghosh1@housing.com पर लिखें। )

Was this article useful?
  • ? (6)
  • ? (2)
  • ? (1)
Exit mobile version