Site icon Housing News

भूलेख उत्तर प्रदेश 2026: ऑनलाइन कैसे चेक करें खसरा-खतौनी और भू-नक्शा?

Bhulekh UP: How to check land records online in Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश सरकार ने भूमि रिकॉर्डों को ऑनलाइन देखने और प्रमाणित करने के लिए एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म “भूलेख यूपी” (Bhulekh UP) विकसित किया है। इस प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करके, आप किसी भी भूमि के टुकड़े के स्वामित्व की जानकारी देख सकते हैं और भू नक्शा डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं। यह राज्य में किसी भी भूमि के टुकड़े के खसरा, खतौनी और नक्शे जैसे भूमि रिकॉर्ड तक ऑनलाइन एक्सेस देता  है।

Table of Contents

Toggle

उत्तर प्रदेश में भूमि मालिक राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट भूलेख यूपी (http://upbhulekh.gov.in/) पर भूमि अभिलेख देख सकते हैं। यूपी भूलेख 2016 में शुरू हुआ था और वर्तमान में भूलेख उत्तर प्रदेश के अंतर्गत सभी तहसीलों की भूमि संबंधी जानकारी प्रदान करता है। भूलेख यूपी वेबसाइट ने नागरिकों के लिए यूपी भूमि अभिलेख सत्यापित करने के लिए तहसील कार्यालय जाने की आवश्यकता को खत्म कर दिया है, क्योंकि अब जमाबंदी अभिलेख ऑनलाइन उपलब्ध हैं।

यूपी भूलेख का उपयोग करने के लिए, यूजर्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है और उस जिले, तहसील और गांव का चयन करना होता है जहां जमीन स्थित है। वे फिर भूमि के टुकड़े के खसरा संख्या दर्ज करके विवरण देख सकते हैं। वेबसाइट भूमि के टुकड़े का नक्शा भी प्रदान करती है, जिसे आसपास के क्षेत्र को देखने के लिए ज़ूम इन और आउट किया जा सकता है। इस लेख में हम यूपी भूलेख से जुड़े हुए तमाम पहलुओं के बारे में जानेंगे।

यह भी देखें झारभूमि के बारे में सब कुछ

 

भूलेख यूपी (Bhulekh UP) क्या है?

भूलेख यूपी उत्तर प्रदेश राजस्व बोर्ड द्वारा भूमि अभिलेखों को डिजिटल रूप देने और उन्हें ऑनलाइन सुलभ बनाने की एक पहल है। राज्य के एनआईसी के सहयोग से तैयार किया गया यह पोर्टल पारदर्शिता सुनिश्चित करता है, क्योंकि यह भूमि स्वामित्व से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्रदान करता है, जिसमें ‘खतौनी’ (अधिकार अभिलेख) भी शामिल है। ‘भूलेख’ शब्द हिंदी के ‘भू’ (भूमि) और ‘लेख’ (खाता) से मिलकर बना है, जो राज्य की भूमि अभिलेख प्रणाली को दर्शाता है। इस पोर्टल में खाता विवरण, खसरा नंबर (भूमि खंड पहचान संख्या) और खतौनी (व्यक्ति या परिवार की भूमि होल्डिंग) जैसी व्यापक जानकारी शामिल है। यह डिजिटल डेटाबेस उत्तर प्रदेश के सभी जिलों को कवर करता है, जिससे पूरे राज्य में भूमि अभिलेखों तक पहुंच आसान हो गई है। 

भूलेख उत्तर प्रदेश (भूलेख यूपी) (http://upbhulekh.gov.in/) उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट है, जिसके उपयोग करके यूपी में भूमि मालिक भूलेख नक़्शे, खसरा-खतौनी और ज़मीन से जुडी हुई हर तरह की जानकारी हासिल कर सकते हैं। भूलेख यूपी पोर्टल ने भूमि अभिलेखों को सत्यापित करने के लिए नागरिकों को बार-बार तहसील कार्यालय का दौरा लगाने के झंझट से मुक्ति दे दी हैं क्योंकि जमाबंदी रिकॉर्ड अब ऑनलाइन उपलब्ध हैं।

 

भूलेख यूपी पर उपलब्ध जानकारी

यहां भूलेख यूपी से प्राप्त की जा सकने वाली जानकारी का संक्षेप दिया गया है – 

यह भी देखें: बिहार भूमि के बारे में संपूर्ण जानकारी

UP भूलेख पोर्टल को कई अपडेट मिले हैं, जिनमें शामिल हैं:

2024में UP भूलेख पोर्टल के अपडेट से भूमि रिकॉर्डों तक पहुंच और उपयोग में सुधार हुआ है। ये अपडेट भूमि मालिकों, किसानों और अन्य हितधारकों के लिए भूमि प्रशासन को और अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने में मदद करेंगे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75,814 गांवों का रिय टाइम खतौनी (भूमि रिकॉर्ड) डेटा यूपी भूलेख पोर्टल पर उपलब्ध कराया गया है। यह डेटा दैनिक आधार पर अपडेट किया जाता है।

यूपी भूलेख पोर्टल में और सुधार किया गया है और इसे अधिक यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। सर्च फंक्सनैलिटी को बढ़ाया गया है और नई सुविधाएं जोड़ी गई हैं, जैसे भूमि रिकॉर्ड को 3डी में देखने का फीचर।

भूमि राशि पोर्टल: किसानों को मिलेगा सीधे भुगतान

सड़क परियोजनाओं के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहण किए जाने पर उसके मूल्य का भुगतान सीधे उनके खातों में किया जाएगा। इसके लिए भूमि राशि पोर्टल के जरिये पेमेंट किया जाएगा।

एनएचएआई ने सोमवार को कार्यशाला का आयोजन कर इसके बारे में संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी। इसका उद्देश्य राजमार्ग की परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेज करना है। ताकि, परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जा सके। केंद्र सरकार ने यूपी में राजमार्गों के विकास के लिए 1,16,991 करोड़ की नई परियोजनाएं शुरू की हैं।

हाल ही में अमर उजाला में छपी खबर के मुताबिक, वर्कशॉप में केंद्र सरकार के सलाहकार वीपी खरे, मुख्य इंजीनियर एके पांडे और NHAI के क्षेत्रीय अधिकारी संजीव कुमार शर्मा ने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया और भूमि राशि पोर्टल के बारे में विस्तार से बताया। वर्कशॉप में बताया गया कि भूमि राशि पोर्टल न केवल अधिग्रहीत भूमि के मुआवजे के सीधे भुगतान में तेजी लाएगा, बल्कि भू स्वामियों को उनके भुगतान की स्थिति पता करने के साथ-साथ शिकायत दर्ज कराने की अनुमति भी देगा। अभी तक किसानों को यह भुगतान चेक से किया जाता है।

 

भूलेख यूपी से संबंधित महत्वपूर्ण शब्द

भूलेख यूपी का सही उपयोग करने के लिए प्लेटफॉर्म से जुड़े प्रमुख शब्दों को समझना आवश्यक है। यहां कुछ महत्वपूर्ण शब्द दिए गए हैं, जिनसे परिचित होना चाहिए – 

भूलेख यूपी ऑनलाइन पोर्टल की मुख्य विशेषताएं 

भूलेख यूपी भूमि से जुड़े कार्यों को सरल बनाने के लिए कई सुविधाएं प्रदान करता है – 

यह पोर्टल भूलेख से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है और नागरिकों को उनकी भूमि संबंधित जरूरतों को पूरा करने में मदद करता है।

 

यूपी भूलेख का महत्व

यूपी भूलेख पोर्टल संपत्ति विवरण की पुष्टि करने और धोखाधड़ी रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह भूखंड के आकार, सीमा निर्धारण, भूमि के प्रकार और किसी भी बंधक या दायित्व (एन्कम्ब्रेंस) से संबंधित सटीक जानकारी प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त, उपयोगकर्ता पिछले स्वामित्व और नामांतरण (म्यूटेशन) की स्थिति भी जांच सकते हैं।

हालांकि, यूपी भूलेख पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य के लिए होती है और इसे कानूनी या आधिकारिक कार्यों में उपयोग नहीं किया जा सकता। आधिकारिक और प्रमाणित प्रति प्राप्त करने के लिए संबंधित तहसील कार्यालय जाएं और निर्धारित नाममात्र शुल्क जमा कर दस्तावेज प्राप्त करें।

 

2026 में यूपी भूलेख पर अपने भूमि रिकॉर्ड की जांच करने के लिए, आप इन चरणों का पालन कर सकते हैं:

यह भी देखें: क्या है MPIGR?

 

भूलेख यूपी (UP Bhulekh) वेबसाइट पर उपलब्ध सेवाएं

यूपी भूलेख (UP Bhulekh) वेबसाइट पर विभिन्न प्रकार की सेवाएं उपलब्ध होती हैं, जैसे:

भूमि रिकॉर्ड देखें: इस सेवा के माध्यम से आप यूपी के विभिन्न जिलों की भूमि रिकॉर्ड देख सकते हैं, जैसे कि खसरा, खतौनी, जमाबंदी आदि।

खसरा/खतौनी प्रिंट: आप अपनी भूमि की खसरा और खतौनी प्रिंट निकाल सकते हैं, जिसमें आपकी संपत्ति की विस्तृत जानकारी होगी।

भूमि रिकॉर्ड की जांच: आप यहाँ पर भूमि रिकॉर्ड की जांच कर सकते हैं ताकि आपको यदि कोई गलती हो, तो उसे सुधार सकें।

ऑनलाइन पंजीकरण: आपको यूपी भूलेख पोर्टल के माध्यम से अपनी संपत्ति का ऑनलाइन पंजीकरण करने का विकल्प भी मिलता है।

भूमि रिकॉर्ड अपडेट: आपको यहाँ पर अपनी भूमि रिकॉर्ड को अपडेट करने का विकल्प भी उपलब्ध होता है।

कृपया ध्यान दें कि यह सेवाएं यूपी भूलेख पोर्टल पर उपलब्ध हो सकती हैं, और आपके राज्य के नियमों और विशेषताओं के आधार पर भी बदल सकती हैं।

 

यूपी भूलेख कितने ज़िलों की भूमि जानकारी उपलब्ध है?

यूपी भूलेख पर निन्मलिखित ज़िलों की भूमि जानकारी उपलब्ध है:

 

भूलेख UP पर अपने शहर का भूमि रिकॉर्ड डेटा कैसे जांचें?

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट पर रियल टाइम खतौनी डैशबोर्ड विकल्प पर क्लिक करें।

 

 

स्टेप 2: अगले पृष्ठ पर, आप विभिन्न शीर्षकों के तहत यूपी में सभी भूमि रिकॉर्ड डेटा की पूरी रिपोर्ट देखेंगे।

 

 

स्टेप 3: यूपी में जिले भर का भूमि रिकॉर्ड डेटा देखने के लिए संपूर्ण रिपोर्ट (Complete Report) विकल्प पर क्लिक करें।

 

 

स्टेप 4: आप अगले पेज पर यूपी में जिलेवार भूमि रिकॉर्ड डेटा देख पाएंगे। आपके पास इस डेटा को पृष्ठ के शीर्ष पर प्रिंट करने का विकल्प भी है।

 

 

स्टेप 5: किसी विशिष्ट शहर के लिए भूमि रिकॉर्ड डेटा देखने के लिए, ड्रॉपडाउन विकल्प से जिले का चयन करें।

 

 

स्टेप 6: आप सारा डेटा एक ही जगह देख पाएंगे.

 

 

भूलेख यूपी पोर्टल पर कैसे प्राप्त करें खसरा-खतौनी 2026?

भूलेख यूपी पोर्टल पर खसरा-खतौनी यूपी विवरण की जांच करने के लिए नीचे बताये गए चरणों का पालन करें:

स्टेप 1: आधिकारिक भूलेख यूपी पोर्टल पर जाएं। होमपेज पर, ‘खतौनी (अधिकार अभीलेख) की नकल देखें’ चुनें (अधिकारों के रिकॉर्ड की प्रतियां देखें)।

 

 

 

स्टेप 2: खसरा-खतौनी यूपी की जांच करने के लिए: अब आपको स्क्रीन पर दिखाई देने वाले कैप्चा देख कर भरने के लिए कहा जाएगा। कैप्चा दर्ज करें और ‘submit’ बटन पर क्लिक करें।

यह भी देखें: बी खाता के बारे में विस्तार से जानें

 

 

स्टेप 3: अब आपको भूमि रिकॉर्ड की जाँच करने के लिए जिला, तहसील और गाँव का चयन करने के लिए कहा जाएगा

 

 

स्टेप 4: अब आप खसरा / गाटा संख्या या खाता संख्या या मालिक (खातेदार) का नाम दर्ज करके अपनी खोज के साथ आगे बढ़ सकते हैं। उस विकल्प का चयन करें जिसके साथ आप खोज करना चाहते हैं और खोज बटन दबाएं। नीचे दिए गए फोटो में हम खसरा/गाटा नंबर से खोज कर रहे हैं।

 

 

 

स्टेप 5: इस खाता संख्या के विवरण की जांच करने के लिए, संख्या का चयन करें और विकल्प ‘उद्धरण देखें’ (खाता विवरण देखें) पर क्लिक करें।

 

 

खसरा-खतौनी यूपी चेक करने के लिए अंतिम स्टेप: निम्न पृष्ठ खसरा खतौनी यूपी का विवरण दिखाएगा, जैसा कि नीचे दी गयी फोटो में दिखाया गया है।

 

 

यह भी देखें: जानिए यूपी भू नक़्शे के बारे में सभी ज़रूरी बातें

 

कैसे करें भूलेख नक़्शा यूपी की जांच ?

भूलेख यूपी (Bhulekh UP) पोर्टल में नक्शे की जांच करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

स्टेप 1 : भुलेख नक्शा यूपी देखने के लिए: https://upbhulekh.gov.in/public/public_ror/Public_ROR.jsp पर जाएं।

 

 

स्टेप 2: भूलेख नक्शा यूपी देखने के लिए सूची से अपने जिले, तहसील और गांव का चयन करें।

 

 

यह भी देखें: लैंड सर्वे मैप्स ऑनलाइन महाराष्ट्र के बारे में सब कुछ

 

स्टेप 3: निम्नलिखित पृष्ठ पर, आपको निम्नलिखित विकल्पों का उपयोग करके भूलेख नक्शा यूपी को खोजना होगा:

 

 

और यह जानकारी देने के बाद आप यूपी भूलेख नक्शा देख पाएंगे।

 

 

भूलेख UP पर मालिक के विवरण की जांच कैसे करें?

अगर आप यूपी में जमीन खरीद रहे हैं तो जमीन के मालिकाना हक से जुड़ी जानकारी काफी जरूरी है। आप भूलेख यूपी पोर्टल पर ‘खतौनी अंश निर्धारण की नकल देखें’ (खतौनी के भूमि स्वामित्व का विवरण देखें) का चयन करके भूमि स्वामित्व पैटर्न के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

 

जैसा कि ऊपर की प्रक्रिया में बताया गया है, आपसे आगे बढ़ने के लिए जिले, तहसील और गांव के नाम भरने को कहा जायेगा। इसके बाद, आपको खसरा/गाटा नंबर या खाता नंबर या मालिक (खातेदार) के नाम का उपयोग करके अपनी खोज को जारी रखने के लिए भी कहा जाएगा। उस विकल्प का चयन करें जिसके साथ आप अपनी खोज को आगे बढ़ाना चाहते हैं और खोज बटन दबाएं। नीचे दिए गए फोटो में हम खसरा/गाटा नंबर से खोज कर रहे हैं।

 

 

 

यह भी देखें: विभिन्न राज्यों में भूलेख दस्तावेज़ ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

 

यूपी भूलेख पर विवादित प्रॉपर्टी की जांच कैसे करें?

स्टेप 1: यूपी में जमीन या प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले आपको यह जरूर देखना चाहिए कि प्रॉपर्टी को लेकर किसी तरह का कानूनी या वित्तीय विवाद नहीं है। यह होम स्क्रीन पर ‘भूखंड/ गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने’ विकल्प का उपयोग करके किया जा सकता है।

 

 

स्टेप 2: जब आप उस विकल्प पर क्लिक करेंगे, तो आपको एक नए पेज पर ले जाया जाएगा, जो आपको यूपी के सभी जिलों, तहसील और गांवों की सूची प्रदान करेगा। प्रासंगिक विकल्पों का चयन करें।

 

 

स्टेप 3: अपने जिले, तहसील और गांव का चयन करने के बाद आपको एक नए पेज पर ले जाया जाएगा, जिसमें आपसे गाटा नंबर डालने के लिए कहा जाएगा। गाटा नंबर दर्ज करें और ‘खोजें’ विकल्प पर क्लिक करें।

 

 

एमपी भू नक्शा और भूलेख मानचित्र के बारे में भी पढ़ें

 

UP में जमीन के एवज में लोन लिया गया है या नहीं, इसकी जांच कैसे करें?

UP भूलेख पर, उपयोगकर्ता यह भी जांच सकते हैं कि जमीन बैंक के पास गिरवी है या नहीं। आइए जाने इसे कैसे करना है।

स्टेप 1: आधिकारिक साइट पर जाएं।

 

स्टेप 2: होम पेज पर आपको बैंक बंधन डैशबोर्ड उत्तर प्रदेश का विकल्प मिलेगा।

 

स्टेप 3: अगले पेज पर फिटर पर क्लिक करने से पहले जिला और तहसील का चयन करें।

 

स्टेप 4: आपको सारा डेटा मिल जाएगा।

 

स्टेप 5: गिरवी रखी गई संपत्तियों का बैंक-वार विवरण प्राप्त करने के लिए पृष्ठ को नीचे स्क्रॉल करें।

 

यूपी भूलेख में निष्क्रान्त संपत्ति कैसे देखें?

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और निष्क्रान्त सम्पति विकल्प पर क्लिक करें।

 

 

स्टेप 2: अगले पेज पर अपना जिला, तहसील और गांव चुनें।

 

 

स्टेप 3: एक नया पेज खुलेगा, जिसमें उस जिले की निष्क्रान्त संपत्तियों का विवरण होगा।

 

 

यूपी भूलेख पर शत्रु की प्रॉपर्टी कैसे देखें?

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और ‘शत्रु संपत्ति’ के विकल्प पर क्लिक करें।

 

 

स्टेप 2: अब आपके पास यूपी भूलेख पर शत्रु की संपत्ति के बारे में अपनी खोज के साथ आगे बढ़ने के लिए जिला और तहसील चुनने का विकल्प आएगा।

 

 

स्टेप 3: भूलेख यूपी पर एक नया पेज खुलेगा, जिसमें तहसील और जिले में आपके द्वारा मांगी गई शत्रु की सभी संपत्तियों का विवरण दिखेगा।

 

 

भूलेख यूपी पर खाली की गई प्रॉपर्टी कैसे चेक करें?

स्टेप 1: यूपी भूलेख होम पेज पर निष्क्रांत संपत्ति विकल्प पर क्लिक करें।

 

 

स्टेप 2: अब आपको भूलेख यूपी पर खाली संपत्ति खोजने के लिए जिला और तहसील चुनना होगा।

 

 

स्टेप 3: खाली संपत्तियों की सूची आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी। आपके पास इसे हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी में भी देखने का विकल्प होगा।

 

 

यूपी भूलेख पर ग्राम कोड कैसे पता करें?

राजस्व ग्राम कोड आपके गांव को दी गई एक पहचान है और इसकी जानकारी यूपी में भूमि रिकॉर्ड चेक करने के लिए आवश्यक है। सूचना साझा करने की सुविधा के लिए यूपी भूलेख पोर्टल राजस्व ग्राम कोड की पूरी सूची प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करता है। अपना राजस्व ग्राम कोड जानने का तरीका यहां दिया गया है:

स्टेप 1: आधिकारिक पोर्टल पर जाएं। दाहिने हाथ की ओर ‘राजस्व ग्राम खतौनी का कोड जाने’ विकल्प खोजें। इस विकल्प पर क्लिक करें।

 

 

स्टेप 2: एक बार आप जिले और तहसील का चयन कर लेने के बाद आपकी स्क्रीन पर ग्राम राजस्व कोड के साथ गांवों की सूची दिखाई देगी।

 

 

स्टेप 3: आपका ग्राम कोड आपके गांव के नाम के साथ दिया गया 6 अंकों का नंबर है।

 

 

भूलेख यूपी पर भूखंड/गाटा की बिक्री की स्थिति कैसे चेक करें?

भूलेख यूपी (Bhulekh UP) पोर्टल पर भूखंड/गाटा की बिक्री की स्थिति की जांच करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

स्टेप 1: होम पेज पर भूखंड/गाटा के विक्रय की स्थिति जाने के विकल्प पर क्लिक करें।

 

 

स्टेप 2: अगली स्क्रीन पर जिला, तहसील और ग्राम कोड चुनें।

 

 

स्टेप 3: किसी ख़ास भूखंड की बिक्री का विवरण जानने के लिए अब आपको खसरा नंबर या गाटा नंबर दर्ज करने के लिए कहा जाएगा।

 

 

भूलेख यूपी पर शिकायत कैसे दर्ज करें?

उत्तर प्रदेश सरकार डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है। यूपी भूलेख पोर्टल न केवल भूमि अभिलेख देखने की सुविधा देता है, बल्कि उपयोगकर्ताओं को ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की भी अनुमति देता है। शिकायत दर्ज करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

भूलेख यूपी का उपयोग करते समय सामान्य समस्याएं और समाधान

यदि यूपी भूलेख वेबसाइट का उपयोग करते समय किसी उपयोगकर्ता को कोई त्रुटि या समस्या आती है, तो वे नीचे दिए गए सुझावों का पालन कर सकते हैं – 

भूलेख यूपी पर दर्ज शिकायत की स्थिति कैसे जांचें?

शिकायत दर्ज करने के बाद आप नीचे दिए गए चरणों का पालन करके उसकी स्थिति ऑनलाइन जांच सकते हैं:

भूलेख यूपी: संपर्क विवरण

भूलेख यूपी ऑनलाइन पोर्टल या मोबाइल एप्लिकेशन से संबंधित सहायता के लिए आप निम्नलिखित विवरण के माध्यम से सपोर्ट टीम से संपर्क कर सकते हैं – 

फोन: 0522-2630667
ईमेल: upbhulekh@gmail.com
पता: द्वितीय तल, वेस्ट ब्लॉक, जनपथ, लखनऊ – 226001

हाउसिंग डॉट कॉम का दृष्टिकोण (Housing.com POV)

यूपी भूलेख पोर्टल ने उत्तर प्रदेश में भूमि अभिलेखों तक पहुंचने और उन्हें प्रबंधित करने के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव किया है। यह भूमि रिकॉर्ड को कुशलतापूर्वक जांचने और प्रबंधित करने के लिए एक डिजिटल समाधान प्रदान करता है। वर्ष 2016 में लॉन्च होने के बाद से इसने नागरिकों को खसरा, खतौनी और नामांतरण (म्यूटेशन) की स्थिति सहित महत्वपूर्ण भूमि जानकारी तक आसान पहुंच दी है, वह भी एक उपयोगकर्ता-अनुकूल इंटरफेस के माध्यम से।

इन अभिलेखों के डिजिटलीकरण से तहसील कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता काफी हद तक समाप्त हो गई है, जिससे भूमि से जुड़े लेन-देन में पारदर्शिता और सुविधा बढ़ी है। भूमि से संबंधित व्यापक सेवाओं, जैसे विवाद सत्यापन और संपत्ति की स्थिति जांचने के लिए यह पोर्टल एक बेहद मूल्यवान संसाधन बना हुआ है। हालांकि, जानकारी आसानी से उपलब्ध और उपयोगी है, लेकिन आधिकारिक सत्यापन के लिए तहसील कार्यालय जाना आवश्यक होता है। किसी भी समस्या या अतिरिक्त सहायता के लिए भूलेख यूपी सपोर्ट टीम फोन या ईमेल के माध्यम से उपलब्ध है, जिससे उपयोगकर्ता अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान कर सकते हैं।

 

अन्य सेवाएं जिन्हें आप भूलेख UP पोर्टल के द्वारा प्राप्त कर सकते हैं

जनसुनवाई पोर्टल

आईजीआरएस यूपी

वाड यूपी

DILRMP

ईडिस्ट्रिक्ट

जेम

NVSP

यूपी राजस्व विभाग

 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

यूपी में भूलेख कैसे देखें?

नागरिक यूपी में भूलेख आधिकारिक पोर्टल http://upbhulekh.gov.in/ पर जाकर देख सकते हैं।

भू नक्शा यूपी क्या है?

भू नक्शा यूपी पोर्टल उत्तर प्रदेश की भूमि के कैडस्ट्रल (भू-अभिलेखीय) नक्शे प्रदान करता है।

भूलेख क्या है?

भूलेख एक हिंदी शब्द है, जो दो शब्दों - भू (अर्थात भूमि) और लेख (खाता) को मिलाकर बना है। दोनों को मिलाकर इसका अर्थ भूमि का खाता होता है। भारत में भूलेख शब्द का अर्थ भूमि विवरण या भूमि स्वामित्व विवरण से है। अंग्रेजी में ‘Land Records’ शब्द का अर्थ ही भूलेख होता है।

गाटा नंबर क्या है?

गाटा भारतीय भूमि अभिलेखों में किसी भूमि खंड या प्लॉट को दर्शाने के लिए प्रयुक्त शब्द है। गाटा नंबर भूमि राजस्व विभाग द्वारा किसी भूमि खंड को दी गई पहचान संख्या होती है।

क्या यूपी भूलेख वेबसाइट पर यह पता लगाया जा सकता है कि जमीन विवादित है या नहीं?

हां, यूपी भूलेख वेबसाइट पर यह पता लगाया जा सकता है कि कोई जमीन विवादित है या नहीं। इसके लिए पोर्टल के होमपेज पर जाएं और उस संबंधित टैब या सेक्शन पर क्लिक करें, जहां भूमि विवाद या संपत्ति की स्थिति से जुड़ी जानकारी दी जाती है।

Was this article useful?
  • ? (30)
  • ? (1)
  • ? (0)
Exit mobile version