Site icon Housing News

वास्तु के अनुसार घर के लिए नेम प्लेट

Vastu and décor tips for name plates

घर में ऊर्जा का प्रवाह अंदर और बाहर मुख्य द्वार से होता है, इसलिए वास्तुशास्त्र में इसके सही डिजाइन का महत्व बताया गया है। ऐसे में मुख्य द्वार पर लगी नेम प्लेट न सिर्फ आपके घर की पहचान कराती है बल्कि यह मेहमानों और घर में रहने वाले लोगों के बीच पहला संपर्क बिंदु भी होती है। परंपरागत रूप से भारत में घरों के नाम परिवार की मान्यताओं, रीति-रिवाजों और स्थानीय भाषा पर आधारित होते हैं। आमतौर पर लोग अपने भावनात्मक और आध्यात्मिक विश्वासों के आधार पर घर का नाम चुनते हैं, जबकि कुछ लोग अपने पूर्वजों को सम्मान देने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए अपने घर का नाम रखते हैं।

Table of Contents

Toggle

नेम प्लेट की सही दिशा और स्थान के साथ-साथ उसकी सामग्री, आकार और रंग भी सकारात्मक ऊर्जा के संचार पर गहरा प्रभाव डालते हैं।

प्राचीन वास्तु शास्त्र इस बात पर जोर देता है कि घर में कमरों और अन्य वस्तुओं का सही स्थान कैसे तय किया जाए, ताकि पंचतत्व यानी पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश के संतुलन को बनाए रखते हुए सामंजस्य स्थापित किया जा सके।

यह भी देखें: मुख्य द्वार/प्रवेश द्वार के लिए वास्तु शास्त्र की युक्तियां

नेमप्लेट वास्तु: त्वरित जानकारी

सर्वोत्तम दिशा उत्तर या पूर्व
इस दिशा में नेमप्लेट लगाने से बचें दक्षिण या पश्चिम दिशा
सर्वोत्तम स्थान मुख्य द्वार पर या बगल की दीवार पर बायीं तरफ आकार
ऊंचाई दरवाजे के ऊपरी आधे भाग के बराबर
सामग्री लकड़ी, धातु, पीतल, ऐक्रेलिक या कोई अन्य टिकाऊ सामग्री
रंग सफेद, सुनहरा या पीतल वाला रंग
आकार नियमित आकार जैसे आयताकार, वर्गाकार या वृत्ताकार/अंडाकार
रखरखाव नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए नेमप्लेट को साफ रखें और कभी धूल न जमने दें
नेमप्लेट की संख्या मेनगेट के पास सिर्फ एक नेमप्लेट ही लगाएं

वास्तु के अनुसार नेमप्लेट का महत्व

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी भी घर का मेनगेट विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यही वह स्थान होता है, जहां से सभी तरह की ऊर्जाएं घर के अंदर प्रवेश करती है और बाहर जाती है। नेमप्लेट घर के मालिक और बाहरी दुनिया के बीच पहला संपर्क बिंदु होता है। नेमप्लेट घर के मालिक की पहचान के रूप में काम करती है और नेमप्लेट पर लिखा नाम सकारात्मकता फैलाता है और एक स्वागतयोग्य प्रवेश द्वार का निर्माण करता है। घर के मुख्य द्वार पर नेमप्लेट लगाना आपके घर को वास्तु के अनुरूप बनाता है। यदि नेमप्लेट नहीं हो तो यह व्यक्ति के लिए अवसरों की खोज को कठिन बना सकता है। गेट पर घर का नाम खुदवाने से बचना चाहिए।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर एक नेमप्लेट अवश्य होनी चाहिए, जो साफ-सुथरी, पढ़ने योग्य और आकर्षक होना चाहिए। यह भी जरूरी है कि नेमप्लेट के लिए सही सामग्री का चयन किया जाए, जिससे घर में सामंजस्य के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहे।

भारतीय संस्कृति में घरों के नामकरण का महत्व

जिस घर में कोई व्यक्ति निवास करता है, उसका नामकरण भारत की सांस्कृतिक और पारंपरिक परंपराओं का एक हिस्सा है। एक घर का नाम परिवार के मूल्यों और सांस्कृतिक विश्वासों को दर्शाता है। कुछ मान्यताओं के अनुसार, घर का नामकरण परिवार के पूर्वजों को सम्मान देने और उनके आशीर्वाद को आमंत्रित करने का एक तरीका है। आमतौर पर, घर का नाम परिवार की परंपराओं, विरासत, रीतियों और स्थानीय भाषा का प्रतिबिंब माना जाता है। कई बार लोग भावनात्मक और आध्यात्मिक विश्वासों के आधार पर भी घर के सामने नेमप्लेट लगाते हैं।

वास्तु के अनुसार नेमप्लेट कहां लगानी चाहिए?

नेमप्लेट घर के बाहर और केवल वास्तु द्वारा सुझाए गए दिशाओं में ही लगानी चाहिए, ताकि सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश कर सके।

नेमप्लेट वास्तु दिशा

हालांकि, नेमप्लेट की स्थिति मुख्य रूप से घर के मुख्य द्वार की दिशा पर निर्भर करती है। वास्तु के अनुसार, मुख्य द्वार के लिए आदर्श दिशाएं उत्तर, पूर्व और उत्तर-पूर्व मानी जाती हैं।

नेमप्लेट लगाते समय इन दिशाओं से बचें

नेमप्लेट को दक्षिण या पश्चिम दिशा में लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

वास्तु के अनुसार नाम प्लेट का रंग

नेम प्लेट का रंग दिशा वास्तु महत्व
हरा उत्तर या पूर्व सकारात्मकता और उपचारात्मक ऊर्जा
सुनहरा या पीला पूर्व समृद्धि और बुद्धि
सफेद या चांदी दक्षिण-पूर्व शांति और पवित्रता
नीला पश्चिम विश्वास और विकास (कार्यालय के लिए आदर्श)
लकड़ी (भूरा या बेज) पूर्व या दक्षिण-पश्चिम स्थिरता और गर्मी

वास्तु के अनुसार, नेम प्लेट का रंग उसके दिशा के अनुसार तय करना चाहिए। आप इसे उदाहरण से भी समझ सकते हैं, जैसे पूर्व दिशा की ओर मुख वाले घरों के लिए भूरे या हरे रंग की नेम प्लेट उपयुक्त मानी जाती है।

घर के लिए: आमतौर पर लकड़ी की, सुनहरी या सफेद रंग की नेम प्लेटें घरों के लिए आदर्श मानी जाती हैं क्योंकि इन्हें शुभता और सकारात्मक ऊर्जा लाने वाली माना जाता है।

दफ्तर के लिए: नीली, सिल्वर या सुनहरी नेम प्लेटें दफ्तर या व्यापारिक स्थान के लिए सबसे उपयुक्त होती हैं, क्योंकि ये रंग पेशेवरता, स्थिरता और आर्थिक सफलता से जुड़े होते हैं।

जब आप अपने घर के लिए नेम प्लेट का डिजाइन चुनें तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कि उसका रंग आपके मुख्य दरवाजे से मेल खाता हो। यदि मुख्य दरवाजा लकड़ी का है तो वास्तु के अनुसार सफेद रंग की नेम प्लेट एक अच्छा ऑप्शन होता है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि यह समृद्धि और नए अवसरों को घर में आकर्षित करती है। आप लकड़ी के मुख्य दरवाजे पर सुनहरी रंग की नेम प्लेट भी लगा सकते हैं, जो बहुत आकर्षक और सुरुचिपूर्ण लगती है। मुख्य प्रवेश द्वार के आसपास उपयुक्त लाइटिंग लगाने से सकारात्मक ऊर्जा और अधिक आकर्षित की जा सकती है।

इन रंगों से बचें

वास्तु के अनुसार, नेमप्लेट डिज़ाइन करते समय गहरे रंगों जैसे लाल और काले रंग से बचना चाहिए क्योंकि ये नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं।

नेम प्लेट के लिए वास्तु टिप्स

देखें: हाउस नंबर 4: अंकशास्त्र में इसका क्या महत्व है?

नेम प्लेट लगाते समय इन बातों से बचना चाहिए

वास्तु के अनुसार नेमप्लेट सामग्री

वास्तु के अनुसार, नेम प्लेट के लिए ऐसी सामग्री का चयन करना चाहिए, जो संतुलित वातावरण को बढ़ावा दे। विभिन्न सामग्रियां विभिन्न प्रकार की ऊर्जा से जुड़ी होती हैं। यहां कुछ अच्छी सामग्रियां दी गई हैं, जो नेम प्लेट के लिए वास्तु के अनुसार उचित मानी जाती है –

वास्तु के अनुसार नेम प्लेट का आकार और माप

नेम प्लेट डिज़ाइन करने के लिए कुछ वास्तु-अनुकूल आकार इस प्रकार हैं –

अनियमित आकार, किनारों का शार्प होना या विषम डिज़ाइन वाली नेमप्लेट से बचना चाहिए, क्योंकि ये असंतुलन पैदा करते हैं।

नेम प्लेट कई अलग-अलग साइज में कस्टम की जा सकती है, जैसे आयताकार, वर्गाकार, अंडाकार, गोल, घर के आकार की या अन्य अनियमित आकार। नेम प्लेट पर मोटिफ उकेरे जा सकते हैं, देवताओं की तस्वीरें नक्काशी की जा सकती हैं या फूलों के डिज़ाइन, आकर्षक कैलिग्राफी आदि के साथ इमेज लगाई जा सकती है।

देखें भी: क्या अंकशास्त्र के अनुसार 8 घर के लिए शुभ अंक है?

घर के नेम प्लेट के लिए नाम

घर का नाम अर्थ
आलयम इसका अर्थ है पूजा स्थल या निवास स्थान
निवास इसका अर्थ है शांतिपूर्ण शरणस्थल या निवास
भवन इसका मतलब है खुशी का घर
आशीर्वाद इसका अर्थ है दिव्य शक्ति से सुरक्षा
आशियाना इसका मतलब है एक सुरक्षित और आरामदायक घर
समृद्धि इसका अर्थ है जीवन में धन व संपदा की प्रचुरता
घरौंदा इसका मतलब है सुरक्षित घर या घोंसला
मंज़िल इसका मतलब है गंतव्य या लक्ष्य
शांति निकेतन इसका मतल है कि शांति का निवास
स्वर्ण भवन इसका मतलब है सोने जैसी आभा वाला घर
कल्पना मतलब
प्रार्थना प्रार्थना का मतलब
आस्था मतलब विश्वास

विभिन्न भाषाओं में लोकप्रिय भारतीय घर के नाम

तमिल में घरों के नाम

तमिल में घर का नाम अर्थ
आनंद निलयम इसका मतलब है महान आनंद का घर
मगिज्ह्वागम मतलब खुशियों का घर
इरैयासी इसका मतलब है कि भगवान के आशीर्वाद से घर की प्राप्ति
अन्बुक्कुडिल इसका मतलब है प्यार का घर
संतोषम इसका अर्थ है कि ऐसा घर जहां खुशी की प्राप्ति हो

मलयालम में घरों के नाम

मलयालम में घरों के नाम अर्थ
कावेरी एक नदी है
इहिता इसका अर्थ है इच्छा
जटास्य इसका अर्थ महासागर है
अक्षय इसका अर्थ शाश्वत है

बंगाली में घरों के नाम

बंगाली भाषा में घरों के नाम अर्थ
शांति निकेतन इसका मतलब है शांति का घर
शुभाश्री इसका अर्थ है शुभ चमक
सुखोब्रिस्टी इसका अर्थ है खुशियों की बारिश
गीतांजलि इसका अर्थ है गाने की पेशकश
सोनार तारी इसका अर्थ है सोने की नाव

 मराठी में घरों के नाम

मराठी में घरों के नाम अर्थ
सुखकर्ता सुख देने वाला अर्थात सुख देने वाला
मंगल निवास इसका अर्थ है शुभ घर
नीलकमल निवास इसका अर्थ है नीले कमल जैसा घर
नवरत्न यानी नौ रत्न

घर के नेम प्लेट के लिए नाम चुनते समय ध्यान में रखने योग्य तत्व

इन वास्तु टिप्स को ध्यान में रखें

देखें भी: पर्सनलाइज्ड हाउस वार्मिंग निमंत्रण डिजाइन विचार

नेम प्लेट थीम विचार

आप घर में सकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित करने के लिए कुछ वास्तु आधारित थीम्स भी चुन सकते हैं। जो इस प्रकार हो सकते हैं –

नेमप्लेट में समृद्धि और शुभकामनाओं के लिए वास्तु चिन्ह शामिल करें

नेमप्लेट में शुभ वास्तु प्रतीकों को उकेरने, उभारने या पेंटिंग के माध्यम से शामिल करें। इससे संबंधित कुछ आइडिया इस प्रकार है –

वास्तु के अनुसार 20 नेम प्लेट डिजाइन: स्थान और रंग के सुझाव

#1. लकड़ी की पट्टिका के साथ नेम प्लेट

मॉर्डन नेम प्लेट डिजाइन, जो आमतौर पर लकड़ी की पट्टिकाओं से बनी होती है,हमेशा ट्रेंड में रहती हैं। आपकी पर्सनल नेम प्लेट आपके घर में एक व्यक्तिगत स्पर्श देती है। घर के डेकोरेशन के अनुसार पसंदीदा सामग्री का चयन करने के अलावा कोई भी अपनी नेम प्लेट को अपनी क्षेत्रीय भाषा में अनुकूलित करवा सकते हैं।

सोर्स: Pinterest

यह भी देखें: गृह प्रवेश समारोह के लिए उपहार

#2. ट्रेडिशनल नेम प्लेट डिजाइन

धार्मिक विचारों से प्रेरित नेम प्लेट भी बहुत लोकप्रिय हैं। विभिन्न घर में आप धार्मिक प्रतीक या भगवान की छवियां जैसी  नेम प्लेट भी उपयोग में ला सकते हैं। नीचे दी गई आकृतियां आमतौर पर घर मालिकों द्वारा सबसे अधिक पसंद की जाती हैं।

स्रोत: Pinterest

#3. लकड़ी की नेम प्लेट्स

घर के लिए लकड़ी की नेम प्लेट डिजाइनों में ढेर सारे ऑप्शन उपलब्ध हैं, जो गहरे भूरे रंग से लेकर हल्के रंगों तक में हो सकते हैं। घर मालिकों को ऐसे लकड़ी के नेम प्लेट डिजाइन पसंद आते हैं, जहां विवरण उकेरे गए होते हैं।

लकड़ी की नेम प्लेट के अलावा आजकल लोग कांच, संगमरमर, ऐक्रेलिक, सिरेमिक, स्टील या पत्थर जैसी चीजों से बनी नेम प्लेट भी पसंद करते हैं।

स्रोत: Pinterest

#4. DIY नेम प्लेट

क्रिएटिव नेम प्लेट डिजाइन या DIY ड्रॉइंग या कलात्मक कार्य भी उन लोगों के लिए एक ऑप्शन हो सकता है, जो रचनात्मक होना पसंद करते हैं या जो अपने घर के लिए महंगी नेम प्लेट पर बहुत सारा पैसा खर्च नहीं करना चाहते। आप नेम प्लेट डिज़ाइन करने के लिए कार्डबोर्ड जैसी सामग्रियों का उपयोग कर सकते हैं। आप नाम और घर का विवरण उकेरने के लिए एक सपाट पत्थर भी चुन सकते हैं और इसके लिए तेज वस्तु जैसे चाकू का इस्तेमाल कर सकते हैं।

स्रोत: Pinterest

आप एक लकड़ी के प्लायवुड का उपयोग करके एक रचनात्मक नेम प्लेट डिजाइन कर सकते हैं, जिसमें चित्र और ऐक्रेलिक रंगों से हाथ से पेंट की गई डिजाइन हो।

देखें: घर के गेट डिजाइन के बारे में सब कुछ

#5. ग्लास नेम प्लेट डिजाइन

घर की सजावट में ग्लास का उपयोग भी किया जा सकता है। यह घर की नेम प्लेट डिजाइन करने के लिए एक उत्तम ऑप्शन के रूप में कार्य करता है। हालांकि, यह एक नाजुक सामग्री है, इसलिए ग्लास नेम प्लेट को सावधानीपूर्वक संभालना चाहिए।

#6. संगमरमर नेम प्लेट डिज़ाइन्स

आपके घर के बाहरी हिस्से में एक भव्य आकर्षण जोड़ने के लिए आप मुख्य द्वार या सामने के प्रवेश द्वार के लिए संगमरमर नाम प्लेट डिज़ाइन्स चुन सकते हैं।

#7. ग्रेनाइट नेम प्लेट

ग्रेनाइट एक उत्कृष्ट सामग्री है, जिसे वास्तु के अनुसार घर की सजावट के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। घर के प्रवेश द्वार के लिए आधुनिक ग्रेनाइट नेम प्लेट डिजाइन शानदार लगते हैं। यह सामग्री अपनी चमक के अलावा, प्रतिकूल मौसम का सामना कर सकती है और वर्षों तक टिक सकती है। इसके अलावा, ग्रेनाइट नेम प्लेट को साफ करना काफी ज्यादा आसान होता है और इसकी स्थिति को लंबे समय वैसा ही बनाए रख सके हैं, जैसा वो शुरुआती अवस्था में था। यह काफी ज्यादा किफायती भी होता है।

#8. स्टोन नेम प्लेट

पत्थर घर के बाहरी डिजाइन में एक देहाती आकर्षण लेकर आता है। नेम प्लेट के लिए पत्थर भी घर के प्रवेश द्वार को एक अनोखा रूप देता है।

#9. स्टील नेम प्लेट

यदि आप अपने घर के प्रवेश द्वार की सजावट में मेटल टच लाना चाहते हैं, तो स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल करें, जो बाहरी उपयोग के लिए आदर्श सामग्री है। मुख्य द्वार के लिए स्टील में कई नेम प्लेट डिज़ाइन उपलब्ध हैं। मुख्य द्वार के लिए स्टील की नेम प्लेट डिज़ाइन चुनते समय लक्जरी अपील लाने के लिए व्यक्तिगत डिज़ाइन ऑप्शन का सिलेक्शन कर सकते हैं।

#10. चारकोल शीट नेम प्लेट

टेक्सचर्ड चारकोल शीट एक लोकप्रिय सामग्री है, जिसे आधुनिक घरों के लिए नेम प्लेट डिज़ाइन करने में इस्तेमाल किया जाता है। यह एक पीवीसी-आधारित सामग्री है, जो जल-रोधक होती है और इस प्रकार इसे घर के बाहर नेम प्लेट लगाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। चारकोल शीट नाम प्लेट्स कई डिज़ाइनों में उपलब्ध हैं, जो आपको अपनी व्यक्तिगत पसंद के अनुसार नेम प्लेट को कस्टमाइज करने का ऑप्शन देती हैं।

#11. सफेद नेम प्लेट और लकड़ी का बैकग्राउंड

यदि आप एक न्यूनतम और आकर्षक सजावट की तलाश में हैं तो स्पष्ट सफेद नेम प्लेट घर के प्रवेश द्वार के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है। अपनी पसंद के अनुसार आप ग्रे, देहाती दीवार या गहरे लकड़ी वाली बैकग्राउंड का चयन कर सकते हैं।

स्रोत: Pinterest

#12. पारंपरिक, चमकदार धातु की नेम प्लेट

एक चमकदार धातु की नेम प्लेट आपके घर के प्रवेश द्वार को एक भव्य आकर्षण दे सकती है। बेहतर लुक के लिए इस धातु की नेम प्लेट को किसी ठोस या साधारण रंग की दीवार पर लगाएं।

स्रोत: Pinterest

#13. साधारण आयताकार नेम प्लेट

अगर आप अपने घर के प्रवेश द्वार को एक सरल लेकिन आकर्षक रूप देना चाहते हैं, तो एक स्टैण्डर्ड आयताकार नेम प्लेट आदर्श विकल्प है। आप पसंदीदा फॉन्ट और रंग के साथ इसकी लुक को कस्टमाइज कर सकते हैं और किनारों पर छोटे पैनल्स भी जोड़ सकते हैं।

स्रोत: Pinterest

#14. विंटेज नेम प्लेट

विंटेज स्टाइल की नेम प्लेट कभी फैशन से बाहर नहीं जाती। जटिल डिज़ाइनों या नक्काशी और नामों के लिए मोटे फॉन्ट्स का चयन करें। अक्षरों के लिए सुनहरा रंग एक आदर्श विकल्प है।

स्रोत: Pinterest

#15. सिरेमिक नेमप्लेट

घर के प्रवेश द्वार के लिए शांत और सौम्य दृश्य आकर्षण के लिए फूलों की डिजाइन वाली सिरेमिक नेम प्लेट चुन सकते हैं।

स्रोत: Pinterest

#16. हनीकॉम्ब स्टाइल नेम प्लेट डिजाइन

अपने घर के प्रवेश द्वार को एक अलग रूप देने के लिए हनीकॉम्ब स्टाइल की नेमप्लेट डिजाइन्स चुन सकते हैं।

स्रोत: Pinterest

#17. सिंपल सर्कुलर नेम प्लेट

एक साधारण गोल नेम प्लेट का चुनाव करना भी एक शानदार ऑप्शन हो सकता है क्योंकि यह सकारात्मक और वास्तु-अनुकूल ऊर्जा लाता है और सुंदर दृश्य आकर्षण पैदा करता है।

स्रोत: Pinterest

#18. राउंडेड रेक्टैंगल नेम प्लेट

गोल किनारों वाले आयताकार आकार की नेमप्लेट डिज़ाइन्स एक आकर्षक रूप देती हैं और वास्तु दिशा निर्देशों का पालन भी करती हैं।

स्रोत: Pinterest

#19. क्रिएटिव वुडन ब्लॉक, रेक्टैंगलर नेम प्लेट

पारंपरिक नेमप्लेट डिज़ाइन्स में नयापन लाएं। ठोस लकड़ी के ब्लॉक वाली डिज़ाइन चुनें, जिसमें एक होल्डर हो, जहां आप फूल या अन्य सजावटी चीजें रख सकें।

स्रोत: Pinterest

#20. गोल्डन लैटर्स वाली सिरेमिक नेम प्लेट

नेवी ब्लू रंग की सिरेमिक नेमप्लेट जिस पर गोल्डन फॉन्ट हो और वह संगमरमर का बैकग्राउंड लगा हो, आपके घर के प्रवेश द्वार का सौंदर्य और बढ़ा सकती है। आप इसमें ‘ॐ’ जैसे शुभ चिन्ह जोड़कर डिज़ाइन को और भी खास बना सकते हैं।

स्रोत: Pinterest

 

Housing.com का पक्ष

नेमप्लेट सकारात्मक्ता का प्रतीक होती है और यह घर के मालिक की व्यक्तिगत शैली को दर्शाती है। वास्तु के अनुसार नेमप्लेट लगाना अनिवार्य माना गया है। हालांकि, इसमें कई तरह के डिजाइन, सामग्री, रंग आदि ऑप्शन होते हैं, जिनकी मदद से आप अपनी पसंद के अनुसार नेमप्लेट को व्यक्तिगत टच दे सकते हैं। लेकिन नेमप्लेट का चयन करते समय वास्तु दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए, ताकि अधिकतम लाभ मिल सके। अगर आप नया घर खरीद रहे हैं, तो उसमें प्रवेश करने से पहले नेमप्लेट रूर लगवाएं।

 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नेम प्लेट कहां लगाई जाती है?

नेम प्लेट को दरवाजों पर या सोसाइटी या घर के प्रवेश द्वार पर लटकाया या चिपकाया जा सकता है।

नेम प्लेट पर क्या लिखा होता है?

आमतौर पर नेम प्लेट पर व्यक्ति का उपनाम लिखा जाता है। अब लोग पूरा नाम भी लिखने लगे हैं। आजकल कई घरों में पारिवारिक नाम के साथ सभी सदस्यों के नाम, यहां तक कि बच्चों के नाम भी लिखे जाते हैं।

नेम प्लेट क्या होती है?

घर की पहचान बताने के अलावा नेम प्लेट घर की साज-सज्जा को बढ़ाने और पहली छाप को अच्छा बनाने के लिए भी उपयोग की जाती है।

वास्तु के अनुसार कौन सी नेम प्लेट अच्छी होती है?

वास्तु के अनुसार, अगर दरवाजा उत्तर या पश्चिम दिशा में है तो धातु की नेम प्लेट लगाना शुभ होता है। अगर दरवाजा दक्षिण या पूर्व दिशा में है तो लकड़ी की नेम प्लेट का उपयोग करें।

नेम प्लेट के लिए कौन सी धातु सबसे अच्छी होती है?

स्टेनलेस स्टील नेम प्लेट के लिए सबसे लोकप्रिय विकल्पों में से एक है क्योंकि यह बेहद टिकाऊ होती है।

लकड़ी के दरवाजों के लिए कौन से रंग की नेम प्लेट सबसे अच्छी मानी जाती है?

लकड़ी के मेन गेट के लिए सफेद रंग की नेम प्लेट वास्तु में सबसे उपयुक्त मानी जाती है क्योंकि यह सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि को आकर्षित करती है। इसके अलावा सुनहरे रंग की नेम प्लेट भी एक अच्छा ऑप्शन है क्योंकि यह आकर्षक लगती है और प्रकाश का प्रतीक मानी जाती है।

घर में नेम प्लेट क्यों जरूरी होती है?

वास्तु के अनुसार, अगर आपके घर के गेट पर नेम प्लेट नहीं है तो कई अवसर आपके जीवन से निकल सकते हैं। इसके अलावा नेम प्लेट आपके घर के प्रवेश द्वार को स्वागत योग्य बनाती है।

हमारे लेख से संबंधित कोई सवाल या प्रतिक्रिया है? हम आपकी बात सुनना चाहेंगे। हमारे प्रधान संपादक झूमर घोष को jhumur.ghosh1@housing.com पर लिखें

 

Was this article useful?
  • ? (3)
  • ? (3)
  • ? (1)
Exit mobile version