क्या आप भी गार्डनिंग सीखना चाहते हैं, तो ये टिप्स करेंगे मदद

आपको शांति देने के अलावा पौधे आपके आस-पास को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने में भी मदद करते हैं।

किसी अपार्टमेंट, या शहरी क्षेत्र में रहने का मतलब यह नहीं है कि आप एक सुंदर गार्डन का आनंद नहीं ले सकते। थोड़ी सी रचनात्मकता से आप अपने घर के किसी कोने या बालकनी या फिर बाहरी जगह को एक हरेभरे और रंगीन जगह में बदल सकते हैं। 

 

Source: Pinterest

 

लंबे समय तक देखभाल और पोषण करने के बाद किसी पौधे को बढ़ते और खिलते हुए देखना अच्छा होता है। इसके अलावा, यह आपको खाली पड़ी जमीन को पौधों और फूलों से भरे बगीचे में बदलने में अत्यधिक संतुष्टि देता है। आपको शांति देने के अलावा पौधे आपके आसपास को स्वच्छ और हराभरा बनाने में भी मदद करते हैं। इसका आपके जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अपने पौधों की देखभाल करना भी एक अच्छा व्यायाम है। मगर गार्डनिंग के बारे में अधिक जानकारी ना होने की वजह से कई बार पौधे सूख और ख़राब हो जाते हैं। अगर आप भी पहली बार गार्डनिंग करने जा रहे हैं तो आपको कुछ विशेष बातों पर ध्यान देना चाहिए। छोटीछोटी बातें ही गार्डनिंग स्किल को बेहतर बनाती है और आपके गार्डन को खूबसूरत।

तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे अपने घर के किसी भी खाली एरिया को सुंदर बना सकते हैं, और इसके लिए आपको क्याक्या करना होगा?

 

पहले चुनें राइट पौधा

Source: Pinterest

 

गार्डनिंग को सफल बनाने के लिए सबसे पहले ज़रूरी है सही पौधे का चुनाव करना। गार्डनिंग के लिए आप ऐसे पौधों का चुनाव करे जो आसानी से फलफुल सके और जल्दी खराब भी नहीं हो। ये भी ध्यान रखें कि जब आप किसी पौधे को लाए तो फ्रेश और ताजा हो। कई बार जल्दीजल्दी में मुरझाए पौधों को लाकर गार्डन में लगा देते और बाद में मालूम चलता है कि वो अगले ही दिन सूख गए हैं।

 

मिट्टी का सही होना है जरूरी

Source: Pinterest

 

पौधे का चुनाव करने के बाद अगर आपको किसी चीज पर ध्यान देने की ज़रूरत है तो वो है गार्डनिंग के लिए सही मिट्टी का चुनाव या सही मिट्टी वाली जगह पर पौधों को लगाना। पौधे की ग्रोथ के लिए सही मिट्टी का मिलाना बहुत ज़रूरी होता है। इसलिए आप जब भी पहली बार गार्डनिंग करने के लिए निकले तो ये ज़रूर तय कर ले की पौधे को कहा लगाना है। आप पौधों को उस जगह भी लगाए जहां सूरज की रौशनी बराबर मिल सके हैं। 

 

खाद का करें उपयोग

Source: Pinterest

 

अब बारी है सही खाद का चुनाव करना। बाज़ार में आजकल पौधों के लिए कई तरह के खाद मिलते हैं। किसी भी खाद को खरीदने से पहले उसके बारे में मालूम ज़रूर कर ले कि क्या वो घर पर लगाए हुए पौधे के लिए सही है की नहीं। सही जानकारी के लिए आप किसी गार्डनिंग एक्सपर्ट से भी टिप्स ले सकती हैं। ये भी जानकारी रखें कि कितने मात्रा और कबकब पौधे में खाद देना है। 

 

पौधे कमकेयर ज़्यादा

Source: Pinterest

 

अक्सर देखा जाता है कि एक साथ कई पौधों को लगा देते हैं लेकिन, आप जब भी पौधों को लगाए तो एक पौधे से दुसरे पौधे के बीच में लगभग दो गज की दूरी ज़रूर रखें। पासपास पौधों को लगा देने से दोनों पौधों को नुकसान होने का चांस रहता है। आप नियमित रूप से पौधों में पानी भी डालते रहे। ये भी ध्यान रखें कि किसी भी पौधे और बीज को लगाने के लिए नमी की आवश्यकता होती है ताकि वे समय पर अंकुरित हो सकें।

 

यूज ऑफ राइट टूल्स

Source: Pinterest

 

इसके अलावा आप गार्डनिंग के लिए हमेशा सही उपकरणों का ही इस्तेमाल करें। आजकल बाज़ार में पौधे लगाने के लिए कई सारे उपकरण और औजार उपलब्ध है। जैसे मिट्टी को खुरचने के लिए अलग, पौधे में पानी डालने के लिए अलग और गढ़ा खोदने के लिए अलगअलग आते हैं। 

इन टिप्स को फॉलो कर के आप भी आसानी से अपने घर पर हराभरा गार्डन तैयार कर सकते हैं। हैपी गार्डनिंग।।

Was this article useful?
  • ? (1)
  • ? (0)
  • ? (0)

Recent Podcasts

  • प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सूची: आवेदन से लेकर लिस्ट जारी होने तक जानें पूरी जानकारीप्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सूची: आवेदन से लेकर लिस्ट जारी होने तक जानें पूरी जानकारी
  • भू नक्शा राजस्थान 2026: ऑनलाइन कैसे चेक सकते हैं? जानें हर जानकारीभू नक्शा राजस्थान 2026: ऑनलाइन कैसे चेक सकते हैं? जानें हर जानकारी
  • 2026 में इंडेन गैस के नए कनेक्शन का चार्ज, एलपीजी की कीमत और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानें2026 में इंडेन गैस के नए कनेक्शन का चार्ज, एलपीजी की कीमत और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानें
  • भूलेख उत्तर प्रदेश 2026: ऑनलाइन कैसे चेक करें खसरा-खतौनी और भू-नक्शा?भूलेख उत्तर प्रदेश 2026: ऑनलाइन कैसे चेक करें खसरा-खतौनी और भू-नक्शा?
  • घर निर्माण के लिए 2026 में भूमि पूजन के मुहूर्त की तिथियांघर निर्माण के लिए 2026 में भूमि पूजन के मुहूर्त की तिथियां
  • आपके घर में मंदिर की सही दिशा कौन सी है?आपके घर में मंदिर की सही दिशा कौन सी है?