जब भी शॉपिंग की बात आती है, तो हमारे दिमाग में सबसे पहले दिल्ली के बाजारों का ख्याल आता है। इन्हीं में से एक है यहां का खान मार्केट। यह शॉपिंग करने के लिए दिल्ली के सबसे पॉश मार्केट में से एक है। यह मार्केट भारत का सबसे पुराना और सबसे महंगा बाजार है लेकिन यहां जाकर आपको बहुत कुछ नया एक्सपीरियंस करने को मिलेगा। अगर आपने अभी तक इस मार्केट को एक्सप्लोर नहीं किया है तो अब जरूर करें। यह मार्केट स्टोर्स, बुटिक और अच्छे शोरूम और अपने कई हाई फाई रेस्टोरेंट़स के लिए जानी जाती है।
नाइट लाइफ को एन्जॉय करने के लिए खाना मार्केट बेस्ट है। बता दें कि एक रियल एस्टेट फर्म कुशमैन एंड वेकफील्ड ने खान मार्केट को दुनिया की 21वीं सदी की सबसे महंगी रिटेल हाई स्ट्रीट का दर्जा दिया है।
आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि यह मार्केट फेमस क्यों है? चलिए जानते हैं इस मार्केट की खासियत।
इन्ट्रोड़क्शन टू खान मार्केट, नई दिल्ली
खान मार्केट नई दिल्ली में सबसे प्रसिद्ध बाजारों में से एक है। बाजार अपनी विस्तृत विविधता वाली दुकानों और रेस्तरां और इसके केंद्रीय स्थान के लिए जाना जाता है। खान मार्केट को 2019 में भारत में दूसरे सबसे महंगे खुदरा स्थान के रूप में स्थान दिया गया था, और खान मार्केट संपत्ति की दरों के बारे में अक्सर बहुत चर्चा होती है। बाजार शहर के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है, और पर्यटकों को इस जगह पर अक्सर देखा जा सकता है। रियल एस्टेट और संपत्ति के मूल्यांकन के मामले में खान मार्केट को 20वां सबसे प्रतिष्ठित स्थान बताया गया है। नए निवेशकों के लिए भी इस क्षेत्र में निवेश के अवसर प्रचुर और व्यवहार्य हैं।
कैसे पड़ा नाम खान मार्केट
बताते हैं कि खान मार्केट की जगह नॉर्थ वेस्ट फ्रंटियर प्रोविंस के पार्टीशन के बाद शरणार्थियों को दे दी गई थी। इस मार्केट का नाम स्वतंत्रता सेनानी खान अब्दुल जब्बार खान के नाम पर रखा गया है। वह NWFP के मुख्यमंत्री थे। यह वह शख्स थे जिन्होंने शरणार्थियों की भागने में पूरी मदद की थी।
यूनिक कपड़ो का है भंडार

Source: Pinterest
कहते हैं खान मार्केट वो मार्केट है, जहां आम से लेकर खास कपड़े तक मिलते हैं। यहां वो मिलता है, जो दिल्ली के अन्य मार्केटों में आपको शायद ही कहीं मिले। यूनीकनेस के मामले में ये मार्केट नम्बर 1 है। इसलिए लोग यहां शॅापिंग के लिए आना पसंद करते हैं।
फुटवियर की है कलेक्शन

Source: Pinterest
अगर आप फुटवियर के शौकीन हैं और इन पर ज्यादा खर्च कर सकते हैं, तो आपको खान मार्केट जरूर जाना चाहिए। यहां पर सैंडल्स, बूटस, चप्पलों और जूतों का अच्छा और यूनिक कलेक्शन देखने को मिलता है।
बुक स्टोर के लिए फेमस है खान मार्केट

Source: Pinterest
अगर आप किताब पढ़ने के शौकीन हैं, तो आपको खान मार्केट के बुक स्टोर्स को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। यहां आपको हर तरह की किताब मिल जाएंगी। पुराने और नए बुक्स की यहां भरमार है।
वैराइटी आफ कैफेटेरिया

Source: Pinterest
भले ही लोग खान मार्केट में शॉपिंग करने ना आएं, लेकिन यहां की पेस्ट्री और कॉफी का स्वाद लेने जरूर जाते हैं। यहां पर एक नहीं बल्कि कई बेकरी, कैफे और रेस्टोरेंट हैं।
कब जाएं खान मार्केट

Source: Pinterest
खान मार्केट संडे को बंद रहता है। अगर शॉपिंग के लिए जाना है, तो अन्य दिन जाने का प्लान बनाएं। यह मार्केट सुबह 10 बजे से लेकर रात 11 बजे तक खुली रहती है।





