पितृ पक्ष में कौन-कौन से काम न करें?

आइये जानते हैं पितृ पक्ष के 15 दिनों में हमें अपने घर में कौन से कार्य नहीं करने चाहिए?

पितृ पक्ष का महिना चल रहा है। यह महिना पितरों के निमित्त तर्पण, श्राद्ध, दान करने का यह महिना सबसे खास होता है। ऐसा माना जाता है कि पितृ पक्ष के इस महीने में हमारे पितर धरती पर आते हैं और हमें आशीर्वाद देते हैं। ऐसा भी माना जाता है कि अपने दिवंगत पूर्वजों की संतुष्टि के लिए पितृ पक्ष के इस महीने में बहुत सारे काम हैं जिन्हे करना हमे अवॉयड करना चाहिए।  आइये जानते हैं 15 दिन के इस पीरियड में क्या-क्या काम आपको नहीं करना चाहिए।

 

पितृ पक्ष में क्या  करें?

हमें पितृ पक्ष के दौरान कुछ काम भूलकर भी नही करने चाहिए नही तो इससे हमारे पितर नाराज़ हो जाते हैं और इन्ही सब चीजों की वजह से हमें पितृ दोष का सामना करना पड़ता है।

 

नंबर 1:  खरीदें नया मकान

पितृ पक्ष के दौरान हमें कोई नई गाड़ी, नया मकान कोई भी नई वस्तु नहीं खरीदनी चाहिए। माना जाता है पितृ पक्ष के दौरान खरीदे गए वस्तु पितरों को ही समर्पित होते हैं। इसीलिए हमें पितृ पक्ष में कुछ भी नया खरीदने के लिए मना किया जाता है।

 

नंबर 2:  करें गृह प्रवेश

पितृ पक्ष के दौरान हमें गृह प्रवेश करने से बचना चाहिए। माना जाता है की पितृ पक्ष में किये गए कार्य अशुभ होते हैं।

 

नंबर 3: किसी शुभ काम कि शुरुआत  करेंपार्टीज से करें परहेज़

हमें पितृ पक्ष के दौरान हमें अपने घर में कोई शुभ कार्य नही करने चाहिये। जैसे कथा, भागवत। अगर किसी बच्चे का बर्थडे हो तो उसे भी नही मनाना चाहिए। आप ऐसे ही अपने बच्चे को मन्दिर ले जाकर प्रसाद चढ़वा सकते हैं या गरीबों में कुछ उसके हाथों से बटवा सकते हैं। इससे आपके बच्चे को पुण्य भी मिलेगा और आशीर्वाद भी. और यह सब देखकर आपके पितृ भी प्रसन्न होंगे

 

नंबर 4: घर में रखें साफ़सफाई का ध्यान करें डीप क्लीनिंग 

पितृ पक्ष के दौरान हमें अपने घर में साफ़- सफाई का ध्यान रखना चाहिए। लेकिन हमें अपने घर की सफाई समान्य तरीके से ही करनी चाहिए। ज्यादा गहनता से नही,  जैसे की आप अपने रोजमर्रा की जिंदगी में झाड़ू- पोछा करते है, वैसे ही। ज्यादा डीप क्लीनिंग वाली सफाई आप पितृ पक्ष बीत जाने के बाद ही करें।

 

नंबर 5: 12 बजे से पहले ही करें श्राद्ध; ये चीज़ें खाने से बचें    

पितृ पक्ष के दौरान हमें अपने घर में जिस दिन श्राद्ध तिथि हो, उस दिन दिन के 12 बजे से पहले ही श्राद्ध करने का प्रयास करें। पर ध्यान रखें की श्राद्ध करने से पहले ब्राह्मण से तर्पण आदि करा लें। जब तक आपके घर में श्राद्ध कर्म संपन्न न हो तब तक कुछ भी ग्रहण न करें। श्राद्ध तिथि वाले दिन तेल लगाने, दूसरों का अन्न खाने और स्त्री प्रसंग से परहेज करें। श्राद्ध में राजमा, मसूर, अरहर, गाजर, कद्दू, गोल लौकी, बैंगन, शलजम, प्याज- लहसुन,आदि सभी चीजें वर्जित हैं। आप कोशिश करें की पितृ पक्ष के दौरान इन वस्तुओं का प्रयोग न करें।

 

नंबर 6:  काटें बाल और नाखून

पितृ पक्ष के दौरान हमें अपने बाल, नाखून आदि को भी नही काटना चाहिए।

 

नंबर 7: जानवरों को  करें परेशान

पितृ पक्ष के दौरान हमें किसी भी जानवर को परेशान नही करना चाहिए। न ही उन्हें मारना चाहिए और ना ही अपने दरवाजे पर से भगाना चाहिए। यदि कोई भी जानवर या पक्षी आपके दरवाजे या आँगन में आता है, तो उसे सबसे पहले कुछ खाने को दें और पानी भी दें. फिर उसके बाद ही अपने दरवाजे पर से उनको जाने दें। न की उन्हें परेशान करें या मारे पीटें। अगर आप ऐसा करते हैं तो ये सब देखकर आपके पितर आप पर नाराज़ भी हो सकते हैं। इसीलिए हमें भूलकर भी अपने दरवाजे पर आये किसी भी जानवर या पक्षी को परेशान नही करना चाहिए।

 

नंबर 8: सादगी अपनाएं

पितृ पक्ष के दौरान हमें सत्वविकता पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। हमें अपने घर पर प्याज, लहसुन का प्रयोग नही करना चाहिए और न ही अपने घर के किसी सदस्य को माँस, मदिरा, आदि का सेवन करने देना चाहिए। हमें पितृ पक्ष के दौरान स्त्री प्रसंग से भी दूर रहना चाहिए।

 

नंबर 9: लड़ाई– झगडे से बचें

पितृ पक्ष के दौरान हमें किसी से भी लड़ाई – झगड़े नहीं करना चाहिए। इससे हमारे पितृ नाराज़ होते हैं।

नंबर 10: लोहे के बर्तनों का प्रयोग न करें

लोहे की जगह आप चांदी, पीतल या तांबे से बने बर्तन का प्रयोग कर सकते हैं।

 

Was this article useful?
  • ? (0)
  • ? (0)
  • ? (0)

Recent Podcasts

  • 2026 में गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त की तिथियां (महीने के अनुसार पूरी लिस्ट)2026 में गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त की तिथियां (महीने के अनुसार पूरी लिस्ट)
  • प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सूची: आवेदन से लेकर लिस्ट जारी होने तक जानें पूरी जानकारीप्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सूची: आवेदन से लेकर लिस्ट जारी होने तक जानें पूरी जानकारी
  • भू नक्शा राजस्थान 2026: ऑनलाइन कैसे चेक सकते हैं? जानें हर जानकारीभू नक्शा राजस्थान 2026: ऑनलाइन कैसे चेक सकते हैं? जानें हर जानकारी
  • 2026 में इंडेन गैस के नए कनेक्शन का चार्ज, एलपीजी की कीमत और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानें2026 में इंडेन गैस के नए कनेक्शन का चार्ज, एलपीजी की कीमत और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानें
  • भूलेख उत्तर प्रदेश 2026: ऑनलाइन कैसे चेक करें खसरा-खतौनी और भू-नक्शा?भूलेख उत्तर प्रदेश 2026: ऑनलाइन कैसे चेक करें खसरा-खतौनी और भू-नक्शा?
  • घर निर्माण के लिए 2026 में भूमि पूजन के मुहूर्त की तिथियांघर निर्माण के लिए 2026 में भूमि पूजन के मुहूर्त की तिथियां