सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) 20 लाख रुपए तक के पर्सनल लोन देता है। इन लोन की अवधि 6-7 वर्ष होती है। ब्याज दर 10.55% से 1205% तक हो सकती है। वेतनभोगी व्यक्तियों के लिए ब्याज दर स्व-व्यवसायी व्यक्तियों की तुलना में कम है। लोन लेने वाले व्यक्ति को ब्याज दर के अलावा प्रोसेसिंग फीस और देर से भुगतान करने की फीस भी देनी होती है।
एसबीआई पर्सनल लोन ब्याज दर
| ब्याज दर | 10.55%-12.05% प्रति वर्ष |
| ऋण दर | 20 लाख तक |
| अवधि | 6-7 साल |
| मासिक वेतन | 15,000 रुपए या अधिक |
| प्रोसेसिंग फीस | 1.5% तक (अधिकतम 15,000 रुपए) |
यह भी देखें: SBI होम लोन स्टेटस कैसे चेक करें?
एसबीआई पर्सनल लोन के प्रकार
एसबीआई एक्सप्रेस क्रेडिट पर्सनल लोन
यह ऋण वेतनभोगी व्यक्तियों के लिए है। ऋण राशि 20 लाख रुपए तक हो सकती है और अवधि छह महीने से छह साल तक हो सकती है।
एसबीआई प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन (योनो ऐप के माध्यम से)
यह लोन उन बचत खाताधारकों के लिए है जो योनो ऐप के माध्यम से तत्काल पर्सनल लोन प्राप्त कर सकते हैं। लोन की राशि 8 लाख रुपए से अधिक हो सकती है।
एसबीआई रीयल-टाइम प्रेस क्रेडिट पर्सनल लोन
यह ऋण कभी भी कहीं भी लिया जा सकता है और योनो ऐप के माध्यम से सरकारी और रक्षा क्षेत्र के वेतनभोगी ग्राहकों को तत्काल लोन देता है। ऋण की राशि रीयल-टाइम एक्सप्रेस क्रेडिट (आरटीएक्ससी) के लिए 25,000 रुपए से 30 लाख रुपए और रीयल-टाइम एक्सप्रेस क्रेडिट एलीट (आरटीएक्ससी एलीट) के लिए 25,000 रुपए से 35 लाख रुपए तक होती है।
एसबीआई क्विक पर्सनल लोन
वेतनभोगी उधारकर्ता जिनका एसबीआई में खाता नहीं है, वे इस पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऋण 20 लाख रुपये तक मिलता है और लोन का 1.5% और जीएसटी प्रोसेसिंग फीस के रूप में लगता है। अवधि छह महीने से छह साल तक होता है।
एसबीआई कोविड लोन
यह किसी व्यक्ति या परिवार के लिए कोविड के इलाज में सहायता करता है। ऋण राशि 25,000 रुपए से लेकर 5 लाख रुपए तक है, जिसकी अवधि पांच साल तक है। प्रोसेसिंग फीस शून्य है।
एसबीआई पेंशन लोन
सरकार/रक्षा/पारिवारिक पेंशनभोगियों की वित्तीय आवश्यकता में सहायता करना।
ऋण की राशि
सरकारी पेंशनभोगी: 14 लाख रुपये तक
रक्षा पेंशनभोगी: 14 लाख रुपये तक
पारिवारिक पेंशनभोगी: 5 लाख रुपये तक
अवधि
सरकारी पेंशनभोगी: 5 वर्ष
रक्षा पेंशनभोगी: 7 वर्ष
पारिवारिक पेंशनभोगी: 5 वर्ष
यह भी देखें: एसबीआई बचत खाता कैसे खोलें?
एसबीआई पर्सनल लोन के लिए पात्रता
एसबीआई एक्सप्रेस क्रेडिट पर्सनल लोन
- एसबीआई के साथ वेतनभोगी खाताधारक
- न्यूनतम वेतन 15,000 रुपए होना चाहिए
- समान मासिक किस्त (ईएमआई) / शुद्ध मासिक आय (एनएमआई) अनुपात: 50% से कम
एसबीआई प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन (योनो ऐप के माध्यम से)
- ग्राहक सेवा पॉइंट (सीएसपी) या गैर-सीएसपी ग्राहक
- एसबीआई बचत खाता धारक
एसबीआई रीयल-टाइम प्रेस क्रेडिट पर्सनल लोन
- आरटीएक्ससी के लिए शुद्ध मासिक आय 15,000 रुपए या उससे अधिक होनी चाहिए और आरटीएक्ससी एलीट के लिए 1 लाख रुपए या उससे अधिक होनी चाहिए।
- एनएमआई/ईएमआई अनुपात: आरटीएक्ससी के लिए 50% से कम; आरटीएक्ससी एलीट के लिए 60% से कम
- सरकार/रक्षा वेतन पैकेज धारक
एसबीआई क्विक पर्सनल लोन
- एसबीआई वेतन खाता नहीं होना चाहिए
- कार्यरत
- आयु सीमा: 21-58 वर्ष
- मासिक आय: 15,000 रुपये या अधिक
- ईएमआई/एनएमआई अनुपात: 50% से कम
एसबीआई पेंशन लोन
केंद्र/राज्य सरकार के पेंशनभोगियों के लिए
- आयु 76 वर्ष से कम
- पेंशन एसबीआई के जरिए मिलता हो
- पेंशनभोगी को लोन की अवधि के दौरान कोषागार के अधिकार में परिवर्तन नहीं करने के लिए एक अपरिवर्तनीय अंडरटेकिंग देना होता है।
- कोषागार को लिखित रूप में यह उल्लेख करना होता है कि बिना एनओसी के किसी अन्य बैंक को पेंशन भुगतान का हस्तांतरण नहीं कर सकते।
- सभी नियम और शर्तें लागू होती हैं, जिसमें किसी तीसरे पक्ष या पति या पत्नी द्वारा गारंटी शामिल है।
रक्षा पेंशनभोगियों के लिए पात्रता
- अधिकतम आयु 76 वर्ष तक
- कोई न्यूनतम आयु नहीं
- नौसेना, सेना, वायु सेना, अर्धसैनिक बलों (बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी), तटरक्षक बल, असम राइफल्स, राष्ट्रीय राइफल्स जैसे सशस्त्र बलों के पेंशनभोगी
- पेंशन खाता एसबीआई में होना चाहिए
पारिवारिक पेंशनभोगियों के लिए पात्रता
- 76 वर्ष तक की आयु
यह भी देखें: एसबीआई पेंशन सेवा पोर्टल के बारे में सारी जानकारी
एसबीआई पर्सनल लोन के लिए जरूरी दस्तावेज
- पैन कार्ड
- हस्ताक्षर का प्रमाण
- आईटीआर / फॉर्म 16
- पिछले छह महीनों के बैंक स्टेटमेंट या पिछले तीन महीने की वेतन पर्ची
स्व-नियोजित व्यक्ति
- घोषित आयकर के लिए फॉर्म 26 AS, इनकम टैक्स चालान या TDS सर्टिफिकेट (फॉर्म 16A)
- व्यापार का प्रमाण
- पिछले दो वर्षों के आईटीआर और साथ ही पिछले दो वर्षों के पी एंड एल खाते, बैलेंस शीट और आय गणना
एसबीआई व्यक्तिगत ऋण ब्याज दर
| विवरण | वेतनभोगी / स्वरोजगार | पेंशनर |
| ब्याज दर | 9.60% – 15.65% सालाना | 9.60% – 15.65% सालाना |
| लोन की राशि | 25,000 रुपए से 20 लाख | 25,000 रुपए से 14 लाख |
| लोन की अवधि | 72 महीने तक | 84 महीने तक |
| प्रोसेसिंग फीस | ऋण राशि का 1.5% + टैक्स | ऋण राशि का 0.5% + टैक्स |
| आयु | 21 से 58 वर्ष | 78 वर्ष तक |
| वेतन | 15,000 रुपए और उससे अधिक | वित्तीय संस्थान के विवेकानुसार |
| क्रेडिट स्कोर | 750 और उससे अधिक | वित्तीय संस्थान के विवेकानुसार |
| पूर्व भुगतान शुल्क | प्रीपेड राशि का 3% | प्रीपेड राशि का 3% |
चेक आउट: IFSC कोड एसबीआई के बारे में पढ़ें
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
क्या बैंकिंग संस्थान पर्सनल लोन के लिए कोलैटरल (जमानत) या सिक्योरिटी मांगते हैं?
नहीं, पर्सनल लोन के लिए आवेदन करते समय जमानत या सिक्योरिटी की कोई जरूरत नहीं है।
क्या आप अपना लोन जल्दी चुका सकते हैं?
हां, आप एकमुश्त राशि का भुगतान कर सकते हैं, लेकिन आपको पूर्व भुगतान शुल्क के बारे में पता करना चाहिए।





