वास्तु के अनुसार जान लीजिये हवन करने की सही दिशा और नियम, वरना पड़ सकता है उल्टा असर

वास्तु शास्त्र में हवन करने को लेकर कुछ नियम निर्धारित किये गये हैं, जिनके अनुसार हवन सही दिशा में करना बहुत ज़रूरी है।

कहते हैं कि घर में हवन पूजन से सुख शांति बनी रहती है। लेकिन गलती से भी अगर गलत दिशा में हवन किया गया या वास्तु से जुड़े नियमों को अनदेखा किया गया तो, इसका उल्टा असर भी पड़ सकता है।

सनातन धर्म में हवन का काफी ज्यादा महत्व है। ऐसा माना जाता है कि, हवन के बिना कोई भी मांगलिक कार्य पूरा नहीं होता। तीज त्यौहार हो या कथा पूजन हो। हवन के बिना कोई भी पूरे नहीं माने जाते। मान्यताओं के मुताबिक हवन करने से देवी देवताओं को आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है। इसके अलावा घर और आस पास का वातावरण भी शुद्ध होता है। साथ ही घर की वास्तु दशा भी सुधार जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि हवन करते वक्त कुछ विशेष बातों और नियमों का ध्यान रखना किया जरूरी है? वास्तु शास्त्र में हवन करने को लेकर भी कुछ नियम निर्धारित किये गये हैं। जिसके अनुसार इसकी सही दिशा के बारे में भी बताया गया है।

 

वास्तु के अनुसार किस दिशा में करें हवन

वास्तु शास्त्र के हिसाब से हवन करने की सही दिशा पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। वहीं हवन करने की सबसे सही और अच्छी दिशा की बात करें तो अग्नि कोण यानि की दक्षिण पूर्व का कोना, घर का वो हिस्सा जहां दक्षिण और पूर्व की दिशाएं आपस में मिलती हों। हवन करने के लिए यह दिशा काफी अच्छी मानी जाती है। इसके साथ ही हवन करने वाले व्यक्ति का मुंह हमेशा दक्षिण पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए।

हालांकि घर में हवन करने का काफी खास महत्व होता है। लेकिन वास्तु के से जुड़े नियमों की मानें तो हमें छोटी छोटी बातों का ध्यान देना जरूरी है। ताकि आपको और आपके परिवार जो उस हवन का पूरा फायदा मिल सके। तो चलिए पहले हवन से जुड़े नियमों को जानकार छोटी छोटी बातों पर भी प्रकाश डालते हैं।

 

vastu-havan-tips-best-direction-for-havan-at-home

स्रोत: Pinterest

 

वास्तु के हिसाब से हवन के नियमों को ना करें नजरंदाज

  • वास्तु के मुताबिक हवन में एक अंगूठे से ज्यादा मोटी समिधा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इस बात को सुनिश्चित कर लें कि समिधा 10 अंगुल बड़ी भी नहीं हो।
  • हवन में आग जलने के बाद ही आहुति देनी चाहिए, ना की पहले।
  • हवन में आग को जलाने के लिए कभी भी किसी भी तरह के पंखे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  • वास्तु शास्त्र के मुताबिक देवताओं को अक्षत सिर्फ तीन बार चढ़ाना चाहिए। ध्यान रहे अक्षत धुला हुआ होना चाहिए।
  • हवन के वक्त घी का दीपक देवताओं के दाहिने और अपने बाईं तरह जलाना चाहिए।
  • वास्तु के मुताबिक हवन करने का स्थान या हवन कुंड कच्ची मिट्टी का बना हो।
  • ईंटो के इस्तेमाल और गाय के गोबर से हवन कुंड की लिपाई जरुर करें। वास्तु शस्त्र में ऐसा करना बेहद शुभ माना गया है।
  • किसी धातु के हवन कुंड का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसपर चिकनी मिट्टी से लिपाई जरुर करें।
  • हवन में आम की लकड़ी के अलावा पीपल, चंदन या ढाक की लकड़ी का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। वास्तु में इन लकड़ियों को काफी महत्व दिया गया है।
  • वास्तु शास्त्र के मुताबिक हवन में गाय के घी का ही इस्तेमाल करें।
  • हवन को करते वक्त अपने घर की खिड़कियां खोल दें। ऐसा करने से जहां जहां हवन का धुवां जाएगा वहां वहां सकरात्मक उर्जा का संचार होगा।

अगर आपने वास्तु के मुताबिक हवन से जुड़े सही नियम और सही दिशा के बारे में जान लिया और इसका पालन कर लिया तो, समझिये आपके घर परिवार से वास्तु दोष हट जाएगा और देवी देवताओं की कृपा दृष्टि हमेशा आप पर बनी रहेगी।

हमारे लेख से संबंधित कोई सवाल या प्रतिक्रिया है? हम आपकी बात सुनना चाहेंगे।

हमारे प्रधान संपादक झूमर घोष को jhumur.ghosh1@housing.com पर लिखें

 

Was this article useful?
  • ? (0)
  • ? (0)
  • ? (0)

Recent Podcasts

  • 2026 में गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त की तिथियां (महीने के अनुसार पूरी लिस्ट)2026 में गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त की तिथियां (महीने के अनुसार पूरी लिस्ट)
  • प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सूची: आवेदन से लेकर लिस्ट जारी होने तक जानें पूरी जानकारीप्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सूची: आवेदन से लेकर लिस्ट जारी होने तक जानें पूरी जानकारी
  • भू नक्शा राजस्थान 2026: ऑनलाइन कैसे चेक सकते हैं? जानें हर जानकारीभू नक्शा राजस्थान 2026: ऑनलाइन कैसे चेक सकते हैं? जानें हर जानकारी
  • 2026 में इंडेन गैस के नए कनेक्शन का चार्ज, एलपीजी की कीमत और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानें2026 में इंडेन गैस के नए कनेक्शन का चार्ज, एलपीजी की कीमत और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानें
  • भूलेख उत्तर प्रदेश 2026: ऑनलाइन कैसे चेक करें खसरा-खतौनी और भू-नक्शा?भूलेख उत्तर प्रदेश 2026: ऑनलाइन कैसे चेक करें खसरा-खतौनी और भू-नक्शा?
  • घर निर्माण के लिए 2026 में भूमि पूजन के मुहूर्त की तिथियांघर निर्माण के लिए 2026 में भूमि पूजन के मुहूर्त की तिथियां