अप्रैल 2023 में 250 मिलियन से अधिक Aadhaar ई-केवाईसी हुए

अप्रैल में 1.96 billion Aadhaar प्रमाणीकरण किया गया जो पिछले वित्त वर्ष इस महीने की तुलना में 19% अधिक है

May 23, 2023: आधार धारकों ने अप्रैल 2023 में 1.96 बिलियन प्रमाणीकरण किया, जो अप्रैल 2022 की तुलना में 19.3 प्रतिशत से अधिक की छलांग है, यह भारत में डिजिटल अर्थव्यवस्था की वृद्धि और आधार के उपयोग का संकेत देता है।

इनमें अधिकांश प्रमाणीकरण लेन-देन अंगुलियों के निशान (फिंगरप्रिंट) का उपयोग करके किए गए थे। इसके बाद जनसांख्यिकीय और ओटीपी आधारित प्रमाणीकरण किए गए। आसान सेवा वितरण के लिए चेहरे से प्रमाणीकरण का भी सभी क्षेत्रों में अच्छा उपयोग देखा जा रहा है।

वयस्को के बीच आधार का प्रयोग लगभग सभी के द्वारा किया जाता है  वही अन्य आयु समूहों में यह स्तर अब बढ़कर 94.8 प्रतिशत हो गया है, जो निवासियों के बीच आधार की पहुंच और अपनाने का संकेत है। अप्रैल के महीने के दौरान लोगों के अनुरोध पर 15.44 मिलियन से अधिक आधार अपडेट किए गए थे।

आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (एईपीएस) उन लोगों के लिए वित्‍तीय समावेश कर रही है जो आय के पिरामिड के निचले भाग में हैं। अप्रैल 2023 में, एईपीएस और माइक्रो एटीएम के नेटवर्क के माध्यम से 200.6 मिलियन से अधिक अंतिम मील बैंकिंग लेनदेन संभव हुआ।

आधार ई-केवाईसी सेवा बैंकिंग और गैर-बैंकिंग वित्तीय सेवा क्षेत्रों में पारदर्शी और बेहतर ग्राहक अनुभव प्रदान करके और व्यापार करने में आसानी में मदद करके महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। अकेले अप्रैल में 250.5 मिलियन से अधिक ईकेवाईसी लेनदेन किए गए थे।

अप्रैल 2023 के अंत तक, आधार ई-केवाईसी लेनदेन की संचयी संख्या 14.95 बिलियन हो गई है। ई-केवाईसी को जारी रखने से वित्तीय संस्थानों, दूरसंचार सेवा प्रदाताओं जैसी संस्थाओं की ग्राहक अधिग्रहण लागत में काफी कमी आ रही है।

Was this article useful?
  • ? (0)
  • ? (0)
  • ? (0)

Recent Podcasts

  • घर निर्माण के लिए 2026-27 में भूमि पूजन के मुहूर्त की तिथियांघर निर्माण के लिए 2026-27 में भूमि पूजन के मुहूर्त की तिथियां
  • गंगा एक्सप्रेसवे मानचित्र, मार्ग, शहर, गांवों की सूची और स्थितिगंगा एक्सप्रेसवे मानचित्र, मार्ग, शहर, गांवों की सूची और स्थिति
  • 2026-27 में गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त की तिथियां (महीने के अनुसार पूरी लिस्ट)2026-27 में गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त की तिथियां (महीने के अनुसार पूरी लिस्ट)
  • प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सूची: आवेदन से लेकर लिस्ट जारी होने तक जानें पूरी जानकारीप्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सूची: आवेदन से लेकर लिस्ट जारी होने तक जानें पूरी जानकारी
  • भू नक्शा राजस्थान 2026: ऑनलाइन कैसे चेक सकते हैं? जानें हर जानकारीभू नक्शा राजस्थान 2026: ऑनलाइन कैसे चेक सकते हैं? जानें हर जानकारी
  • 2026 में इंडेन गैस के नए कनेक्शन का चार्ज, एलपीजी की कीमत और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानें2026 में इंडेन गैस के नए कनेक्शन का चार्ज, एलपीजी की कीमत और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानें