घर और ऑफिस के साथ अपनी गाड़ी के वास्तु का भी रखें खास ख्याल।

कार में बढ़ाएं सकारात्मक ऊर्जा, वास्तु के अनुसार सजाएं कार- दूर होंगी आने वाली मुश्किलें

आज के समय में घर में चार पहिया वाहन होना सामान्य बात हो गई है। लगभग प्रत्येक घर में चार पहिया वाहन होता ही है और अपनी पर्सनल कार को लोग परिवार के सदस्य की तरह रखते हैं। इसके मैंटेनेंस और खूबसूरती पर हजारों रुपए खर्च भी करते हैं। कार एक तरह से व्यक्ति के दूसरे घर की तरह होता है, जिसमें वह सफर करता है। इसलिए घर की तरह कार का वास्तु भी जरूर देखना चाहिए। उसमें ऐसी कौन सी वस्तुएं लगाई जाएं जिससे कार में बैठने वाले को सकारात्मक ऊर्जा महसूस हो।

 

 

कार में रखें सेंधा नमक

वास्तुशास्त्र के अनुसार, कार में हमेशा ही थोड़ा सा सेंधा नमक रखना चाहिए और अगर वह न मिले तो थोड़ा सा बेकिंग सोडा भी रखा जा सकता ह। इन्हे रखने से कार का इंटीरियर हमेशा अच्छी ऊर्जा से भरा रहता ह।

 

कुछ नेचुरल स्टोन्स भी रखें कार में

अगर संभव हो तो कार के डैशबोर्ड में थोड़े नेचुरल स्टोन या क्रिस्टल रखें। इन्हे वास्तु शास्त्र में बहुत शुभ माना जाता है क्यूंकि इनका पृथ्वी तत्व के साथ एक अटूट बंधन बनता है और उस कारन यह कार और उनमें बैठे यात्रियों को हमेशा सुरक्षित रखते है।

 

श्रीयंत्र से रखें कार को संतुलित

अपनी कार में श्रीयंत्र, मारुति यंत्र, या फिर फेंगशुई का कोई भी हैंगिग आइटम ज़रूर लगाइये। इन्हे लगाने से पंचतत्व एकदम संतुलित रहते हैं और कार चलाते समय किसी भी तरह की अप्रिय घटना से कार और कार में सवार लोगों की सुरक्षा करते है।

 

 

कार में रखें काले रंग के कछुए की प्रतिमा

वास्तु शास्त्र के अनुसार कार में एक काले रंग के छोटे से कछुए को रखने से कार से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती ह।

 

कार में लगाएं मधुर संगीत

कार में हलकी आवाज़ में अच्छे और मधुर संगीत के चलते रहने से भी हर तरह की नकारात्मकता कार से दूर रहती ह। साथ ही कार चलने वाले की मानसिकता पे भी इसका अच्छा असर होता है।

हमारे लेख से संबंधित कोई सवाल या प्रतिक्रिया है? हम आपकी बात सुनना चाहेंगे।

हमारे प्रधान संपादक झूमर घोष को jhumur.ghosh1@housing.com पर लिखें

 

Was this article useful?
  • ? (1)
  • ? (0)
  • ? (0)

Recent Podcasts

  • प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सूची: आवेदन से लेकर लिस्ट जारी होने तक जानें पूरी जानकारीप्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सूची: आवेदन से लेकर लिस्ट जारी होने तक जानें पूरी जानकारी
  • संपत्ति हस्तांतरण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र और विभिन्न प्रकार के एनओसी के बारे में जानेंसंपत्ति हस्तांतरण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र और विभिन्न प्रकार के एनओसी के बारे में जानें
  • 2025-26 के लिए सर्वश्रेष्ठ गृह प्रवेश मुहूर्त, महीने के अनुसार यहां देखें पूरी लिस्ट2025-26 के लिए सर्वश्रेष्ठ गृह प्रवेश मुहूर्त, महीने के अनुसार यहां देखें पूरी लिस्ट
  • 2025-26 में घर निर्माण के लिए भूमि पूजन के शुभ मुहूर्त की तिथियां2025-26 में घर निर्माण के लिए भूमि पूजन के शुभ मुहूर्त की तिथियां
  • सिडको लॉटरी 2025 के तहत नवी मुंबई में मिलेंगे 22,000 नए घर, जानिए ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रोसेससिडको लॉटरी 2025 के तहत नवी मुंबई में मिलेंगे 22,000 नए घर, जानिए ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रोसेस
  • भू नक्शा राजस्थान 2025: ऑनलाइन कैसे चेक सकते हैं? जानें हर जानकारीभू नक्शा राजस्थान 2025: ऑनलाइन कैसे चेक सकते हैं? जानें हर जानकारी