वास्तु टिप्स: घर की छत पर न रखें ये चीजें, नहीं तो जल्द ही हो जाएंगे कंगाल

वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि कुछ विशेष चीजों को घर की छत पर रखने से दरिद्रता आती है।

लोगों के जीवन में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। इसमें हर चीजों को घर में उचित स्थान और उचित दिशा में रखने के लिए कहा गया है। घर में गलत जगह पर समान रखने पर नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। जिसका प्रभाव घर के सदस्यों के ऊपर पड़ता है। ऐसी कई चीजें होती हैं जिन्हें घर में उचित सथान पर रखा जाए तो उससे घर में शांति आती है। साथ ही घर के लोगों की आय में वृद्धि होती है। वहीं कुछ चीजें घर में अशांति लाती हैं और घर में रह रहे लोगों की तरक्की में रुकावट का कारण बनती हैं।

वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि कुछ विशेष चीजों को घर की छत पर रखने से दरिद्रता आती है, अगर ये चीजें आपके घर की छत पर मौजूद हैं तो उन्हें शीघ्र ही बाहर कर दीजिए।

घर की छत से आज ही हटा दें ये चीजें।

अगर आपके घर की छत में कूड़ा कबाड़ जमा है या रखा हुआ है तो उसे आज ही वहां से हटा दें। इसके बाद उस स्थान की सफाई कर दें। घर की छत पर कूड़ा कबाड़ जमा करने से नकारात्मक ऊर्जा आती है, जिसका प्रभाव घर के सदस्यों के ऊपर पड़ता है।

अगर घर की छत पर आपने पुराने अखबार या रद्दी रखी हुई है तो उसे भी निकालकर बाहर कर दें। घर की छत पर पुरानी रद्दी रखने पर मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं और आपके घर में दरिद्रता का आगमन हो सकता है। कभी भी घर की छत पर कोई किताब, पत्रिका या अखबार नहीं छोड़ना चाहिए।

घर की छत पर रखे हुए पौधे या गमलों में धूल मिट्टी जमा न होने दें। समय-समय पर गमलों को साफ करते रहें। ध्यान रखें कि छत पर किसी भी प्रकार की गंदगी जमा नहीं होना चाहिए। छत में साफ सफाई होने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

यदि घर की छत पर झाडू, जंग लगा हुआ लोहा या फिर लकड़ी पड़ी हुई है, तो इसे बेहद अशुभ माना जाता है। इससे घर में पैसों की किल्लत हो सकती है। इसलिए इन चीजों को घर की छत में रखने से बचना चाहिए।

घर की छत में जब भी कपड़े सुखाने के लिए रस्सी बांधें तो बची हुई रस्सी का बंडल बनाकर छत में न रखें। इसे वास्तु शास्त्र में बेहद अशुभ माना जाता है।

घर की छत को हमेशा पानी से धोते रहें, इससे आपके घर में सुख समृद्धि आएगी। साथ ही दुर्भाग्य आपका पीछा करना छोड़ देगा।

Was this article useful?
  • ? (0)
  • ? (0)
  • ? (0)

Recent Podcasts

  • आपके घर में मंदिर की सही दिशा कौन सी है?आपके घर में मंदिर की सही दिशा कौन सी है?
  • भूलेख उत्तर प्रदेश 2026: ऑनलाइन कैसे चेक करें खसरा-खतौनी और भू-नक्शा?भूलेख उत्तर प्रदेश 2026: ऑनलाइन कैसे चेक करें खसरा-खतौनी और भू-नक्शा?
  • घर निर्माण के लिए 2026 में भूमि पूजन के मुहूर्त की तिथियांघर निर्माण के लिए 2026 में भूमि पूजन के मुहूर्त की तिथियां
  • 2026 में गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त की तिथियां (महीने के अनुसार पूरी लिस्ट)2026 में गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त की तिथियां (महीने के अनुसार पूरी लिस्ट)
  • प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सूची: आवेदन से लेकर लिस्ट जारी होने तक जानें पूरी जानकारीप्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सूची: आवेदन से लेकर लिस्ट जारी होने तक जानें पूरी जानकारी
  • संपत्ति हस्तांतरण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र और विभिन्न प्रकार के एनओसी के बारे में जानेंसंपत्ति हस्तांतरण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र और विभिन्न प्रकार के एनओसी के बारे में जानें