क्या है राजस्थान खाता पोर्टल, जानिए इसके बारे में हर जानकारी

राजस्थान सरकार अपना खाता पोर्टल के जरिए ऑनलाइन लैंड रिकॉर्ड्स का ब्योरा रखती है. राजस्थान सरकार द्वारा अर्बन लैंड (सर्टिफिकेशन ऑफ टाइटल्स) एक्ट, 2016 पास किए जाने के बाद इस पोर्टल को रेवेन्यू डिपार्टमेंट ने स्थापित किया था, ताकि गारंटी लैंड टाइटल्स मुहैया कराया जा सके.

तेज नागरिक सेवाओं की पेशकश करने और भूमि लेनदेन से संबंधित घोटालों पर रोक लगाने के मकसद से, राजस्थान सरकार अपने स्वयं के पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भूमि के अधिकार (आरओआर) का रिकॉर्ड पेश करती है.

राजस्थान सरकार द्वारा अर्बन लैंड (सर्टिफिकेशन ऑफ टाइटल्स) एक्ट, 2016 पास किए जाने के बाद इस पोर्टल को रेवेन्यू डिपार्टमेंट ने स्थापित किया था, ताकि गारंटी लैंड टाइटल्स मुहैया कराया जा सके.

इसे राजस्थान में आमतौर पर जमाबंदी नकल या भूलेख कहा जाता है, ऑनलाइन आरओआर की पहुंच से न केवल राज्य को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है, बल्कि आम लोगों के लिए दस्तावेज़ों को पाने में आसानी होती है.

क्या है जमाबंदी?

इस शब्द का इस्तेमाल खासतौर पर उत्तर भारतीय राज्यों में किया जाता है जैसे हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और राजस्थान. जमाबंदी का मतलब है एक गांव के रिकॉर्ड्स ऑफ राइट्स (ROR). जमाबंदी रिकॉर्ड्स आमतौर पर आपको इन राज्यों में जमीन की हर जानकारी देता है. इसके अलावा ये आपको मालिक और किसानों की भी जानकारियां देता है.

लैंड रिकॉर्ड्स कैसे चेक करें?

स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://apnakhata.raj.nic.in.  पर क्लिक करें. जहां आपकी भूमि स्थित है, उस जिले को चुनें.

All about Rajasthan’s Apna Khata

स्टेप 2: जिला चुनने के बाद आप एक नए पेज पर जाएंगे, जहां आपको तहसील चुननी होगी.

All about Rajasthan’s Apna Khata

स्टेप 3: अब आपको लिस्ट से गांव का नाम चुनना होगा और वो साल भी, जिसके आपको लैंड रिकॉर्ड्स चाहिए.

स्टेप 4: अब जो पेज दिखेगा, उसमें ग्राहक को नाम, पता, शहर और पिन कोड डालना होगा. आपको रिकॉर्ड की कॉपी पाने के लिए 5 में से कोई एक विकल्प- खाता, खसरा, नाम, यूएसएन और जीएसएन चुनना होगा.

All about Rajasthan’s Apna Khata

अपना खाता पर मौजूद रिकॉर्ड्स

-भूमि खरीदार किसी जमीन या भूखंड/प्लॉट में निवेश से पहले लैंड टाइटल्स की जांच और वेरिफिकेशन कर सकते हैं. इससे किसी भी गलत काम का स्कोप खत्म हो जाता है.

-ग्राहक और विक्रेता प्रॉपर्टी के म्यूटेशन का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं.

-बैंक क्रेडिट जारी करने से पहले भूमि के टाइटल और म्यूटेशन दस्तावेजों की मांग करेंगे.

क्या इस सूचना को कोर्ट में इस्तेमाल किया जा सकता है?

वेबसाइट पर उद्घोषणा के अनुसार, ‘दी की गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी के लिए है और कुछ नामांकन तुरंत अपडेट नहीं किया जाता है और इसलिए, इसे किसी भी अदालत या कार्यालय में प्रमाणित/अधिकृत प्रति के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है. सर्टिफाइड कॉपी के लिए ग्राहक को किसी निर्धारित कियोस्क से दस्तावेज की कॉपी लेनी होगी.

राजस्थान में भूमि मापन इकाइयां

बीघा राजस्थान में उपयोग की जाने वाली सबसे आम भूमि माप इकाई है. एक बीघा में 27,255 वर्ग फुट होते हैं.

पूछे जाने वाले सवाल

क्या होती है जमाबंदी?

जमाबंदी किसी गांव के रिकॉर्ड्स ऑफ राइट्स (ROR) होते हैं.

राजस्थान में लैंड ऑनलाइन लैंड रिकॉर्ड्स कैसे चेक करें?

अपना खाता पोर्टल के जरिए आप ऑनलाइन लैंड रिकॉर्ड्स चेक कर सकते हैं.

क्या राजस्थान में सभी स्थानों के लिए भूमि रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध हैं?

राजस्थान की कुछ जगहों के लैंड रिकॉर्ड्स उपलब्ध नहीं हैं.

Was this article useful?
  • ? (1)
  • ? (1)
  • ? (0)

Recent Podcasts

  • आपके घर में मंदिर की सही दिशा कौन सी है?आपके घर में मंदिर की सही दिशा कौन सी है?
  • भूलेख उत्तर प्रदेश 2026: ऑनलाइन कैसे चेक करें खसरा-खतौनी और भू-नक्शा?भूलेख उत्तर प्रदेश 2026: ऑनलाइन कैसे चेक करें खसरा-खतौनी और भू-नक्शा?
  • घर निर्माण के लिए 2026 में भूमि पूजन के मुहूर्त की तिथियांघर निर्माण के लिए 2026 में भूमि पूजन के मुहूर्त की तिथियां
  • 2026 में गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त की तिथियां (महीने के अनुसार पूरी लिस्ट)2026 में गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त की तिथियां (महीने के अनुसार पूरी लिस्ट)
  • प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सूची: आवेदन से लेकर लिस्ट जारी होने तक जानें पूरी जानकारीप्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सूची: आवेदन से लेकर लिस्ट जारी होने तक जानें पूरी जानकारी
  • संपत्ति हस्तांतरण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र और विभिन्न प्रकार के एनओसी के बारे में जानेंसंपत्ति हस्तांतरण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र और विभिन्न प्रकार के एनओसी के बारे में जानें