म्हाडा का ओशिवरा प्लॉट मेदांता अस्पताल को १२५ करोड़ रुपये में मिला

इसमें ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड के मेदांता अस्पताल ने १२५ करोड़ रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाकर प्लॉट हासिल किया।

July 17, 2024:  म्हाडा मुंबई मंडळ ने मुंबई के अलग अलग इलाकों में एक अस्पताल और चार शैक्षणिक प्लॉट्स का ई-लिलाव किया। इसमें ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड के मेदांता अस्पताल ने १२५ करोड़ रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाकर प्लॉट हासिल किया।

मुंबई मंडळ ने July 16, 2024 को ने ५ प्लॉट्स का ई-लिलाव किया। इसमें ओशिवरा का ८८५०.२५ वर्ग मीटर का प्लॉट अस्पताल के लिए आरक्षित था, जिसकी मूल कीमत ६७.४९ करोड़ रुपये थी. ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड ने इस प्लॉट को १२५ करोड़ रुपये की बोली लगाकर हासिल किया।

इसके अलावा, मालाड मालवणी में १९८९.७२ वर्ग मीटर का शैक्षणिक प्लॉट प्रगत शिक्षण संस्था ने ११ करोड़ रुपये की बोली लगाकर जीता। टागोर नगर मौजे हरियाली में २०१९.४९ वर्ग मीटर का शैक्षणिक प्लॉट १२.२१ करोड़ रुपये में बिका। इनकी मूल कीमतें क्रमशः १०.६६ करोड़ रुपये और ११.८१ करोड़ रुपये थीं।

विक्रोली के कन्नमवार नगर में महिलाओं के पॉलिटेक्निक के लिए आरक्षित ३०१०.२३ वर्ग मीटर का प्लॉट नवचेतना धर्मादाय संस्था ने १८.०५ करोड़ रुपये की बोली लगाकर जीता। इसकी मूल कीमत १७.७५ करोड़ रुपये थी। वहीं, टागोर नगर विक्रोली में ३३६०.१५ वर्ग मीटर का शैक्षणिक प्लॉट राधिकाबाई मेघे महिला शिक्षण संस्था ने २६ करोड़ रुपये में हासिल किया। इसकी मूल कीमत २१.५२ करोड़ रुपये थी

 

 

हमारे लेख से संबंधित कोई सवाल या प्रतिक्रिया है? हम आपकी बात सुनना चाहेंगे। हमारे प्रधान संपादक झूमर घोष को jhumur.ghosh1@housing.com पर लिखें

 

Was this article useful?
  • ? (1)
  • ? (0)
  • ? (0)

Recent Podcasts

  • घर निर्माण के लिए 2026-27 में भूमि पूजन के मुहूर्त की तिथियांघर निर्माण के लिए 2026-27 में भूमि पूजन के मुहूर्त की तिथियां
  • 2026 में गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त की तिथियां (महीने के अनुसार पूरी लिस्ट)2026 में गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त की तिथियां (महीने के अनुसार पूरी लिस्ट)
  • प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सूची: आवेदन से लेकर लिस्ट जारी होने तक जानें पूरी जानकारीप्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सूची: आवेदन से लेकर लिस्ट जारी होने तक जानें पूरी जानकारी
  • भू नक्शा राजस्थान 2026: ऑनलाइन कैसे चेक सकते हैं? जानें हर जानकारीभू नक्शा राजस्थान 2026: ऑनलाइन कैसे चेक सकते हैं? जानें हर जानकारी
  • 2026 में इंडेन गैस के नए कनेक्शन का चार्ज, एलपीजी की कीमत और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानें2026 में इंडेन गैस के नए कनेक्शन का चार्ज, एलपीजी की कीमत और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानें
  • भूलेख उत्तर प्रदेश 2026: ऑनलाइन कैसे चेक करें खसरा-खतौनी और भू-नक्शा?भूलेख उत्तर प्रदेश 2026: ऑनलाइन कैसे चेक करें खसरा-खतौनी और भू-नक्शा?