आज के समय में जनसंख्या वृद्धि और पॉल्यूशन के कारण कई प्रकार के कीड़े-मकोड़े और मच्छर की समस्या दिन पर दिन बहुत बढ़ गई है, जिससे कई प्रकार की बीमारियां भी उत्पन्न हो गई हैं।
आमतौर पर मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए लोग बाजार से मिलने वाले प्रोडक्ट पर निर्भर रहते हैं। इन प्रोडक्ट में तरह-तरह के केमिकल का इस्तेमाल होता है। जो हमारी सेहत पर अत्यधिक नुकसान पहुंचाते हैं। इसकी वजाय आप मच्छरों से निजात पाने के लिए नेचर का सहारा ले सकते हैं। इसलिए इन मच्छरों को दूर भगाने के लिए आज हम 15 पौधे बताएंगे जिनको लगाने से हमारे घर से मच्छर दूर रहते हैं। इन पौधों को लगाने से आपके घर की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं और घर का वातावरण भी शुद्ध होता है।
1. लेमनग्रास

हर घर में लेमनग्रास का इस्तेमाल उसकी सुगंध की वजह से किया जाता है। लेमनग्रास के पौधे का इस्तेमाल मच्छरों को भगाने वाली कई दबाव में भी किया जाता है। इसकी मनमोहन और ताजगी भरी खुशबू एक तरफ जहां मूड फ्रेश करने का काम करती है। वहीं इसकी खुशबू से हमारे घर के मच्छर भी दूर भागते हैं। इसलिए घर में लेमनग्रास का पौधा अवश्य ही लगाए।
2. गेंदे का पौधा

गेंदे का फूल न सिर्फ आपके घर के बालकनी को खूबसूरत बनाने का काम करता है बल्कि इसकी खुशबू मच्छर और उड़ने वाले कीड़ों को भी आपके आपसे दूर रखती है. मच्छरों को भगाने के लिए इस फूल की जरूरत नहीं होती इसके लिए इसका पौधा ही काफी होता है जो हमारे घर से कीड़े मकोड़े और मच्छरों को दूर भागता है।
3. लैवेंडर

हमारे घर से मच्छरों को दूर भगाने के लिए जिस मॉस्किटो रिपेलेंट्स का इस्तेमाल किया जाता है उसमें भी लेवेंडर तेल मिलाया जाता है। अपने घर को महकने के साथ मच्छरों को दूर रखने के लिए घर में लैवेंडर का पौधा अवश्य ही लगे। जिस घर में खुशबू के साथ-साथ मच्छर भी दूर रहे।
4. लहसुन का पौधा

ऐसा कहा जाता है कि लहसुन खाने से खून में एक अलग तरह की महक आने लगती है, जिसे मच्छर बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। अगर आप खुद लहसुन का सेवन नहीं करना चाहते तो अपने घर में लहसुन का पौधा जरूर लगाए। जिस घर से मच्छर दूर रहने में मदद मिले। लहसुन खाने से जितनी ही प्रकार के फायदे हैं उतना ही हमारे घर से मच्छरों को दूर भगाने में भी फायदेमंद है।
5. तुलसी का पौधा

हम सभी के घर में तुलसी का पौधा तो आमतौर पर होता ही है। इस पौधे को लगाने से घर का वातावरण तो शुद्ध होता ही होता है। बल्कि तुलसी का पौधा हवा को साफ रखने के साथ-साथ छोटे-छोटे कीड़े और मच्छरों को भी आपके घर से दूर रखता है। इसके पत्तों का इस्तेमाल आप चाय और काढ़ा बनाने के लिए करते हैं। यह एक औषधि का भी काम करता है। तुलसी का पौधा घर से सभी प्रकार की नेगेटिव एनर्जी इसको बाहर कर घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है।
6. नीम का पौधा

घर से मच्छर मक्खी और छोटे-छोटे कीड़े को दूर करने के लिए नीम का पौधा लगाना काफी फायदेमंद होता है। अगर आपके घर में बगीचा है तो वहां नीम का पेड़ जरूर लगाए। इससे आपके घर में मच्छर नहीं आएंगे। नीम का पौधा मच्छरों को दूर भगाने के साथ-साथ आपकी त्वचा के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। इसकी पत्तियों का इस्तेमाल चेहरे पर होने वाले फोड़े फुंसी को दूर करने के लिए किया जाता है। इनकी पत्तियों का इस्तेमाल करने से स्क्रीन की समस्या और एलर्जी की समस्या जल्द से जल्द दूर होती है।
7. रोजमेरी का पौधा

रोजमेरी का पौधा, जो की देखने में बहुत ही सुंदर और आकर्षक होता है, एक नेचुरल मॉस्किटो रेपेलेंट्स माना जाता है। इसके नीले फूल दिखने में बहुत खूबसूरत दिखते हैं। इन पौधों की खासियत यह है कि यह गर्मी के मौसम में अच्छी तरह पनपते हैं। इस पौधे को गमले में लगाकर ठंडे और स्कूटी जगह पर रखें। यह मच्छर तो भगाएगा ही, साथ ही यह पौधा घर की खूबसूरती में भी चार चांद लगा देगा।
8. सिट्रोनेला ग्रास

सिट्रोनेला ग्रास को भी मच्छर भगाने में बहुत कारगर माना जाता है। यह पौधा 2 मीटर तक बढ़ता है। इस ग्रास से निकलने वाले तेल का इस्तेमाल मोमबत्तियों, परफ्यूम और कई हर्बल प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल किया जाता है। सिट्रोनेला ग्रास में एंटी फंगल गुण भी पाए जाते हैं। सिट्रोनेला ग्रास हमारे घर से मच्छरों को दूर भगाने में बहुत ही मदद करती है।
9. कैटनिप का पौधा

कैटनिप का इस्तेमाल कई तरह के आयुर्वेदिक औषधियां में किया जाता है। मच्छरों को भगाने में यह बहुत असरदार है। यह पौधा हर मौसम में बढ़ जाता है। इसके फूल सफेद और लैवेंडर की तरह होते हैं। अपने घर से मच्छरों को दूर रखने के लिए इस पौधे को घर की खुली जगह पर लगाए।
10. हॉर्समिट

हॉर्समिट के पौधे को ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है। इसकी खुशबू सिट्रोनेला जैसी होती है। यह पौधा गर्म मौसम में उगते हैं। इनका इस्तेमाल भी कई तरह की दवाओं में किया जाता है। घर में इसे लगाने से मच्छर घर के आसपास नहीं फटकते है। यह पौधा देखने में जितना ही सुंदर और आकर्षक है उतना ही मच्छर को दूर भगाने में भी कारगर है।
11. स्नेक प्लांट

इसमें प्लांट देखने में बहुत ही सुंदर होता है। यह पौधा रात में बहुत ज्यादा मात्रा में ऑक्सीजन रिलीज करता है। इसकी पत्तियों के कारण ही इसे स्नेक प्लांट कहते हैं इसकी पत्तियां कई डिजाइन में आती हैं यह प्लांट देखने में बहुत खूबसूरत लगता है। यह घर को मच्छर से भी दूर रखने में मददगार है।
12. पुदीना का पौधा

पुदीना एक ताजगी देने वाली जड़ी बूटी है जो आपके पेय पदार्थ में स्वाद जोड़ती है और यह मच्छरों को प्रभावी ढंग से भागने में मदद करती है। पौधों में आवश्यक तेल होते हैं जिनकी तेज गंध होती है जो मच्छरों को पसंद नहीं होती है। पुदीना को गमले या जमीन में उगाया जा सकता है इसके लिए आंशिक छाया और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी की आवश्यकता होती है। यहां पौधा बड़ी आसानी से घर में लग जाता है। घरों में लोग इसका इस्तेमाल चाय में करते हैं। यह घर से मच्छर को दूर भगाने में भी मदद कर साबित हुआ है।
13. नींबू बाम

लेमन बाम पुदीना परिवार से संबंधित है और अपनी नींबू की सुगंध से प्रसिद्ध है। इस पौधे में सिट्रोनेलल, एक प्राकृतिक तेल होता है जिसका उपयोग व्यावसायिक मच्छर निरोधकों में किया जाता है। लेमन बाम को गमले या जमीन में उगाया जा सकता है और इसके लिए पूर्ण सूर्य की प्रकाश और अच्छी जल की निकासी वाली मिट्टी की आवश्यकता होती है। ऐसा कहा जाता है कि इसकी गंध से मच्छर घर से दूर भागते हैं।
14. कपूर का पौधा

हम सभी के घर में कपूर आसानी से उपलब्ध होता है। जिससे सर्दी जुकाम होने पर इस्तेमाल किया जाता है। कपूर में कई रासायनिक गुण होते हैं जिससे सर्दी जुकाम में काफी राहत मिलती है। और बंद नाक खुलती हैं। यह मच्छरों को दूर भगाने के लिए अच्छा काम करता है। इसकी गंध से मच्छर घर से दूर भागते हैं। इसीलिए घर में कपूर का पौधा अवश्य ही लगाए इससे आपके घर से मच्छर भी दूर रहेंगे और घर का वातावरण भी शुद्ध होता है। सामान्य रूप से सभी के घर में सुबह है और शाम में कपूर की आरती अवश्य ही होती है। कहा जाता है कि कपूर का पौधा मच्छरों को दूर भगाने के साथ-साथ घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है।
15. एलोवेरा का पौधा

एलोवेरा और जैतून का तेल दो प्राकृतिक पदार्थ है जिनका उपयोग लंबे समय तक उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जा रहा है। दोनों को मच्छरों को भगाने में प्रभावी दिखाया गया है। एलोवेरा जेल में ऐसेमैनन नाम का एक योग होता है, जो मच्छरों के लिए जहरीला होता है। इसीलिए घर में एलोवेरा का पौधा अवश्य लगाएं। यह हमारे घर से मच्छरों को दूर रखने में मदद करता है। और हमारी त्वचा संबंधी सभी समस्याओं को दूर करता है। हम एलोवेरा जेल का इस्तेमाल अपनी त्वचा पर और चेहरे पर बड़ी आसानी से कर सकते हैं। इससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता। या त्वचा के लिए उपयोगी घरेलू औषधि का काम करती है। इसका उपयोग अपने चेहरे को और त्वचा को स्वस्थ रखने में किया जाता है।
पौधों का मॉस्क्वीटो रेपेलेंट के तौर पर इस्तेमाल क्यों है ज़रूरी?
पौधों का मॉस्क्वीटो रेपेलेंट के तौर पर इस्तेमाल अनेक कारणों से लाभकारी है। अव्वज तो, ऐसा करना आपके घर के के भीतर हरियाली बढ़ाएगा। जिससे घर के अंदर आक्सीजन के सप्लाई निरंतर बानी रहेगी। वही दूसरी ओर, अर्टिफिकल चेमिकल्स का इस्तेमाल न करने से आपके स्वास्थ्य पर भी पॉजिटिव इम्पैक्ट होगा। साथ के साथ, पैसों की भी भारी बचत होगी।





