शोरगुल से दूर और हरियाली से भरा है तनुज विरवानी का लोनावला स्थित फार्महाउस

हरियाली और चहचहाते पक्षियों के घिरा एक्टर तनुज विरवानी का लोनावला स्थित वीकेंड होम मुंबई के शोर से दूर एक बेहद शानदार जगह है.

एक्टर तनुज विरवानी का लोनावला स्थित फार्महाउस आराम फरमाने और खुद को तरोताजा करने के लिए एक बेहतरीन जगह है. यह हरियाली और चहचहाते पक्षियों से घिरा है. विरवानी का यह फार्म हाउस 9000 स्क्वेयर फीट में फैला है और वीकेंड पर मुंबई की दौड़ भाग से दूर जाने के लिए सबसे मुफीद जगह है. यहां से लोनावला की पहाड़ियों का खूबसूरत नजारा, हरियाली नजर आती है, खासकर मॉनसून के सीजन में.

Inside actor Tanuj Virwani’s Lonavala farmhouse

खूबसूरत लैंडस्केप

विरवानी ने ढाई एकड़ का प्लॉट करीब 20 साल पुराना है और इस पर जो फार्महाउस बना है, उसका निर्माण दो फेज में हुआ है. ड्यूप्लेक्स हाउस को तनुज के माता-पिता एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री और बिजनेसमैन अनिल विरवानी द्वारा डिजाइन किया गया है.

Inside actor Tanuj Virwani’s Lonavala farmhouse

तनुज वन नाइट स्टैंड, पुरानी जींस और लव यू सोनयो जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. वह कहते हैं, “यह मुंबई से नजदीक है, इसलिए वीकेंड पर यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है. यहां प्राकृतिक सौंदर्य है और परिवार व दोस्तों के साथ रिलैक्स करने के लिए यह सबसे शानदार जगह है.”

विरवानी परिवार पिछले 10 साल से लगातार फार्महाउस आ रहा है. विरवानी कहते हैं, ‘मेरे पिताजी का बिजनेस पुणे में है और इससे पहले मेरी नानी पुणे में रहती थीं. इसलिए लोनावला हमारे लिए मिडपॉइंट था. जब मैं पुणे स्टेडियम में शूट कर रहा था, तब मैं फार्महाउस पर ही रहता था. लॉकडाउन के वक्त, इस घर की वजह से मैं खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा था. यहां मैं बाहर एन्जॉय करने के साथ-साथ जॉगिंग और ट्रैकिंग भी कर सकता हूं. फिलहाल मेरे पिता, पालतू जानवर और स्टाफ यहां फार्महाउस पर मेरे साथ है. मेरी मां लॉकडाउन के कारण पोलैंड में फंस गई हैं.’ तनुज विरवानी वायु राघवन की वेब सीरीज इनसाइड एज में एक रोल अदा कर चुके हैं.

 

Inside actor Tanuj Virwani’s Lonavala farmhouse

 

शानदार डेकोरेशन

5बीएचके वाले इस फार्महाउस में शानदार साज-सज्जा है और रहने वालों की जरूरत की सारी चीजें भी. इसका डिजाइन पैलेट काफी सॉफ्ट, सांसारिक और न्यूट्रल है. इस घर का जो स्टाइल है, वो वर्तमान को अतीत से जोड़ता है. इसका लिविंग रूम काफी सिंपल होते हुए भी क्लासी लगता है. दीवारें और ऊंची छत सफेद और बेज रंग में है, जिससे फर्नीशिंग और शानदार लगती है. कमरे में लकड़ी के सोफे रखे हैं.

Inside actor Tanuj Virwani’s Lonavala farmhouse

बड़ी खिड़कियां इस तरह डिजाइन की गई हैं ताकि घर में दिन के वक्त ज्यादा रोशनी रहे और रात के समय आसमान भी दिखाई दे. विरवानी कहते हैं, “घर में मेरी पसंदीदा जगह खिड़की है, जहां मैं सुबह उगते हुए सूर्य को देखता हूं. ये मुझे अभयारण्य जैसा लगता है.”

Inside actor Tanuj Virwani’s Lonavala farmhouse

लिविंग रूम में सीढ़ियों के पास बार एरिया है. बार टेबल शीशे और नक्काशीदार लकड़ी से बनी है. बार के स्टूल की जो सीट हैं वह घोड़े की काठी से बनी हैं.

एंटरटेनमेंट रूम में एक होम थियेटर और लाउंज चेयर्स हैं. इसके अलावा एक होम जिम है, जिसमें साइकिल, वेट और बेंच-प्रेस भी रखी है. एंटरटेनमेंट रूम में कई तरह के बोर्ड गेम्स हैं. कंक्रीट की जगह एक लोहे की सीढ़ी है, जिससे पर्याप्त रोशनी रहती है और घर में खुला-खुला महसूस होता है.

Inside actor Tanuj Virwani’s Lonavala farmhouse

स्टडी के पास लकड़ी की झूलने वाली कुर्सियां रखी हैं, जिससे आराम महसूस होता है. सारे बेडरूम्स काफी आरामदायक हैं और इन्हें एथनिक स्टाइल में सजाया गया है. इसमें जो एक अपवाद है, वो तनुज विरवानी का बेडरूम है, जो आज के दौर का अहसास कराता है.

Inside actor Tanuj Virwani’s Lonavala farmhouse

Inside actor Tanuj Virwani’s Lonavala farmhouse

Inside actor Tanuj Virwani’s Lonavala farmhouse

घर में काफी खूबसूरत आर्टवर्क भी है, जिन्हें कई वर्षों में विभिन्न जगहों से खरीदा गया है. दीवारों पर भगवान गणेश और बुद्ध की तस्वीरें भी लगी हैं.  घर में कई सुगंधित मोमबत्तियां हैं, जिन्हें अग्निहोत्री ने बनाया है. घर के मेन गेट पर बड़ा सा फव्वारा है और काफी खुली जगह भी. परिवार अपनी प्रॉपर्टी में गाजर, गोभी, नींबू, चुकंदर, फूलगोभी उगाता है.

Inside actor Tanuj Virwani’s Lonavala farmhouse

एक खुशनुमा वातावरण

गार्डन एरिया में फार्महाउस से लगभग सौ फीट की दूरी पर, एक ग्लास हाउस है, जिसमें परिवार ध्यान लगाता है. विरवानी इन दिनों लकड़ी से जानवरों की मूर्तियां बनाते हैं, वे यहां काफी वक्त बिताते हैं.

Inside actor Tanuj Virwani’s Lonavala farmhouse

इस घर की संरचना काफी सिंपल और मोहक है. वह कहते हैं, “अपना मूड रिफ्रेश और खुद को रिचार्ज करने के लिए यह शानदार जगह है. हरियाली और खुलापन पॉजिटिविटी का अहसास कराती है. यह फार्महाउस मुझे शांति और सुकून देता है.”

Was this article useful?
  • ? (0)
  • ? (0)
  • ? (0)

Recent Podcasts

  • घर निर्माण के लिए 2026-27 में भूमि पूजन के मुहूर्त की तिथियांघर निर्माण के लिए 2026-27 में भूमि पूजन के मुहूर्त की तिथियां
  • गंगा एक्सप्रेसवे मानचित्र, मार्ग, शहर, गांवों की सूची और स्थितिगंगा एक्सप्रेसवे मानचित्र, मार्ग, शहर, गांवों की सूची और स्थिति
  • 2026 में गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त की तिथियां (महीने के अनुसार पूरी लिस्ट)2026 में गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त की तिथियां (महीने के अनुसार पूरी लिस्ट)
  • प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सूची: आवेदन से लेकर लिस्ट जारी होने तक जानें पूरी जानकारीप्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सूची: आवेदन से लेकर लिस्ट जारी होने तक जानें पूरी जानकारी
  • भू नक्शा राजस्थान 2026: ऑनलाइन कैसे चेक सकते हैं? जानें हर जानकारीभू नक्शा राजस्थान 2026: ऑनलाइन कैसे चेक सकते हैं? जानें हर जानकारी
  • 2026 में इंडेन गैस के नए कनेक्शन का चार्ज, एलपीजी की कीमत और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानें2026 में इंडेन गैस के नए कनेक्शन का चार्ज, एलपीजी की कीमत और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानें